Hair thicker myth or fact: क्या सिर मुंडवाने से बाल घने होते हैं? ये हकीकत है या सिर्फ एक मिथ

सिर मुंडवाना एक स्टाइल हो सकता है, लेकिन यह हेयर ग्रोथ बढ़ाने का जरिया नहीं है. साइंस कहता है कि रेजर बालों की जड़ों को नहीं बदल सकता. बाल मोटे और घने होने का अहसास केवल एक विजुअल इल्यूजन है.

Advertisement
अक्सर लोग बाल घने लाने के कारण सिर गंजा करा लते हैं. (Photo: AI Generated) अक्सर लोग बाल घने लाने के कारण सिर गंजा करा लते हैं. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST

Hair thicker myth or fact: आपने अक्सर किसी न किसी ये जरूर सुना होगा कि सिर मुंडवाने या बाल छोटे करवाने से बाल घने और मजबूत आते हैं. इस बात को सुनकर कई लोगों ने अपने सिर पर उस्तरा भी चलवाया होगा या बाल छोटे भी कराए होंगे. यदि आप भी इस बात पर यकीन करते हैं तो रुकिए. सालों से चला आ रहा ये दावा वैज्ञानिक रूप से पूरी तरह गलत है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि शेविंग का आपके बालों की ग्रोथ या उनकी क्वालिटी से कोई लेना-देना नहीं है. यह सिर्फ एक भ्रम है जो सालों से लोगों के बीच बना हुआ है. आइए जान लीजिए कि आखिर क्यों लोगों को ऐसा लगता है कि उनके बाल सिर मुंडवाने के बाद घने आ रहे हैं.

Advertisement

क्यों लगता है कि बाल घने आ रहे हैं?

मायो क्लीनिक का कहना है, अक्सर जब कोई बाल कटवाता है या मुंडवाता है तो कुछ दिनों बाद उगने वाले बाल पहले के मुकाबले थोड़े ज्यादा सख्त या गहरे रंग के महसूस होते हैं. इसके पीछे कोई जादुई असर नहीं बल्कि एक साधारण सी वजह है. जब आप रेजर से बाल काटते हैं तो बाल की टिप एकदम फ्लैट और ब्लंट कटती है.

और वहीं लंबे बालों के सिरे प्राकृतिक रूप से पतले और मुलायम होते हैं जबकि शेव किए हुए नए बालों के सिरे शार्प होते हैं जिससे वे छूने में मोटे और खुरदरे लगते हैं. इसलिए आपको घने पर का अहसास होता है.

बालों की ग्रोथ कहां से होती है?

क्लीवलैंड क्लीनिक का कहना है, बालों की ग्रोथ स्कैल्प की ऊपरी सतह से नहीं बल्कि त्वचा के अंदर मौजूद हेयर फॉलिकल्स से होती है. शेविंग सिर्फ उन बालों को हटाती है जो स्किन के ऊपर हैं. रेजर स्किन के अंदर के उन फॉलिकल्स तक नहीं पहुंच सकता जहां से बाल बनते हैं. इसलिए शेविंग से न तो बालों की मोटाई बदलती है न ही उनकी ग्रोथ की रफ्तार. बालों का असली टेक्सचर आपके जेनेटिक्स, डाइट, स्ट्रेस लेवल और हार्मोनल हेल्थ पर निर्भर करता है.

Advertisement

नए बाल घने क्यों दिखते हैं?

कई बार नया उगा हुआ बाल आपको पहले से ज्यादा डार्क नजर आता है. इसकी वजह यह है कि जो बाल हम लंबे समय तक रखते हैं, वे धूप, धूल, पोल्यूशन और शैम्पू जैसे प्रोडक्ट्स के संपर्क में आकर हल्के पड़ जाते हैं. जब आप इन्हें शेव कर देते हैं, तो नया बाल एकदम फ्रेश होता है जिसे इन बाहरी चीजों का सामना नहीं करना पड़ा होता है.

ये बाल नए और बिना डैमेज वाले होते हैं जिनका कलर भी अधिक डार्क होता है जिससे भ्रम पैदा होता है कि बाल घने और मोटे हो गए हैं.

एक्सपर्ट्स की क्या राय है?

हेयर एक्सपर्ट्स हमेशा यही सलाह देते हैं कि अगर आप हेयर फॉल या पतले बालों की समस्या से परेशान हैं तो शेविंग इसका सॉल्यूशन नहीं है. शेविंग से बाल नहीं बढ़ते, बल्कि गलत तरीके से शेव करने पर स्कैल्प में इरिटेशन, कट्स या इन्ग्रोन हेयर्स जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.

यदि आप वास्तव में बालों की सेहत सुधारना चाहते हैं तो डाइट में प्रोटीन बढ़ाएं, स्ट्रेस कम लें और किसी डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »