Sink Cleaning Tips: सिंक में भूलकर भी न डालें ये एक चीज, वरना जाम हो सकती है पूरी पाइपलाइन; खर्च करने पड़ सकते हैं हजारों रुपये

Sink Cleaning Tips: रसोई के सिंक में बचा हुआ कुकिंग ऑयल, घी या ग्रीस बहाना आपकी पाइपलाइन को बुरी तरह चोक कर सकता है. प्लंबर्स ऐसा न करने की चेतावनी देते हैं. इस खबर में हम जानेंगे कि प्लंबर्स क्यों ऐसा करने से मना करते हैं और वे कौन सी 4 अन्य चीजें हैं जिन्हें सिंक में कभी नहीं डालना चाहिए।

Advertisement
सिंक में कभी भी बची हुई चिकनाई नहीं डालनी चाहिए. (Photo: ITG) सिंक में कभी भी बची हुई चिकनाई नहीं डालनी चाहिए. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:40 AM IST

Sink Cleaning Tips: रसोई में खाना बनाते समय अक्सर कुछ भी चीज को सिंक में डालने की आदत ज्यादा सभी लोगों में होती है. चाहे वो चावल, दाल का गंदा पानी हो या फिर बचा हुआ तेल, घी या चिकनाई, सभी को सीधे सिंक में बहा देना एक आम आदत है. कई लोग सोचते हैं कि गर्म तेल पानी के साथ आसानी से निकल जाएगा. अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तो आप पूरी तरह से गलत हैं. प्लंबिंग एक्सपर्ट्स का कहना है कि आपकी ये छोटी सी आदत आपके लिए बड़ी मुसिबत बन सकती है. 

सिंक में तेल या घी जैसी चिकनाई बहाने से घर की पाइपलाइन को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा सकता है. कई बार सिंक पूरी तरह ब्लॉक हो जाती है. इस छोटी-सी लापरवाही के कारण आपको रिपेयर और सफाई कराने के लिए हजारों रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं. चलिए जानते हैं कि आखिर प्लंबर्स  ये गलती करने से क्यों मना करते हैं.

क्यों नहीं डालना चाहिए तेल सिंक में?
प्लंबिंग एक्सपर्ट्स का कहना है कि गर्म तेल और चिकनाई देखने में लिक्विड लगते हैं, लेकिन ठंडा होने के बाद ये गाढ़े और चिपचिपे हो जाते हैं. ये चिकनाई पाइप के अंदर चिपक जाती है और धीरे-धीरे एक लेयर बना लेती है. इसके बाद खाने के छोटे-छोटे कण, गंदगी और बाकी चीजें उसी पर चिपकने लगती हैं, जिससे पाइप जाम हो सकता है.

Advertisement

सिर्फ सिंक ही नहीं, बाकी चीजों पर भी होता है असर
अगर आपकी रसोई में डिशवॉशर या गार्बेज डिस्पोजल सिस्टम लगा है, तो तेल की वजह से उनमें भी दिक्कत आ सकती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, पाइप में जमा चिकनाई के कारण डिशवॉशर का पानी सही तरीके से नहीं निकल पाता और वो ढंग से काम भी नहीं कर पाता है. कई मामलों में हजारों रुपये खर्च करके उन्हें ठीक कराने तक की नौबत आ जाती है.

इस्तेमाल किए गए तेल का क्या करें?
सिंक में तेल डालने की बजाय आप इस्तेमाल किए गाए तेल को कुछ आसान तरीकों से दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं.

1. किसी जार या कंटेनर में जमा करें: बचे हुए तेल को आप किसी कांच या प्लास्टिक के कंटेनर में डालकर रख लें. जब वो जम जाए तो उसे कूड़ेदान में फेंक दें.

2. तेल को ठंडा होने दें: अगर तेल बहुत थोड़ा सा है, तो पहले उसे ठंडा होने दें या जमने दें, फिर कूड़े में डाल दें.

Advertisement

3. बर्तन पोंछकर धोएं: कड़ाही या पैन धोने से पहले पेपर टॉवल से एक्स्ट्रा चिकनाई साफ कर लें. इससे तेल पाइप तक नहीं पहुंचेगा.

ये 4 चीजें भी भूलकर सिंक में न डालें

1. चावल:
 चावल पानी सोखकर फूल जाते हैं और जल्दी पाइप जाम कर सकते हैं.
2. कॉफी पाउडर: कॉफी ग्राउंड्स पाइप के तल में जमा होते रहते हैं और समय के साथ पाइप में ब्लॉकेज पैदा कर सकते हैं.
3. स्पेगेटी या पास्ता: पास्ता पानी में फूलता है और ड्रेन में फंसकर ब्लॉकेज का कारण बन सकता है.
4. फलों के छिलके: सेब और खट्टे फलों के छिलके पाइप के अंदरूनी हिस्से से चिपक सकते हैं और पानी का फ्लो रोक सकते हैं.

गलती से तेल सिंक में चला जाए तो क्या करें?
अगर आपने गलती से तेल सिंक में डाल दिया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है.

तुरंत गर्म पानी को 10-15 सेकंड तक बहाएं.
इसके बाद थोड़ा डिशवॉश लिक्विड डालें.
फिर दोबारा गर्म पानी चलाएं ताकि तेल पाइप में जमा न हो.
अगर पानी धीरे-धीरे निकलने लगे या ब्लॉकेज की समस्या दिखे, तो प्लंबर से टेस्ट जरूर करवाएं. 

प्लंबर्स का कहना है कि जमीन के नीचे मौजूद पाइप ठंडे रहते हैं. ऐसे में उनमें तेल जल्दी जम सकता है. इसलिए बेहतर यही है कि तेल, ग्रीस और चिकनाई को कभी भी सिंक में न बहाया जाए. यह छोटी-सी सावधानी आपको बड़े खर्चे और परेशानी से बचा सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »