देसी पहलवान संग्राम सिंह के फौलादी शरीर का सीक्रेट, 41 की उम्र में भी लेते हैं ये सिंपल डाइट

Sangram Singh's diet fitness: 41 की उम्र में जहां लोग रिटायरमेंट की सोचने लगते हैं, वहां संग्राम सिंह ने मिक्स मार्शल आर्ट्स (MMA) के रिंग में इतिहास रच दिया. खुद से 16 साल छोटे फाइटर को धूल चटाकर उन्होंने साबित कर दिया कि उम्र महज एक आंकड़ा है.

Advertisement
संग्राम सिंह अर्जेंटीना में एमएमए जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं. (Photo: ITG) संग्राम सिंह अर्जेंटीना में एमएमए जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:15 AM IST

Sangram Singh's diet fitness: भारतीय पहलवान संग्राम सिंह की उम्र 41 साल है. हाल ही में उन्होंने अर्जेंटीना में आयोजित मिक्स मार्शल आर्ट्स (MMA) चैंपियनशिप में अपने से 16 साल छोटे फाइटर फ्रांसीसी फाइटर फ्लोरियन कौडियर को 1 मिनट 40-45 सेकंड में ही हराया है और इसी के साथ वह अर्जेंटीना में एमएमए जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं. संग्राम सिंह की एमएमए में ये लगातार तीसरी जीत है. इस जीत की खास बात यह रही कि उनके विरोधी ने मैच से पहले उनकी उम्र का मजाक उड़ाया था. 

Advertisement

संग्राम सिंह ने ये मैच जीतकर साबित कर दिया है कि उम्र महज मात्र एक नंबर है. असल में ताकत दिमाग और शरीर में होनी चाहिए. इस उम्र में संग्राम सिंह कैसी डाइट लेते हैं, ये भी जान लीजिए.

विदेशी फाइटर ने उड़ाया मजाक

संग्राम सिंह ने इंटरव्यू के दौरान बताया, रिंग में उतरने से पहले उनके विरोधी ने उन पर दबाव बनाने की कोशिश की थी. विरोधी पहलवान ने कहा था कि 41 की उम्र में अगर चोट लगी तो हड्डियां भी नहीं जुड़ेंगी. इस पर संग्राम ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि उनकी हड्डियां देसी घी और दूध से बनी हैं जो इतनी आसानी से नहीं टूटतीं.

सादा लाइफ और देसी डाइट

आज के दौर में जहां एथलीट्स महंगे प्रोटीन पाउडर और सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं, वहीं संग्राम सिंह पूरी तरह से शाकाहारी और देसी डाइट लेते हैं. संग्राम के मुताबिक, उनकी ताकत का राज कोई जादुई दवा नहीं बल्कि रसोई में मौजूद चीजें हैं.

वह बताते हैं कि उनके दिन की शुरुआत शहद और पानी से होती है. उनके खाने में घर की बनी रोटी, ताजी सब्जियां, दाल और घी शामिल होता है. उनका मानना है कि जो ताकत नेचुरल चीजों से मिलती है, वह किसी डिब्बाबंद पाउडर में नहीं मिल सकती.

Advertisement

दूध, दही और स्ट्रिक्ट डिसिप्लिन

संग्राम सिंह की डाइट में दूध और दही का शामिल होता है. वह रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीना कभी नहीं भूलते. इसके अलावा, वह मौसमी फलों और च्यवनप्राश को भी अपनी एनर्जी का मुख्य सोर्स मानते हैं. संग्राम का कहना है कि उन्होंने कभी शराब या सिगरेट को हाथ नहीं लगाया. उनकी फिटनेस का एक सिंपल सा रूल है, उतना ही खाओ जितना पचा सको और सूरज ढलने के बाद भारी भोजन से बचो. यही वो रूल है जिसने उन्हें 41 की उम्र में भी इतना ताकतवर बनाकर रखा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement