महंगी चीजें दिखाए बिना अमीर दिखने की कोशिश, क्या है Gen Z का 'सटल फ्लैक्स' ?

आज के टाइम में अमीर दिखने के लिए हर चीज का खुलकर दिखावा करना जरूरी नहीं है. जेन जी के बीच अब महंगी चीजों को ऐसे दिखाने का ट्रेंड बढ़ रहा है, जिसमें चीज की कीमत सीधे बताई नहीं जाती, बस उसकी छोटी सी झलक दिखाई जाती है. इसे ही 'सटल फ्लैक्स' कहा जा रहा है.

Advertisement
जेन जी का सटल फ्लैक्स ट्रेंड क्यों है अलग जेन जी का सटल फ्लैक्स ट्रेंड क्यों है अलग

सारा सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

सोशल मीडिया पर आपने ऐसी फोटोज जरूर देखी होंगी, जिनमें सब कुछ बहुत सिंपल लगता है, लेकिन ध्यान से देखने पर कुछ न कुछ महंगा नजर आ जाता है. कभी हाथ में महंगी घड़ी दिख जाती है, कभी पीछे लग्जरी कार खड़ी होती है और कभी मेज पर महंगा बैग रखा होता है. लेकिन इसे कोई खुलकर नहीं दिखा रहा होता. यही है ‘सटल फ्लैक्स’ यानी बिना ज्यादा दिखावा किए अपनी महंगी चीजों और अच्छी जिंदगी की झलक दिखाना.

Advertisement

क्या है सटल फ्लैक्स?

सीधे शब्दों में कहें तो सटल फ्लैक्स का मतलब है अपनी महंगी चीज को इस तरह दिखाना कि वो बहुत ज्यादा दिखाई भी न दे. जैसे फोटो कॉफी की हो, लेकिन साथ में महंगी घड़ी भी नजर आ जाए. दोस्त के साथ फोटो हो और पीछे लग्जरी कार खड़ी हो. या फिर छुट्टियों की फोटो में होटल इतना शानदार हो कि उसकी कीमत का अंदाजा लगाया जा सके.

यहां बात सिर्फ चीजों की नहीं है. महंगा रेस्टोरेंट, विदेश की ट्रिप, शानदार घर या किसी खास जगह की फोटो भी इसका हिस्सा हो सकती है.

 

यह भी पढ़ें: Gen Z ऐसा क्यों करती है? 10 आदतें जो 40+ लोगों को लगती हैं अजीब

जेन जी ऐसा क्यों कर रही है?

जेन जी के बीच अब बहुत ज्यादा दिखावा करना थोड़ा पुराना लगने लगा है. बड़े-बड़े ब्रांड के नाम दिखाने या हर चीज पर अपना पैसा बताने के बजाय अब चीजों को थोड़ा सादे तरीके से दिखाना ज्यादा पसंद किया जा रहा है.

Advertisement

मतलब साफ है-‘मैं अमीर हूं’ कहने की जरूरत नहीं, फोटो खुद बता दे.

इसके पीछे सोशल मीडिया का असर भी है. आज लोग अपनी जिंदगी की छोटी-छोटी चीजें भी फोटो और वीडियो के जरिए दिखाते हैं. ऐसे में महंगी चीज को सीधे दिखाने के बजाय उसे फोटो का छोटा सा हिस्सा बनाना ज्यादा स्वाभाविक और आसान लगता है.

दिखावा कम, इशारा ज्यादा

सटल फ्लैक्स असल में दिखावे का नया और थोड़ा शांत तरीका है. यहां चीज को कैमरे के सामने लाकर उसकी कीमत बताने की जरूरत नहीं होती. बस एक छोटी सी झलक काफी होती है.

यानी जेन जी का नया तरीका कुछ ऐसा है- पैसा दिखाओ मत, बस दिखने दो.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »