गर्भावस्था में तिल खाना है फायदेमंद

गर्भावस्था, हर औरत की जिंदगी का एक बेहद खास समय होता है. इस वक्त वो जो कुछ भी खाती है, सोचती है या करती है उसका सीधा असर बच्चे पर पड़ता है. ऐसे में मां को पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है.

Advertisement
गर्भावस्था में तिल का सेवन गर्भावस्था में तिल का सेवन

भूमिका राय

  • नई दिल्ली,
  • 29 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 7:36 PM IST

गर्भावस्था, हर औरत की जिंदगी का एक बेहद खास समय होता है. इस वक्त वो जो कुछ भी खाती है, सोचती है या करती है उसका सीधा असर बच्चे पर पड़ता है. ऐसे में मां को पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है.

तिल एक ऐसी ही सेहतमंद चीज है, जिसे गर्भावस्था में लेना बहुत फायदेमंद होता है. आमतौर पर लोगों को ये लगता है कि तिल के बढ़ जाता है पर इस बात का कोई आधार नहीं है.

Advertisement

तिल को अलग-अलग रूपों में लेना बहुत फायदेमंद होता है. ये पोषक तत्वों, कैल्शियम, अमीनो एसिड, प्रोटीन, विटामिन और आयरन से भरपूर होता है. गर्भावस्था में कब्ज हो जाना एक आम समस्या और तिल उसका बेजोड़ इलाज है.

कैल्शियम से भरपूर तिल गर्भावस्था में खासतौर पर फायदेमंद है. ये वो समय होता है जब गर्भवती महिला को कैल्शियम की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. तिल के सेवन से दांत मजबूत बनते हैं और हड्ड‍ियां भी कमजोर नहीं होने पाती हैं.

हालांकि विशेषज्ञ ये जरूर कहते हैं कि तिल की मात्रा संतुलित होनी चाहिए लेकिन इस दौरान तिल के फायदों को नजरअंदाज कर देना गलत है.

1. तिल कई प्रकार के पौष्ट‍िक तत्वों से भरपूर है. ये वही सारे तत्व होते हैं जिन्हें है.

2. गर्भावस्था में कब्ज हो जाना एक आम समस्या है. तिल के सेवन से गर्भावस्था में होने वाली ये समस्या दूर हो जाती है.

Advertisement

3. तिल रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने में मददगार होता है. इसके अलावा नियमित और संतुलित मात्रा में तिल के सेवन से सर्दी-जुकाम होने का खतरा भी नहीं रह जाता.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement