जेन जी के लिए ट्रेडिशनल कपड़े पहनने का मतलब सिर्फ पुराने स्टाइल को फॉलो करना नहीं है. आजकल युवा एथनिक कपड़ों को अपने अंदाज में पहनना पसंद कर रहे हैं. कभी साड़ी के साथ स्नीकर्स, तो कभी कुर्ते के साथ जींस. ऐसे फैशन कॉम्बिनेशन ट्रेडिशनल कपड़ों को नया लुक देते हैं. आइए जानते हैं 5 ऐसे आउटफिट्स, जिन्हें जेन जी मॉडर्न ट्विस्ट दे रही हैं.
1. साड़ी के साथ स्नीकर्स
साड़ी को स्टाइल करने का तरीका अब बदल रहा है. जेन जी साड़ी के साथ हील्स की जगह स्नीकर्स पहनना पसंद कर रही हैं. इसके साथ बेल्ट, क्रॉप टॉप या शॉर्ट जैकेट भी ट्राई कर रही हैं. ये लुक शादी, कॉलेज फेस्ट और फ्रेंड्स के साथ आउटिंग के लिए अच्छा ऑप्शन है.
2. कुर्ते के साथ जींस
कुर्ते को सलवार या चूड़ीदार के साथ पहनना जरूरी नहीं है. जेन जी इसे स्ट्रेट या वाइड-लेग जींस के साथ पेयर कर रही हैं. इसके साथ झुमके, जूतियां या स्नीकर्स पहनकर इंडियन और वेस्टर्न फैशन का अच्छा कॉम्बिनेशन बनाया जा सकता है.
3. लहंगे के साथ क्रॉप टॉप
लहंगे के साथ ब्लाउज की जगह क्रॉप टॉप पहनना एक स्टाइलिश ऑप्शन है. आप प्लेन लहंगे के साथ डिजाइनर टॉप या कंट्रास्ट कलर का क्रॉप टॉप पहन सकती हैं. इससे पुराने आउटफिट को भी नया लुक मिलता है और इसे अलग-अलग मौकों पर स्टाइल करना आसान हो जाता है.
यह भी पढ़ें: 5 स्किन केयर मिस्टेक्स जो Gen Z को करने से बचना चाहिए
4. सलवार सूट के साथ डेनिम जैकेट
सिंपल सलवार-सूट को मॉडर्न बनाने के लिए उसके ऊपर डेनिम जैकेट पहन सकती हैं. इसके साथ स्नीकर्स और टोट बैग कैरी करने से लुक ज्यादा कैजुअल और ट्रेंडी लगता है. ये स्टाइल कॉलेज या दोस्तों के साथ घूमने के लिए अच्छा है.
5. लहंगे के साथ बूट्स
लहंगे के साथ जूती या हील्स पहनने के बजाय बूट्स ट्राई करना भी एक नया तरीका है. खासकर फ्लेयर्ड लहंगे के साथ एंकल बूट्स एक अलग लुक देते हैं. अगर आप ट्रेडिशनल कपड़ों में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो ये कॉम्बिनेशन अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
जेन जी का फैशन मंत्र साफ है, ट्रेडिशनल कपड़ों को सिर्फ ट्रेडिशनल तरीके से पहनना जरूरी नहीं है. अपने कंफर्ट और पसंद के हिसाब से छोटे बदलाव करके इन्हें मॉडर्न और स्टाइलिश बनाया जा सकता है.
aajtak.in