जानें ठंडे पानी से चेहरा धोना स्किन के लिए क्यों अच्छा माना जाता है?

स्किन समस्याओं से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं. सुबह-सुबह चेहरे पर ठंडे पानी के छींटे आपको स्किन की कई तरह की समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं. आइए जानते हैं स्किन के लिए ठंडे पानी के फायदों के बारे में.

Advertisement
स्किन के लिए अच्छा होता है ठंडा पानी स्किन के लिए अच्छा होता है ठंडा पानी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 6:35 PM IST
  • स्किन के लिए फायदेमंद ठंडा पानी
  • ठंडा पानी चेहरे पर लाता है चमक
  • हानिकारक किरणों से बचाता है ठंडा पानी

सोकर उठने के बाद चेहरे पर हल्की सूजन आ जाती है. कभी-कभी चेहरे पर छोटी-छोटी फुंसियां भी होने लगती हैं. तनाव, ठीक से ना सो पाना और कभी-कभी खाने की कुछ एलर्जी की वजह से भी ये फुंसियां हो सकती हैं. सुबह-सुबह चेहरे पर ठंडे पानी के छींटे आपको स्किन की कई तरह की समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं. आइए जानते हैं कि ठंडे पानी से चेहरा धोने के क्या फायदे होते हैं.

Advertisement

चेहरे की झुर्रियां कम होती हैं

जैसे चेहरे पर आइस क्यूब रगड़ना बहुत फायदेमंद माना जाता है ठीक उसी तरह ठंडे पानी से चेहरा धोना भी एक अच्छा टिप्स माना जाता है. ये दोनों चीजें त्वचा को जवां बनाती हैं. ठंडे पानी से चेहरा धोने से फाइन लाइन्स और चेहरे की झुर्रियां कम होती हैं.

चेहरे पर चमक आती है

चेहरे को ठंडे पानी से धोने से त्वचा बिल्कुल फ्रेश हो जाती है. थोड़ा सा ठंडा पानी आपकी त्वचा को फिर से जवां कर सकता है और आपको अधिक ऊर्जावान महसूस करवा सकता है. ठंडे पानी से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है जिससे चेहरे पर चमक आती है.

चेहरे के रोम छिद्र बंद होते हैं

ठंडे पानी से चेहरा धोने से खुले रोम छिद्र बंद हो जाते हैं. गर्म पानी से अपना चेहरा धोने के बाद, उन छिद्रों को बंद करने के लिए उस पर थोड़ा ठंडा पानी छिड़कें. आंखों में ठंडे पानी के छींटे डालने से भी त्वचा को ठंडेपन का एहसास होता है.

Advertisement

त्वचा में आती है कसावट

ठंडा पानी सूर्य की किरणों के हानिकारक प्रभावों से छुटकारा दिलाता है. ठंडे पानी से चेहरा धोने से त्वचा में कसावट आती है. ये धूप में खुलने वाले रोमछिद्रों को भी कम करता है.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »