घोस्टिंग, माइक्रो चीटिंग और ब्रेडक्रम्बिंग... क्या है Gen Z डेटिंग के 5 डेंजरस कोड्स?

आजकल जेन जी की डेटिंग लाइफ में सिर्फ घोस्टिंग ही नहीं, बल्कि कई नए ट्रेंड्स भी चर्चा में हैं. ब्रेडक्रंबिंग, माइक्रो-चीटिंग, सिचुएशनशिप, बेंचिंग और सॉफ्ट लॉन्च या हार्ड लॉन्च जैसे टर्म्स रिश्तों की अलग-अलग आदतों को बताते हैं. जानिए इन 5 डेटिंग कोड्स का मतलब और कैसे ये आज के रिश्तों में कंफ्यूजन बढ़ा सकते हैं.

Advertisement
रिलेशनशिप को लेकर जेन जी के पास है कितने कोड? रिलेशनशिप को लेकर जेन जी के पास है कितने कोड?

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:21 PM IST

एक वक्त था जब रिश्तों में सिर्फ 'हां' या 'ना' होता था, लेकिन 2026 की डेटिंग दुनिया में रिश्ते इन दोनों के बीच किसी अनजान मोड़ पर अटके हुए हैं. बिना बताए अचानक गायब हो जाने की आदत को घोस्टिंग कहा जाता है, जिससे आज की जेन जी ऑडियंस वाकिफ है.

अब डेटिंग ऐप्स और सोशल मीडिया के दौर में ब्रेडक्रंबिंग, माइक्रो-चीटिंग, सिचुएशनशिप, बेंचिंग और सॉफ्ट लॉन्च या हार्ड लॉन्च जैसे 5 नए डेटिंग कोड सामने आए हैं. ये आदतें रिश्तों में सस्पेंस और कंफ्यूजन बढ़ाती हैं और सामने वाले को ना पूरी तरह अपनाती हैं, ना ही जाने देती हैं. अगर आप टिंडर और बम्बल जैसे डेटिंग ऐप्स पर एक्टिव हैं या किसी के साथ रिश्ता शुरू कर रहे हैं, तो इन टर्म्स का मतलब जानना जरूरी है.

Advertisement

1. ब्रेडक्रंबिंग यानी थोड़ा-थोड़ा ध्यान देकर अटकाए रखना

जैसे किसी पक्षी को रोकने के लिए दाने का एक-एक टुकड़ा फेंका जाता है, वैसे ही जब कोई पार्टनर आपके साथ सीरियस रिलेशनशिप नहीं चाहता, लेकिन आपको खोना भी नहीं चाहता, तो वह ब्रेडक्रंबिंग करता है. वह कभी-कभी आपको प्यारा मैसेज, रील पर जवाब या तारीफ भेजता है, ताकि आपकी उम्मीद बनी रहे.

2. माइक्रो-चीटिंग बोले तो ऑनलाइन छिपकर फ्लर्ट करना

यह शारीरिक रूप से धोखा देने जैसा बड़ा कदम नहीं है, बल्कि पार्टनर से छिपाकर सोशल मीडिया पर किसी तीसरे इंसान से फ्लर्ट करना है. किसी की पुरानी फोटोज को आधी रात में लाइक करना, इंस्टाग्राम डीएम में छिपकर बातें करना या अपने किसी दोस्त की चैट को म्यूट करके रखना माइक्रो-चीटिंग की कैटेगरी में आता है.

3. सिचुएशनशिप मतलब बिना टैग वाला रिश्ता

जब दो लोग साथ घूमते हैं, बातें करते हैं और कपल की तरह वक्त बिताते हैं, लेकिन रिश्ते को नाम देने या कमिटमेंट की बात आने पर पीछे हट जाते हैं, तो इसे सिचुएशनशिप कहा जाता है. इसमें न फ्यूचर का कोई वादा होता है और न ही दूर रहने की गुंजाइश होती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: "5 ट्रेडिशनल आउटफिट्स, जिन्हें Gen Z दे रही हैं मॉडर्न ट्विस्ट

4. बेंचिंग यानी बैकअप ऑप्शन बनाकर रखना

जैसे खेल के मैदान में किसी खिलाड़ी को एक्स्ट्रा या सब्स्टीट्यूट बनाकर बेंच पर बैठाया जाता है, वैसे ही डेटिंग में किसी को मुख्य ऑप्शन न मानकर बैकअप की तरह इस्तेमाल करना बेंचिंग कहलाता है. इसमें सामने वाला आपसे तभी बात करता है, जब उसका मेन प्लान कैंसिल हो जाता है.

5. सॉफ्ट लॉन्च और हार्ड लॉन्च, रिश्ते का ऐलान करने का कोड

ये सोशल मीडिया पर रिश्ते का खुलासा करने का तरीका है. सॉफ्ट लॉन्च में कोई अपनी प्रोफाइल पर पार्टनर का सिर्फ हाथ, घड़ी या धुंधला बैकग्राउंड शेयर करता है, ताकि सस्पेंस बना रहे. वहीं, हार्ड लॉन्च में पार्टनर का चेहरा और नाम खुलकर पोस्ट कर दिया जाता है.

घोस्टिंग के बाद अब ये 5 डेटिंग टर्म्स नए दौर के रिश्तों की अलग-अलग आदतों को बताते हैं. इनमें थोड़ा ध्यान देकर किसी को अटकाए रखने, छिपकर फ्लर्ट करने, रिश्ते को नाम न देने, किसी को बैकअप बनाकर रखने और सोशल मीडिया पर रिश्ते का खुलासा करने जैसे तरीके शामिल हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »