Gen Z Phone Behaviour: एक ही कमरे में बैठे होकर भी फोन पर क्यों बात करते हैं Gen Z?

एक ही कमरे में बैठे होने के बावजूद जेन जी आपस में फोन पर मैसेज क्यों करती है? कभी मीम भेजना, कभी रील शेयर करना, तो कभी अपनी बात कहने के लिए चैट का सहारा लेना. आखिर आमने-सामने बात करने के बजाय फोन पर बातचीत करना जेन जी की आदत क्यों बनता जा रहा है?

Advertisement
सामने बैठकर भी एक दूसरे से फोन और मैसेज पर क्यों बात करती है जेन जी सामने बैठकर भी एक दूसरे से फोन और मैसेज पर क्यों बात करती है जेन जी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:57 PM IST

आजकल आपने कई बार देखा होगा कि घर में दो फ्रेंड्स या भाई-बहन एक ही कमरे में बैठे हैं, लेकिन आपस में बात करने के बजाय फोन पर मैसेज कर रहे हैं. कोई इंस्टाग्राम पर रील भेज रहा है, तो कोई व्हाट्सऐप पर अपनी बात कह रहा है. पहली नजर में ये आदत अजीब लग सकती है, लेकिन ये जेन जी का न्यू नॉर्मल हाँ और उनकी डेली लाइफ का हिस्सा बन चुका है. आखिर पास बैठे होने के बावजूद जेन जी आमने-सामने बात करने के बजाय फोन का सहारा क्यों लेती है?

Advertisement

मैसेज पर बात करना लगता है आसान

जेन जी बचपन से ही इंटरनेट, स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के बीच बड़ी हुई है. उनके लिए फोन सिर्फ दूसरों से जुड़ने का जरिया नहीं, बल्कि डेली लाइफ का हिस्सा है. कई बार उन्हें आमने-सामने बैठकर बात करने के बजाय मैसेज करना ज्यादा आसान लगता है. इससे वे बिना अपनी जगह से उठे अपनी बात कह सकती हैं. इसका एक कारण आलस भी हो सकता है. 

हर बात बोलकर बताना जरूरी नहीं

कई बार किसी फ्रेंड को कुछ फनी ये मस्त दिखाना हो, किसी की नकल उतारनी हो या कोई पर्सनल बात कहनी हो, तो मैसेज करना ज्यादा आसान लगता है. एक रील, मीम या छोटा सा मैसेज भी वो बात कह देता है, जिसे बोलकर समझाने में ज्यादा टाइम लग सकता है. इससे बातचीत भी चलती रहती है और हर बार बोलने की जरूरत भी नहीं पड़ती.

Advertisement

यह भी पढ़ें:  "Gen Z डी-इन्फ्लुएंसिंग: हर वायरल चीज नहीं खरीद रही Gen Z, जानिए क्या है ट्रेंड

आमने-सामने बात करने में झिझक

कुछ लोगों को अपनी फीलिंग्स सामने बैठकर बताने में झिझक होती है. ऐसे में मैसेज करना आसान लगता है, क्योंकि उन्हें तुरंत जवाब देने का प्रेशर नहीं होता. वे सोचकर अपनी बात लिख सकते हैं. हालांकि, ये आदत हर जेन जी में हो, ऐसा जरूरी नहीं है.

क्या इससे रिश्तों पर असर पड़ता है?

फोन के जरिए जुड़े रहना गलत नहीं है, लेकिन हर वक्त स्क्रीन पर बातचीत करने से आमने-सामने बात करने के मौके कम हो सकते हैं. कई बार सामने बैठा व्यक्ति भी अनदेखा महसूस कर सकता है. इसलिए जरूरी है कि फोन और आमने-सामने की बातचीत के बीच बैलेंस बना रहे. आखिर मैसेज पर हंसी-मजाक अपनी जगह है, लेकिन साथ बैठकर खुलकर बात करने का एक्सपीरियंस भी अलग होता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »