नवजोत सिंह सिद्धू बने 'दादा जी'! गुप्त नवरात्रि में हुई पोती और रखा देवी से जुड़ा खास नाम, बेटी के लिए चुनें मां पार्वती से जुड़े ये नेम्स

पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू दादा बन गए हैं. उन्होंने अपनी नन्ही पोती का नाम देवी पार्वती से जुड़ा 'आर्या' रखा है, जिसका अर्थ श्रेष्ठ, कुलीन और सम्मानित होता है. अगर आप भी अपनी नवजात बेटी के लिए मॉडर्न, धार्मिक और अर्थपूर्ण नाम तलाश रहे हैं, तो देवी पार्वती और आदिशक्ति से जुड़े ये 10 खास नाम एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं.

Advertisement
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पोती का नाम आर्या सिद्धू रखा है. (Photo: ITG) नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पोती का नाम आर्या सिद्धू रखा है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST

जब भी घर में किसी नन्हे-मुन्हे की किलकारी गूंजती है, तो माहौल खुशनुमा हो जाता है. अगर घर में बेटी या पोती आए तो खुशी दोगुनी हो जाती है और सभी लोग जश्न में डूब जाते हैं. इसके बाद शुरू होती है एक ऐसे नाम की तलाश, जो सुनने में खूबसूरत हो, जिसका अर्थ खास हो और जिसमें परिवार की आस्था और संस्कारों की झलक भी दिखाई दे. आजकल माता-पिता सिर्फ मॉडर्न नाम नहीं, बल्कि अर्थपूर्ण और आध्यात्मिक महत्व वाले नामों को भी खूब पसंद कर रहे हैं.

Advertisement

पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू के घर भी हाल ही में नन्ही पोती के रूप में खुशियां आई हैं. पोती के साथ उनका एक बेहद प्यारा वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वो पोती के पैरों को अपने माथे से लगाते नजर आ रहे हैं. खास बात ये है कि सिद्धू ने अपनी पोती को देवी पार्वती से जुड़ा बेहद खूबसूरत नाम दिया है. उन्होंने पोती को आर्या सिद्धू नाम दिया है. अगर आपके भी घर बेटी का जन्म हुआ है और आपको भी उसके लिए खास नाम की तलाश है, तो आज हम आपके लिए देवी पार्वती से जुड़े कुछ और नाम लाए हैं. ये नाम आध्यात्मिक होने के साथ ही सुनने में मॉडर्न भी हैं और इनका अर्थ भी बहुत खास है. 

पोती के पैर माथे से लगाते दिखे सिद्धू
सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में नवजोत सिंह सिद्धू अपनी नन्ही पोती के साथ बेहद भावुक अंदाज में नजर आए. उन्होंने बच्ची के पैरों को अपने माथे से लगाया. दादा और पोती का ये प्यार भरा पल लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

Advertisement

भारतीय परिवारों में नवजात बच्ची के पैर छूना या उसके सामने श्रद्धा से सिर झुकाना सिर्फ प्यार का इजहार नहीं, बल्कि उसे लक्ष्मी और देवी स्वरूप मानने की भावना से भी जुड़ा हुआ है. सिद्धू का ये अंदाज भी इसी भाव को दिखाता है. उन्होंने फोटो शेयर करते उन्होंने पोती को माता पार्वती का आशीर्वाद बताया. इसके साथ ही सिद्धू ने बताया कि इस साल जनवरी में गुप्त नवरात्रि की अष्टमी के दिन देवी पार्वती ने उन्हें आर्या का दर्शन कराया था.

नवोजत सिंह सिद्धू ने बताया कि उन्हें मां पार्वती ने आर्या के दर्शन कराए थे. (Photo: Instagram/@navjotsinghsidhu)

पोती का नाम रखा 'आर्या'
सिद्धू ने अपनी पोती का नाम 'आर्या' रखा है. ये नाम सुनने में जितना छोटा और प्यारा है, इसका अर्थ उतना ही खास है. आर्या नाम संस्कृत के 'आर्य' शब्द से लिया गया है. इसका अर्थ श्रेष्ठ, महान, कुलीन, आदरणीय और सम्मानित व्यक्ति होता है. ये नाम गरिमा, अच्छे संस्कार और सम्मान जैसे भावों से जुड़ा माना जाता है.

आर्या नाम को देवी दुर्गा और माता पार्वती से भी जोड़कर देखा जाता है. ये नाम शक्ति, सम्मान और अच्छे गुणों का प्रतीक माना जाता है. इसलिए आर्या सिर्फ सुनने में प्यारा नाम ही नहीं है, बल्कि इसका मतलब भी बहुत सुंदर है. ये नाम आत्मसम्मान, गरिमा और श्रेष्ठता जैसे गुणों को दर्शाता है.

Advertisement

यानी ये सिर्फ एक मॉडर्न और खूबसूरत नाम नहीं है, बल्कि इसके पीछे शक्ति, स्त्रीत्व और देवी स्वरूप का भाव भी छिपा है. यही वजह है कि अगर आप भी अपनी बेटी के लिए ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं, जो छोटा होने के साथ धार्मिक और आध्यात्मिक अर्थ रखता हो, तो 'आर्या' एक खूबसूरत ऑप्शन हो सकता है.


बेटी को दे सकते हैं देवी पार्वती से जुड़े ये खास नाम
अगर आप भी बेटी के लिए देवी पार्वती या आदिशक्ति से प्रेरित नाम तलाश रहे हैं, तो कई ऐसे खूबसूरत नाम हैं जिनके अर्थ बेहद खास हैं.

1. अपर्णा: अपर्णा देवी पार्वती का एक नाम है. मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठिन तपस्या की थी. इसी तप और समर्पण से इस नाम का संबंध माना जाता है. ये नाम दृढ़ संकल्प और समर्पण का भाव देता है.

2. गौरी: गौरी माता पार्वती का बहुत मशहूर नाम है. इसका कनेक्शन सुंदरता, उज्ज्वलता और पवित्रता से माना जाता है. ये छोटा, प्यारा और आध्यात्मिक नाम है, जिसे आज भी कई लोग पसंद करते हैं.

3. कौशिकी: कौशिकी देवी पार्वती के एक स्वरूप से जुड़ा नाम माना जाता है. ये नाम शक्ति और दिव्यता का प्रतीक है. अगर आप बेटी के लिए कुछ अलग और पौराणिक नाम तलाश रहे हैं, तो कौशिकी अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

Advertisement

4. रुद्राणी: रुद्राणी का संबंध भगवान शिव की पत्नी यानी माता पार्वती से है. ये नाम शिव और शक्ति के रिश्ते को दर्शाता है. सुनने में भी ये नाम काफी खूबसूरत लगता है.

5. शक्ति: शक्ति का अर्थ ही ताकत और ऊर्जा से जुड़ा है. हिंदू धर्म में देवी को सृष्टि की मूल शक्ति माना जाता है. बेटी के लिए ये नाम सामर्थ्य, आत्मविश्वास और ऊर्जा का भाव देता है.

7. भैरवी: भैरवी देवी के शक्तिशाली स्वरूप से जुड़ा नाम है. ये नाम साहस, शक्ति और निडरता का भाव देता है. अगर आप बेटी के लिए थोड़ा अलग और दमदार नाम चाहते हैं, तो भैरवी अच्छा ऑप्शन है.

8. उमा: उमा माता पार्वती का बेहद प्राचीन और सुंदर नाम है. यह छोटा और आसानी से बोला जाने वाला नाम है. इसके साथ शांति, सादगी और देवी स्वरूप का भाव जुड़ा हुआ है.

9. शिवानी: शिवानी नाम का संबंध भगवान शिव से माना जाता है. ये देवी पार्वती का भी एक नाम है. इसका अर्थ भगवान शिव की पत्नी या शिव से जुड़ी हुई माना जाता है. बेटी के लिए यह एक प्यारा और धार्मिक नाम है, जिसमें शिव और शक्ति दोनों का भाव जुड़ा हुआ है.

10. शैलजा: शैलजा देवी पार्वती का एक सुंदर नाम है. इसका अर्थ पर्वत की बेटी होता है. मान्यता है कि माता पार्वती पर्वतराज हिमालय की पुत्री थीं, इसलिए उन्हें शैलजा कहा जाता है. ये नाम प्रकृति, सादगी और शक्ति से जुड़ा हुआ है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »