कई बार ऐसा होता कि आप जिसे बार-बार अपनी ओर आकर्षित करने की सोचते हैं, वह आप पर बिल्कुल ध्यान ही नहीं देती. लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए जरूरी है कि आप उनकी साइकोलॉजी काे समझें. रणवीर सिंह को आप इसमें आइडल मान सकते हैं. रणवीर सिंह को लड़कियों को इंप्रेस करना बखूबी आता है. यह बात तो रणवीर सिंह भी मानते हैं.
एक निजी चैनल के टॉक शो में रणवीर सिंह ने बता या कि फिल्मी करियर शुरू करने से पहले वो अमेरिका के स्टारबक्स में लोगों को कॉफी पिलाते थे. पर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि वहां कॉफी पीने के लिए आने वाली लड़कियां तब भी रणवीर की अदाओं पर फिदा थीं. तो आखिर ऐसा क्या करते हैं रणवीर कि लड़कियां उनसे इतनी जल्दी इंप्रेस हो जाती हैं. आइये जानते हैं रणवीर के सीक्रेट के बारे में...
हंसाएं
रणवीर का सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है. लड़कियां ऐसे लड़कों को ही पसंद करती हैं, जिनके साथ वो खुलकर हंस सकें. बोरिंग और सीरियस मिजाज के लड़के कम ही लड़कियों को पसंद आते हैं. रणवीर का मानना है कि लड़की के साथ केमिस्ट्री बनाना जरूरी है और इसके लिए आप उसे हंसाएं और उसके लिए बिछ जाएं.यानी कि लड़की को यह यकीन हो जाए कि वह दिन को रात कहे, तो आप रात ही कहेंगे.
साफ बात कहें
लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए झूठ बोलने की जरूरत नहीं है. बल्कि जो कहना है साफ-साफ कह दें. रणवीर भी ये मानते हैं कि अगर आप उससे कुछ छिपाएंगे तो उसे समझ आ जाएगा. हो सकता है वाे आप से कुछ कहे नहीं, पर वह आप पर विश्वास नहीं कर सकेगी.
बॉलीवुड की कॉपी में बुराई नहीं
कोई लड़की कहे या न कहे, उसे फिल्मी अंदाज बेहद पसंद आता है. बॉलीवुड को कॉपी करने से अगर कोई खुश होता है तो इसमें कोई बुराई नहीं है. अगर आप ऐसा करंगे तो उसके लिए यह सपने के सच होने जैसा होगा.
आंखों की गुस्ताखियां
आंखों ही आंखों में जाे बातें होती हैं, वो जुबान से नहीं की जा सकती. लड़कियों की आंखों में आंखें डालकर देखें. शायद तभी रणवीर अक्सर तस्वीरों में दीपिका को देखते नजर आते हैं. यह पुरानी ट्रिक है, रणवीर ने इसका अच्छा यूज किया है.
बेफिक्रा अंदाज
लड़कियाें को चिल लड़के अच्छे लगते हैं जो छोटी-छोटी बातों को मुद्दा न बनाएं. खुश रहें और खुश रहने दें. बहुत ज्यादा तामझाम पसंद न हों, जो बात-बात में अपनी मर्जी थोपने की कोशिश न करें और हर बात की टेंशन न लेते हों. जो जीवन से भरा हो और खूब सारी मस्ती करता हो, बिल्कुल रणवीर की तरह.
मेधा चावला