Old Belt Reuse Ideas: अलमारी में पड़ी पुरानी बेल्ट को न समझें बेकार, घर में इन 8 जबरदस्त तरीकों से करें रीयूज

पुरानी या घिस चुकी बेल्ट को कचरे में फेंकने के बजाय आप उसे घर के कई कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं. आसान DIY टिप्स अपनाकर अपनी पुरानी बेल्ट का शानदार रीयूज कर सकते हैं. आइए आपको बेल्ट को दोबारा इस्तेमाल करने के तरीके बताते हैं.

Advertisement
बेल्ट को सिर्फ फैशन के लिए भी यूज करते हैं. (PHOTO:AI) बेल्ट को सिर्फ फैशन के लिए भी यूज करते हैं. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:47 PM IST

Old Belt Reuse Ideas: बेल्ट का इस्तेमाल लड़का और लड़की दोनों ही करते हैं, यह ढ़ीली पेंट को टाइट करने में काफी मदद करता है. हालांकि अब बेल्ट एक फैशन स्टेटमेंट बन गया है और लोग फैशन के लिए भी बेल्ट लगाते हैं. इस वजह से बाजार में तरह-तरह के डिजाइन और कलर में बेल्ट मिलती है, जिसे लोग अलग-अलग आउटफिट के साथ स्टाइल करते हैं. हालांकि एक समय के बाद बेल्ट घिस जाती है और पुरानी हो जाती है, उसका रंग भी उतर जाता है. पुरानी बेल्ट अक्सर खराब होने के बाद अलमारी के किसी कोने में पड़ी रहती है और धीरे-धीरे लोग उसे बेकार समझकर फेंक देते हैं. 

Advertisement

लेकिनअगर बेल्ट का बकल और स्ट्रैप ठीक है, तो इसे कई कामों में दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे घर की छोटी-छोटी जरूरतें पूरी करने के साथ-साथ पुराने सामान का सही इस्तेमाल भी हो जाता है. आइए जानते हैं पुरानी बेल्ट को किन-किन तरीकों से रीयूज कर सकते हैं.

पौधों के लिए बनाएं सपोर्ट

पुरानी बेल्ट का मजबूत स्ट्रैप पौधों की टहनियों को सहारा देने के काम आ सकता है. इसे काटकर या छोटे हिस्से में इस्तेमाल करके पौधे की कमजोर टहनी को सपोर्ट दिया जा सकता है. ध्यान रखें कि बेल्ट को बहुत कसकर न बांधें, वरना पौधे की ग्रोथ पर असर पड़ सकता है.

बैग या हैंडल की मरम्मत

अगर किसी बैग का हैंडल टूट गया है, तो पुरानी बेल्ट का स्ट्रैप उसके रिप्लेसमेंट के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. खासकर मोटी लेदर या मजबूत सिंथेटिक बेल्ट बैग को नया लुक भी दे सकती है. इस तरह आपका अपना टूटा बैग भी दोबारा इस्तेमाल कर पाएंगे.

Advertisement

दीवार पर बनाएं हैंगिंग स्ट्रैप

पुरानी बेल्ट को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर लकड़ी के बोर्ड या हुक के साथ लगाया जा सकता है. इससे चाबी, छोटे पौधे, डेकोरेटिव सामान या हल्की चीजें टांगने के लिए एक सिंपल हैंगिंग सिस्टम बनाया जा सकता है.

केबल और तारों को रखें 

घर में अक्सर ही मोबाइल लैपटॉप के चार्जर, ईयरफोन या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान के तार उलझे रहते हैं और जब उनकी जरूरत होती है तो उनको सुलझाने में ही ज्यादातर समय निकल जाता है. ऐसे में आप पुरानी बेल्ट के छोटे टुकड़े को स्ट्रैप की तरह इस्तेमाल करके तारों को बांधकर रखा जा सकता है.

बेल्ट से बनाएं डोरमैट 

अगर आपके पास 5 से 6 पुरानी बेल्ट हैं तो आप उनका बकल अलग निकाल दें. फिर इनको लाइन से एक साथ रख लें और चारों तरफ से बराबर कर लें और फिर इनको चिपका दें. इससे डोरमैट का आप अपने घर में इस्तेमाल कर सकते हैं, एक तो इससे आपके पैसे भी बच जाएंगे, दूसरा घर भी स्टाइलिश लगेगा.

दरवाजे या कैबिनेट का हैंडल

कैबिनेट और ड्रॉअर के हैंडल अक्सर निकल जाते हैं और उनको खोलने में काफी समस्या होती है. आप मजबूत बेल्ट के हिस्से को काटकर दो स्क्रू की मदद से कैबिनेट, ड्रॉअर या छोटे स्टोरेज बॉक्स का हैंडल बनाया जा सकता है. इससे पुराने फर्नीचर को नया और थोड़ा अलग लुक मिल सकता है.

Advertisement

फोटो फ्रेम की सजावट

अगर आपके पास पुरानी लेदर बेल्ट है, तो उसके हिस्से का इस्तेमाल फोटो फ्रेम के बॉर्डर या हैंगिंग स्ट्रैप की तरह कर सकते हैं. यह दिखने में भी अच्छे लगते हैं और इससे फ्रेम को रस्टिक और विंटेज लुक मिल जाता है.

बकल से बनाएं क्रिएटिव डेकोरेशन

पुरानी बेल्ट का बकल भी बेकार नहीं होता. इसे DIY वॉल डेकोर, हैंडमेड क्राफ्ट या किसी पुराने बॉक्स को सजाने में इस्तेमाल किया जा सकता है. सबसे अच्छी बात यह है कि कई बार तो इन बेल्ट के बकल का डिजाइन काफी रॉयल होता है, जिसे आप अपने रूम को डेकोरेट कर सकते हैं.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »