How To Make Jelly Bangles: प्लास्टिक की बोतल से घर पर आसानी से बनाएं वायरल 'जेली बैंगल्स', बिना खर्च के तैयार होंगी रंग-बिरंगी चूड़ियां

How To Make Jelly Bangles: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जेली बैंगल्स को आप आसानी से घर पर भी बना सकती हैं. इसके लिए बाजार से महंगी चूड़ियां खरीदने की जरूरत नहीं है. घर में पड़ी खाली प्लास्टिक की बोतल और एक्रिलिक कलर्स की मदद से आप खूबसूरत, रंग-बिरंगी और स्टाइलिश जेली बैंगल्स बना सकती हैं.

Advertisement
आप घर पर प्लास्टिक की बोतल को पिघलाकर जेली बैंगल्स बना सकते हैं. (Photo: ITG) आप घर पर प्लास्टिक की बोतल को पिघलाकर जेली बैंगल्स बना सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:27 AM IST

How To Make Jelly Bangles From Plastic Bottles: फैशन की दुनिया में आए दिन नई-नई चीजें ट्रेंड करती हैं. फिर चाहे नई तरह की साड़ियां हों या फिर सलवार-सूट. इसके साथ ही ईयररिंग्स और चूड़ियों भी तरह-तरह से बनाई जाती हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर जेली बैंगल्स खूब वायरल हो रही हैं. रंग-बिरंगी और अलग-अलग डिजाइंस में आने वाली ये बैंगल्स छोटी लड़कियों से लेकर महिलाओं तक की पसंद बनी हुई हैं. इनकी बढ़ती मांग के चलते इसकी कीमतें भी ज्यादा हैं. अगर हम कहें कि बाजार में मिलने वाली यही जेली बैंगल्स आप घर पर बना सकते हैं और वो भी प्लास्टिक को बोतल से.  

घर में रखी खाली प्लास्टिक की बोतल को अक्सर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं. इसी बोतल से आप खूबसूरत जेली बैंगल्स बना सकते हैं. खास बात ये है कि पुरानी प्लास्टिक की बोतल से बनी इन चूड़ियों को आप अपनी पसंद के कलर्स से सजा सकते हैं. थोड़ी-सी मेहनत से इनका लुक इतना बदल जाएगा कि ये पहले से कहीं ज्यादा सुंदर और एस्थेटिक नजर आएंगी.

Advertisement

जेली बैंगल्स बनाने के लिए किन चीजों की होगी जरूरत?

  • खाली प्लास्टिक की बोतल
  • टेप
  • मार्कर
  • कैंची या कटर
  • अलग-अलग रंगों के एक्रिलिक कलर
  • पेंट करने के लिए ब्रश
  • आयरन

कैसे बनाएं प्लास्टिक की बोतल से वायरल जेली बैंगल्स?

1. सबसे पहले एक खाली प्लास्टिक की बोतल लें और उसे अच्छी तरह साफ करके सुखा लें. अब बोतल पर टेप लगाकर बराबर दूरी पर निशान बनाएं. इससे चूड़ियों को एक समान चौड़ाई में काटने में मदद मिलेगी. मार्किंग करते समय ध्यान रखें कि सभी बैंगल्स की चौड़ाई लगभग बराबर हो, ताकि तैयार होने के बाद वे देखने में अच्छी लगें.

2. अब मार्किंग के हिसाब से प्लास्टिक की बोतल को सावधानी से काट लें. इस तरह आपके पास चूड़ी के शेप के प्लास्टिक के कई टुकड़े तैयार हो जाएंगे. अगर किनारे कहीं से अनइवन हैं, तो उन्हें सावधानी से ठीक कर लें. काटने के लिए कटर का इस्तेमाल करते समय खास ध्यान रखें और जरूरत हो तो किसी बड़े की मदद लें.

3. प्लास्टिक के टुकड़े काटने के बाद उन पर लगे मार्कर के निशानों को अच्छी तरह साफ कर लें. अगर निशान रह जाएंगे, तो रंग करने के बाद भी बैंगल्स गंदी दिख सकती हैं. इसलिए अगले स्टेप पर जाने से पहले सभी टुकड़ों को साफ करना जरूरी है.

4. जब बैंगल्स साफ हो जाएं, तो उन पर अपनी पसंद के एक्रिलिक कलर लगाएं. आप पिंक, पर्पल, ब्लू, येलो या अपनी पसंद के दूसरे कलर्स का इस्तेमाल कर सकती हैं. चाहें तो हर बैंगल को अलग रंग दें या एक ही रंग के अलग-अलग शेड्स से इन्हें सजाएं. रंग लगाने के बाद इन्हें पूरी तरह सूखने दें, ताकि अगला स्टेप करते समय पेंट खराब न हो.

5. जब रंग अच्छी तरह सूख जाए, तो बैंगल्स के किनारों को गोल और स्मूद करने के लिए ध्यान से फिनिशिंग करें. इसके लिए हीट का इस्तेमाल करने वाली ट्रिक अपनाई जा सकती है, लेकिन प्लास्टिक को सीधे गर्म प्रेस से छूने पर वो पिघल सकती है और हानिकारक धुआं निकल सकता है. इसलिए आयरन को सीधे बैंगल्स पर न लगाएं. बेहतर होगा कि किनारों को कैंची या सैंडपेपर से स्मूद करें.

Advertisement


6. बस, आपकी पुरानी प्लास्टिक की बोतल से बनी रंग-बिरंगी जेली बैंगल्स तैयार हैं. इन्हें आप अपनी पसंद के आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं. अलग-अलग रंगों और डिजाइन के साथ तैयार ये बैंगल्स आपके लुक में एक प्यारा-सा टच जोड़ सकती हैं. सबसे अच्छी बात ये है कि इन्हें बनाने के लिए आपको महंगे सामान पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और बेकार बोतल का दोबारा इस्तेमाल भी हो जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »