प्यार के रिश्ते में रोमांस की कितनी जरूरत होती है, सच मानिए यह आपको कोई भी नहीं बता सकता है. ये सिर्फ और सिर्फ आपके और आपके पार्टनर पर निर्भर करता है. कुछ लोगों का मानना है कि जोश और पैशन रिश्ते को मजबूत बनाते हैं तो कुछ लोग आत्मीयता को प्राथमिकता देते हैं.
हाल में हुई एक स्टडी ने इसी बात को जानने की कोशिश की प्यार के रिश्ते में बिताना जरूरी होता है या फिर जल्दी-जल्दी मिलते रहना. इसी के अनुसार के नतीजा निकला जिसमें ये बात सामने आई कि कपल्स को कितने समय के बाद मिलना चाहिए ताकि वह अंतरंग संबंधों को समय दे पाएं.
इस स्टडी में 78 जोड़ों पर रिसर्च की गई जिसमें से ज्यादातर ने क्वालिटी टाइम बिताने को जल्दी-जल्दी मिलने से बेहतर बताया. क्वालिटी और आत्म संतुष्टि कई चीजों के साथ आती है जैसे, मूड, ताकत, उस दिन का समय, हेल्थ और पार्टनर का पैशन. इन सब चीजों के बिना आप अपने साथी के साथ क्वालिटी टाइम नहीं बिता सकते फिर आप चाहे कितना ही प्यार के पलों में खोने की कोशिश करें.
अगर आप की दो मुलाकातों के बीच में एक गैप ले लें तो आपका साथी आपको ज्यादा मिस करेगा. वहीं अगर आप लगातार अपने साथी से मिलते हैं तो कई बार रिश्ता बोझिल सा होने लगता है.
ज्यादा मिलने एक और नुकासान ये भी होता है कि आपका पार्टनर आपको ग्रांटेड लेने लगे और सेक्स में उनकी रूचि भी कम हो जाए.
इसका ये मतलब भी नहीं है कि आप अपने पार्टनर को इग्नोर करना शुरू कर दें.
लेकिन रोमांस का मजा लेने के लिए आपको खुद को और अपने पड़ेगा. इसी के साथ इस स्टडी के अनुसार क्वालिटी टाइम बिताना और रोज मिलने दोनों को अगर बैलेंस में लेकर चला जाए तो रिश्ता और भी मजबूत बनता जाता है.
वन्दना यादव