Holi 2026: होली तो बीत गई, पर पीछे छोड़ गई थकान और जिद्दी रंग? ऐसे करें बॉडी को 'रीसेट'

Holi 2026: कल की होली का 'हैंगओवर' आज भारी पड़ रहा है? थकान मिटाने, जिद्दी रंग निकालने और पेट को शांत करने के लिए आजमाएं ये जादुई देसी नुस्खे. ये नुस्खे आपको तुरंत डिटॉक्स करेंगे और चेहरे की चमक वापस लाएंगे.

Advertisement
पोस्ट-होली डिटॉक्स के 5 जादुई घरेलू नुस्खे पोस्ट-होली डिटॉक्स के 5 जादुई घरेलू नुस्खे

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:00 AM IST

Holi 2026: होली की मस्ती, हुड़दंग और रंगों के बीच कल तो पता नहीं चला, लेकिन आज सुबह उठते ही शरीर गवाही दे रहा होगा कि कल कितनी 'ज्यादती' हुई है.  सिर भारी है, आंखों में जलन है, स्किन पर जिद्दी रंग चिपका है और पेट? उसका तो पूछिए ही मत! होली के अगले दिन वाली इस 'हैंगओवर' चाहे वो थकान का हो या ठंडाई का इससे निपटने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने चाहिए. 

Advertisement

1. शरीर से 'जहर' बाहर निकालें 
कल आपने खूब मिठाइयां और नमकीन खाया होगा, जिससे शरीर में सोडियम और शुगर बढ़ गया है. सादे पानी की जगह नींबू-पानी या नारियल पानी पिएं.  यह आपके शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करके  सुस्ती दूर भगाएगा.

2. जिद्दी रंगों से ऐसे पाएं छुटकारा
अगर साबुन और फेसवॉश रगड़-रगड़ कर थक गए हैं और चेहरे से रंग नहीं निकल रहा, तो थोड़ा सा सरसों का तेल या नारियल तेल रूई में लेकर रंग वाली जगह पर मलें.  इसके अलावा बेसन, दही और एक चुटकी हल्दी का पेस्ट लगाएं. यह रंग भी निकालेगा और कल की धूप से हुई टैनिंग भी खत्म करेगा. 

3. आंखों की जलन को कहें बाय-बाय
गुलाल और केमिकल वाले रंगों से आज आंखें लाल या सूजी हुई हो सकती हैं.  इससे निबटने के लिए ठंडे पानी के छींटे मारें. इसके बाद गुलाब जल में डूबी हुई कॉटन बॉल्स को 10 मिनट के लिए आंखों पर रखकर लेट जाएं.  स्क्रीन (मोबाइल) से आज थोड़ी दूरी बना लें. 

Advertisement

4. आज का खाना: 'सिंपल और सोबर'
आज के दिन आपके लीवर और पेट को आराम की सख्त जरूरत है.नाश्ते में दही-चूड़ा या ओट्स लें. दोपहर में लौकी की सब्जी और पतली रोटी सबसे बेस्ट है.  दही का सेवन ज्यादा करें ताकि पेट की गर्मी शांत हो सके.

5. 'नींद' से बड़ी कोई दवा नहीं
कल की भागदौड़ और शोर-शराबे के बाद आपका दिमाग थक चुका है.अगर मुमकिन हो तो आज दोपहर में एक छोटी सी झपकी (Power Nap) जरूर लें. यह आपकी मसल्स को रिकवर करने में मदद करेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement