पार्टनर के आगे भूलकर भी न करें ये हरकतें

ये बेहद जरूरी है कि हम सबसे पहले अपने पार्टनर की पसंद और ना पसंद को समझ लें. ताकि उसे इंप्रेस करने के चक्कर में हम कुछ भी ऐसा न कर जाएं जो झगड़े की वजह बने.

Advertisement
पार्टनर के आगे नहीं करें ये हरकतें पार्टनर के आगे नहीं करें ये हरकतें

भूमिका राय

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 3:10 PM IST

हम सभी की जिंदगी में कोई न कोई ऐसा तो होता है ही जिसे हम स्पेशल फील कराना चाहते हैं. हम हर बार ये कोशिश करते हैं कि कुछ ऐसा करें जिससे उसे खुशी मिले. पर जरूरी नहीं कि हमारी हर कोशिश का असर वही हो जो हम सोच रहे हैं. कई बार सामने वाले को इंप्रेस करने के चक्कर में हम कुछ ऐसा कर जाते हैं जिससे सामने वाले को बुरा लग सकता है.

Advertisement

ऐसे में ये बेहद जरूरी है कि हम सबसे पहले अपने पार्टनर की पसंद और ना पसंद को समझ लें. ताकि उसे इंप्रेस करने के चक्कर में हम कुछ भी ऐसा न कर जाएं जो झगड़े की वजह बने. आमतौर पर लड़कों को लड़कियों की इन आदतों से बहुत चिढ़ होती है.

1. ये वो बात है जो कोई शख्स सामने वाले में सबसे पहले नोटिस करता है. आप जो भी बोलें, वह स्पष्ट हो. अगर आपके शब्द सही नहीं होंगे और आप अपनी भावनाओं को सही से व्यक्त नहीं कर पाएंगे तो हो सकता है कि हो सकता है कि आपसे इस मुलाकात के बाद वह आपसे बात करना ही बंद कर दे.

2. आपका बिना मतलब किसी बात पर हंसना या ठहाके लगाना, आपके पार्टनर को बुरा लग सकता है. साथ ही यह आपकी समझदारी पर भी शक पैदा कर सकता है. जब आप किसी से बात कर रहे हैं तो बेहद जरूरी है कि आप उसकी बातें सुनें और सुनने के बाद ही उस पर अपनी प्रतिक्रिया दें.

Advertisement

3. माना कि आप उन्हें पसंद करते हैं लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि जब वह आपके सामने आए, तो आप उसे घूरते ही रहें. इससे आपकी इमेज अच्छी नहीं बनेगी. रखना आपके हित में होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »