Nita-Isha Tuning: दिवाली से पहले फूलों वाली सूती साड़ी में छाईं नीता अंबानी, सफेद सूट में ईशा ने की मां संग ट्विनिंग

नीता अंबानी आश्रय टाउनशिप के लॉन्च के मौके पर फूलों वाली साड़ी में नजर आईं. इस मौके पर बेटी ईशा मां संग ट्यूनिंग करती नजर आईं.

Advertisement
नीता अंबानी और ईशा अंबानी ने की ट्यूनिंग (Photo: ITG) नीता अंबानी और ईशा अंबानी ने की ट्यूनिंग (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:42 PM IST

रिलायंस इंडस्ट्रीस की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने अपने जन्मदिन के मौके पर महाराष्ट्र के कर्जत में नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय की आधारशिला रखी है. मुंबई के पास कर्जत में 100 एकड़ में बनने वाली इस टाउनशिप का लक्ष्य 5,000 से अधिक लोगों को जीवन भर के लिए घर उपलब्ध कराना है. इसमें अनाथ बच्चे, वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग लोग शामिल होंगे.

यह भव्य टाउनशिप समाज के उन लोगों को समर्पित है जिन्हें सबसे ज्यादा सहारे, प्यार और देखभाल की जरूरत होती है. इस मौके पर नीता के साथ उनकी बेटी ईशा अंबानी भी नजर आईं जिन्होंने मां के साथ मिलकर भूमि पूजन किया. खास बात थी कि इस कार्यक्रम के दौरान ईशा और नीता एक जैसे आउटफिट्स में नजर आईं.

Advertisement

नीता अंबानी का ग्रेसफुल एथनिक लुक
भूमि पूजन और शिलान्यास समारोह के दौरान नीता ने एक बेहद सुंदर और सोबर सफेद फ्लोरल साड़ी पहनी जिसके साथ उन्होंने क्लोज गले का मैचिंग पैटर्न वाला स्टाइलिश ब्लाउज पहना था. उनकी साड़ी पर गुलाबी रंग के कमल के फूल पैटर्न नजर आ रहे थे. उन्होंने गले में मोतियों की माला, कान में मैचिंग डायमंड ईयररिंग्स और हाथों में चूड़ियां पहनी थीं.

उन्होंने अपने बालों को एक खूबसूरत ट्रेडिशनल बन में स्टाइल किया था, जिसमें लगे फूल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे. 

ईशा अंबानी का एलिगेंट एथनिक अवतार

ईशा अंबानी ने अपनी मां के लुक के साथ ट्विनिंग करते हुए एक क्लासिक सफेद प्रिंटेड कुर्ता और एथनिक ड्रेस चुना. उनके सूट पर भी फूल और क्यारियां नजर आ रही थीं. इसके साथ ईशा ने ग्रीन कलर का प्लाजो पहना था. 

Advertisement

ईशा की चेन पर टिक गईं निगाहें

इस इवेंट के दौरान ईशा अंबानी ने अपने गले में एक खूबसूरत चेन पहनी हुई थी जिसमें ईशा अंबानी के पति आनंद, बेटी और बेटे कृष्णा के नाम के लेटर वाले पेंडेंट थे.   

खुले बाल, गले में चेन और कानों में ईयररिंग्स पहने ईशा काफी खूबसूरत लग रही थीं. ईशा अंबानी का ये सिंपल, सोबर और ग्रेसफुल अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »