घंटों AC चलने के बाद भी तंदूर जैसा तप रहा है कमरा? तुरंत सुधारें ये 6 गलतियां, मिनटों में बर्फ जैसा ठंडा हो जाएगा रूम

AC Cooling Tips: अगर आपके घर में भी घंटों AC चलने के बाद कमरा ठंडा नहीं होता और बिजली का बिल आसमान छू रहा है, तो इसकी वजह AC की खराबी नहीं बल्कि आपकी ये 6 अनजानी गलतियां हो सकती हैं. आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताएंगे. इन्हें सुधारकर आप कमरे को मिनटों में कूल बनाया जा सकता है.

Advertisement
अगर आपका कमरा भी एसी बंद करते ही गर्म हो रहा है तो हो सकता है कि उसकी वजह आपकी गलती हो. (Photo: ITG) अगर आपका कमरा भी एसी बंद करते ही गर्म हो रहा है तो हो सकता है कि उसकी वजह आपकी गलती हो. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:57 AM IST

AC Cooling Tips: गर्मी का मौसम आते ही लोग राहत पाने के लिए AC का सहारा लेने लगते हैं. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि घंटों AC चलाने के बावजूद कमरा पूरी तरह ठंडा नहीं हो पाता. कुछ देर की राहत के बाद फिर से गर्मी महसूस होने लगती है और साथ ही बिजली का बिल भी तेजी से बढ़ने लगता है. ऐसे में ज्यादातर लोग AC में ही कमियां निकालने लगते हैं, लेकिन ये गलत है. दरअसल, AC के लगातार घंटों चलने के बाद भी कमरा ठंडा ना होने की असली वजह घर की कुछ गलतियां और हीट ट्रैप हो सकते हैं, जो लगातार गर्मी को कमरे में बनाए रखते हैं.

Advertisement

दरअसल, घर में रखे कुछ इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स और लोगों द्वारा की जाने वाली गलतियां मिलकर कमरे का तापमान बढ़ाते रहते हैं. इसका नतीजा ये होता है कि AC को लगातार घंटों तक चलाने के बाद भी कूलिंग ढंग से नहीं हो पाती है. अगर इन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दिया जाए तो कमरा कुछ देर AC चलाने के बाद ज्यादा देर तक ठंडा रह सकता है और बिजली की बचत भी हो सकती है. चलिए जानते हैं उन गलतियों के बारे में जो आपके कमरे को ठंडा नहीं होने देती हैं.

1. धूप सीधे कमरे में आने देना: कुछ लोग हवा का वेंटिलेशन बनाए रखने के लिए दोपहर में भी खिड़कियां खुली रखते हैं. दोपहर की तेज धूप खिड़कियों और कांच के जरिए कमरे को बहुत जल्दी गर्म कर देती है. ऐसे में AC लगातार चलाने के बाद भी कमरा ठंडा नहीं हो पाता है. गर्मियों में खासकर दोपहर के समय मोटे पर्दे या ब्लाइंड्स से खिड़कियों को ढंकना फायदेमंद माना जाता है.

Advertisement

2. दरवाजों और खिड़कियों की छोटी-छोटी दरारें: कई बार खिड़की या दरवाजे के किनारों से गर्म हवा लगातार अंदर आती रहती है. इससे AC की ठंडी हवा बाहर निकलती रहती है और कमरा जल्दी गर्म हो जाता है. इन गैप्स को सील करने से कूलिंग बेहतर हो सकती है.

3. AC के साथ पंखा न चलाना: बहुत से लोग सोचते हैं कि AC चलाते समय पंखा बंद रखना चाहिए, लेकिन ये उनकी बहुत बड़ी गलती हो सकती है. पंखा कमरे में ठंडी हवा को बराबर फैलाने में मदद करता है, जिससे कमरा जल्दी और बेहतर तरीके से ठंडा महसूस होता है.

4. बहुत कम तापमान पर AC सेट करना: कई लोग घर आते ही AC को 18 डिग्री पर सेट कर देते हैं. लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक इससे कमरा जल्दी ठंडा नहीं होता, बल्कि AC ज्यादा देर तक चलता रहता है. 24 से 26 डिग्री का तापमान अच्छा भी माना जाता है और बिजली की बचत भी करता है.

5. गंदे फिल्टर भी बढ़ाते हैं परेशानी: अगर AC के फिल्टर में धूल जमा हो जाए तो ठंडी हवा का फ्लो कम हो जाता है. इससे कूलिंग ढंग से नहीं हो पाती है और बिजली का बिल लगातार बढ़ता रहता है. इसलिए AC के फिल्टर की समय-समय पर सफाई करना जरूरी है.

Advertisement

6. घर के अंदर ही गर्मी पैदा करने वाली चीजें: ओवन, गैस स्टोव, ज्यादा लाइट्स या लगातार चलने वाले इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स भी कमरे का टेंपरेचर बढ़ाते हैं. कोशिश करें कि दोपहर के समय में इनका इस्तेमाल कम किया जाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »