दिन भर महकेंगे आप, परफ्यूम लगाने का सलीका सीखिए जनाब

हम अक्‍सर ऐसा परफ्यूम ढूंढ़ते हैं जो लास्‍ट लॉन्‍ग हो, पर कुछ ऐसे तरीके हैं जिनसे हर परफ्यूम की खुशबू लंबे समय तक टिकी रह सकती है...

Advertisement
PERFUME PERFUME

अक्‍सर ऐसा होता है कि हम घर से परफ्यूम लगाकर निकलते हैं और ऑफिस पहुंचने से पहले ही खुशबू खत्‍म हो जाती है. इसलिए हम आपको आज ऐसे टिप्‍स दे रहे हैं जो इस खूशबू को लंबे समय तक बनाए रखेंगे.


सूखी हो स्किन तो लगाएं परफ्यूम
याद रखें कि तभी परफ्यूम लगाएं जब आपकी स्किन पूरी तरह से सूखी हुई हो. यानी उस पर पानी ना हो. पानी सुखाने के बाद उस पर मास्‍चराइजर लगा सकते हैं. फिर परफ्यूम लगाएं. अगर सूखी स्किन पर परफ्यूम लगाते हैं तो स्किन उसे पूरी तरह सोख लेगी.

Advertisement

पेट्रोलियम जेली से मिलेगी मदद
अगर स्किन पर पेट्रोलियम जेली लगाई हो और उस पर परफ्यूम लगाते हैं तो उसकी खुशबू लंबे समय तक बनी रहती है.


नहाने के बाद तुरंत लगाएं
जब भी आप नहाते तो उसके बाद आपके पोर्स खुल जाते हैं. इसलिए नहाने के बाद शरीर को सुखाकर परफ्यूम लगाना चाहिए.

परफ्यूम लगाकर हाथ ना रगड़ें
अक्‍सर लोग ऐसा करते हैं कि परफ्यूम लगाने के बाद उसे दूसरे हाथ से रगड़ते हैं और फिर उसकी खुशबू सूंघते हैं. पर ऐसा करने से कभी भी परफ्यूम की खुशबू बढ़ती नहीं है बल्कि वह घट जाती है. कलाई पर परफ्यूम लगाएं और उसे वैसे ही छोड़ दें. इससे खुशबू लंबे समय तक टिकी रहती है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement