वेलेंटाइन डे खराब कर सकता है आपका स्मार्टफोन, जानिये कैसे

इस वेलेंटाइन डे अगर आप किसी को प्रोपोज करने जा रहे हैं या अपने पार्टनर के साथ डेट पर जा रहे हैं तो अपने स्मार्टफोन से जरा सावधान रहें... क्योंकि प्यार वाले दिन यह आप दोनों को अलग करने का कारण भी बन सकता है... जानिये कैसे...

Advertisement
Representational Image Representational Image

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 12 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 7:16 PM IST

आप अपने फोन से भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करते हैं और उसके बिना एक पल भी नहीं रह पाते हैं तो इस वेलेंटाइन डे अपने पार्टनर के साथ स्मार्टफोन लेकर डेट पर न जाएं. क्योंकि यह आपके रिश्ते को तोड़ सकता है.

अमेरिकी यूनिवर्सिटी के हालिया अध्ययन में यह दावा किया गया. अध्ययन की रिपोर्ट के अनुसार 75 फीसदी महिलाएं ये मानती हैं कि स्मार्टफोन की वजह से उनका रिश्ता प्रभावित हो रहा है और रिलेशनशिप में दूरियां आ गई हैं.

Advertisement


यह अध्ययन पेनसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी और यूटा में ब्रिघम यंग यूनिवर्सिटी के अध्ययनकर्ताओं ने किया है.

तीन महीने तक चले अध्ययन के दौरान पाया गया कि अपने गर्लफ्रेंड, पत्नी या पार्टनर के साथ बातचीत के दौरान भी 62 फीसदी पुरुष अपने स्मार्टफोन को नहीं छोड़ते और स्मार्टफोन पर आए संदेशों का जवाब देने लगे रहते हैं. ऐसे में रिश्ता टूटने की ये बड़ी वजह बन जाता है.


अध्ययन के दौरान 35 फीसदी महिलाओं ने कहा कि बातचीत के बीच में यदि मोबाइल पर कोई नोटिफिकेशन आता है तो उनका पार्टनर उसे जरूर चेक करता है.


वहीं 25 प्रतिशत महिलाओं का कहना है कि फेस-टू-फेस बातचीत के दौरान भी उनका पार्टनर मोबाइल पर टेक्स्ट करते रहते हैं.

https://aajtak.intoday.in/video/keep-your-smart-phone-away-this-valentine-day-1-912061.html

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »