सांपों को चुंबक की तरह खींचती हैं घर की ये 5 चीजें, जल्दी हटाएं वरना आंगन बन जाएगा सांपों का घर

क्या आप जानते हैं कि अपने घर को सजाने के चक्कर में आप अपने गार्डन में सापों का घर बना रहे हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी वजह से आपका गार्डन सांपों का फेवरेट स्पॉट बन सकता है.

Advertisement
अगर आपके आंगन में चूहे या कीड़े ज्यादा हैं तो सांप आ सकते हैं. (Photo: ITG) अगर आपके आंगन में चूहे या कीड़े ज्यादा हैं तो सांप आ सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

हर कोई अपने घर के आंगन को फूलों वाले और हरे भरे पौधों से सजाता है. ऐसे में लोग अपने घरों खुशबू से महकते ढेर सारे पौधे लगाते हैं. ये देखने में तो बहुत संदर लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सुंदरता आपके लिए जान का खतरा साबित हो सकती है? चौंकिए नहीं क्योंकि ये बिल्कुल सच है. दरअसल, बिना सही जानकारी के लगाए गए फूलों के खुशबू वाले पौधे सांपों के लिए एक आपके घर-आंगन में आने का एक ओपन इनविटेशन बन सकते हैं.

Advertisement

अक्सर आप आंगन और बगीचे को सजाने के चक्कर में कुछ ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जो सांपों के छिपने और रहने के लिए सबसे बढ़िया ठिकाना बन जाती हैं. अगर आप भी अपने परिवार की जान जोखिम में नहीं डालता चाहते और चाहते हैं कि आपके आंगन में सिर्फ तितलियां आएं, सांप नहीं... तो सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि आखिर सांपों को आपके घर की तरफ क्या खींचता है. आज हम आपको उन 5 वजहों के बारे में बताएंगे, जो आपके खूबसूरत घर को सांपों का पसंदीदा अड्डा बना सकती हैं.

1. ज्यादा ऊंची घास
अगर आपके आंगन या गार्डन की घास बहुत लंबी हो जाती है, तो आपके घर में सांप हो सकते हैं. दरअसल, लंबी घास सांपों के लिए छिपने की एक सुरक्षित और बेहतरीन जगह बन जाती है. इसमें उन्हें न केवल आराम से छुपने का, बल्कि शिकार करने का मौका भी मिल जाता है. इसलिए समय-समय पर घास की कटाई करते रहें, ताकि सांपों को रहने की जगह ही न मिले.

Advertisement

2. कचरा या लकड़ी का ढेर
अगर आपके आंगन में या गार्डन में सूखे पत्ते, लकड़ी के ढेर या बेकार सामान पड़ा है, तो ये सांपों को अपनी तरफ खींच सकते हैं. ये जगहें उनके लिए सुरक्षित ठिकाना बन जाती हैं. इसलिए अपने आंगन को साफ रखें, वहां से बेकार की चीजें हटा दें और झाड़ियों या पेड़-पौधों को समय-समय पर काटते रहें.

3. चूहे या कीड़ों की भरमार
जहां चूहे, गिलहरी या छोटे-छोटे कीड़े ज्यादा होते हैं, वहां सांपों के आने की संभावना बढ़ जाती है क्योंकि ये उनका भोजन होते हैं. ऐसे में घर के आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें और जरूरत पड़ने पर पेस्ट कंट्रोल करवाएं, ताकि चूहे या कीड़े न बढ़ें. 

4. पालतू जानवरों को बाहर खाना देना
अगर आपके घर में पालतू जानवर हैं और आप उन्हें बाहर खाना देते हैं, तो आपके घर में सांप आसानी से आ सकते हैं. दरअसल, पालतू जानवरों का बचा हुआ खाना चूहों को आकर्षित करता है. और जहां चूहे होंगे, वहां सांप भी आ सकते हैं. इसलिए कोशिश करें कि पालतू जानवरों को घर के अंदर ही खाना खिलाएं और बाहर बचा हुआ खाना तुरंत साफ कर दें.

5. जरूरत से ज्यादा पानी देना
अगर आप अपने पौधों को जरूरत से ज्यादा पानी देते हैं, तो सांप के आने की संभावना बढ़ जाती है. दरअसल, ज्यादा पानी देने से पौधों की मिट्टी लगातार गीली रहती है, जिससे कीड़े-मकोड़े बढ़ने लगते हैं. ये कीड़े सांपों को अपनी ओर खींचते हैं. इसलिए पौधों को उतना ही पानी दें जितना जरूरी हो.

Advertisement

सांपों को दूर रखने के आसान तरीके
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में सांप न आएं तो आपको उसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है. 

  • नियमित रूप से घास काटें
  • कचरा और झाड़ियों को साफ रखें
  • लकड़ी या पत्थर के ढेर हटाएं
  • पेस्ट कंट्रोल कराते रहें
  • आंगन को सूखा और साफ रखें
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement