Fridge Cleaning Tips Summers: फ्रिज से आती है बदबू और खराब हो जाता है खाना? एक कटोरी में रख दें ये चीज; 4 परेशानियां होंगी खत्म

Fridge Cleaning Tips Summers: गर्मियों में फ्रिज से बदबू आना और सब्जियों का गलना एक आम समस्या है. नया लिक्विड खरीदने के बजाय फ्रिज के कोने में बस 1 कटोरी नमक रखें. ये एक्स्ट्रा नमी और बदबू को सोखकर खाने को लंबे समय तक फ्रेश रखेगा और फ्रीजर में एक्स्ट्रा बर्फ भी नहीं जमने देगा. इसके कई फायदे हैं.

Advertisement
फ्रिज में एक कटोरी नमक रखने से सब्जियां फ्रेश रहती हैं. (Photo: ITG) फ्रिज में एक कटोरी नमक रखने से सब्जियां फ्रेश रहती हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:42 AM IST

Fridge Cleaning Tips Summers: आजकल ज्यादातर घरों में फ्रिज होता है और इसका इस्तेमाल भी खूब किया जाता है. गर्मियों में तो फ्रिज किसी वरदान की तरह साबित होता है. ये दूध, हरी सब्जियां, फल और गूंथे हुए आटे को लंबे समय तक खराब होने से बचाने का इकलौता सहारा बन जाता है. ऐसे में गर्मियों के मौसम में घरों में फ्रिज खचाखच भरे रहते हैं. फ्रिज का इस्तेमाल बढ़ जाता है, लेकिन क्या आप इसकी सफाई उस तरह से कर पाते हैं?

फ्रिज को साफ करने के लिए अक्सर लोग झंझटभरा काम समझते हैं. इसके साथ ही कई बार वो फ्रिज साफ करने के लिए महंगे लिक्विड खरीदते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको दादी-नानी के पिटारे से निकला एक छोटा सा नुस्खा लाए हैं, जिससे आपके हजारों रुपये बच सकते हैं. खास बात ये है कि फ्रिज को साफ रखने के लिए आपको सिर्फ एक कटोरी में रसोई में मौजूद एक सफेद चीज रखनी होगी. ये सफेद चीज और कुछ नहीं बल्कि नमक है. इससे ना केवल फ्रिज साफ रहता है, बल्कि और कई फायदे भी होते हैं. चलिए जानते हैं फ्रिज में एक कटोरी नमक रखने से क्या होता है और क्यों ऐसा हर किसी को करना चाहिए.

Advertisement

1. हरी सब्जियां नहीं गलेंगी: गर्मियों में फ्रिज के अंदर रखी हरी सब्जियों कुछ ही दिनों में गलने और सड़ने लगती हैं. आप चाहे खीरा, लौकी, टमाटर या बैंगन जैसी सब्जियां कितनी भी फ्रेश लाते हों, लेकिन वो फ्रिज में रखने के बाद भी फ्रेश नहीं रहती हैं. गर्मियों में फ्रिज के अंदर नमी (मॉइश्चर) का लेवल बहुत बढ़ जाता है, जिससे सब्जियां जल्दी गलने या सड़ने लगती हैं.

ऐसे में अगर आप फ्रिज के रैक में सब्जियों के ठीक बगल में एक कटोरी नमक रख देंगे, तो नमक फ्रिज की पूरी एक्स्ट्रा नमी को अपने अंदर सोख लेगा. इसका नतीजा ये होगा कि आपकी सब्जियां कई दिनों तक सूखी और फ्रेश रहेंगी. इसके साथ ही ये गलेंगे भी नहीं.
 
2. फ्रिज खोलते ही आने वाली गंदी बदबू से मिलेगा छुटकारा
फ्रिज में आप अक्सर एक साथ कई चीजें रखते हैं जैसे कटी हुई सब्जियां, उबला दूध, बचा हुआ आटा और ब्रेड. इन सब चीजों की महक आपस में मिलकर एक अजीब सी बदबू बनाते हैं. कई बार तो फ्रिज खोलते ही बदबू आने लगती है.

Advertisement

अगर आपके फ्रिज में से भी गर्मियों में बदबू आने लगी है तो इस समस्या से छुटकारा पाने का सबसे आसान इलाज नमक है. नमक की कटोरी फ्रिज के कोने में रखने से ये हवा में मौजूद बदबू और एक्स्ट्रा मॉइश्चर को पूरी तरह एब्जॉर्ब कर लेता है, जिससे फ्रिज में फ्रेशनेस बनी रहती है.

3. पका हुआ खाना नहीं होगा जल्दी खराब
गर्मियों में अक्सर बार-बार कुछ रखने या निकालने के लिए फ्रिज का दरवाजा खोलना पड़ता है. इसके कारण बाहर की गर्म हवा अंदर जाती है और अंदर की नमी बढ़ जाती है. इसी वजह से फ्रिज में रखा पका हुआ खाना या दूध जल्दी खराब होने लगता है.

ऐसे में अगर नमक की कटोरी फ्रिज के किसी कोने में रख दें तो ये मॉइश्चर को तुरंत कंट्रोल करती है, जिससे आपके खाने-पीने की चीजें लंबे समय तक सुरक्षित रहती हैं और फ्रिज भी सुचारू रूप से काम करता है.

4. फ्रीजर में बर्फ का पहाड़ जमने की झंझट खत्म
अगर आपके पास पुराना या सिंगल डोर फ्रिज है, तो आपके साथ एक समस्या ज्यादा होती होगी. ऐसे फ्रिज जिन लोगों के घरों में होते हैं, उनके फ्रीजर में जरूरत से ज्यादा बर्फ जम जाती है. इससे न सिर्फ सामान रखने की जगह कम होती है बल्कि फ्रिज की कूलिंग पर भी बुरा असर पड़ता है.

Advertisement

इस समस्या से निपटने के लिए सबसे पहले अपने फ्रीजर को अच्छे से साफ कर लें. इसके बाद फ्रीजर की सतह पर हल्का सा नमक छिड़क दें. ऐसा करने से फ्रीजर की दीवारों पर एक्स्ट्रा बर्फ नहीं जमेगी और आपका फ्रिज बेहतरीन कूलिंग देगा.

टिप: नमक फ्रिज की सारी नमी को सोखता है, इसलिए 15-20 दिनों में वो गीला हो जाता है. अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट अच्छा आए तो दो से तीन हफ्ते में कटोरी का नमक जरूर बदल दें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »