How To Get Rid Of Cockroach: रसोई-बाथरूम में जगह-जगह घूमकर गंदगी फैला रहे कॉकरोच? ये 5 देसी फूड्स करेंगे छुट्टी; खर्च नहीं करने होंगे पैसे

How To Get Rid Of Cockroach: अगर रसोई या बाथरूम में कॉकरोचों के आने से आप परेशान हैं, तो महंगे और हानिकारक केमिकल स्प्रे के बजाय घर में रखी चीजों का इस्तेमाल करें. आज हम आपको उन फूड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें देखते ही कॉकरोच भाग खड़े होंगे.

Advertisement
तेजपत्ता कॉकरोचों के दूर रखने के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. (Photo: ITG) तेजपत्ता कॉकरोचों के दूर रखने के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:22 AM IST

How To Get Rid Of Cockroach:  रसोई या बाथरूम में अगर एक भी कॉकरोच दिख जाए तो पूरा घर गंदा-गंदा लगने लगता है. इन्हें देखकर मन में बस एक ही ख्याल आता है कि आखिर ये क्यों आ गया. कॉकरोच सिर्फ खाने-पीने की चीजों को ही दूषित नहीं करते हैं, बल्कि कई तरह के बैक्टीरिया भी फैला सकते हैं. इनसे छुटकारा पाने के लिए ज्यादातर लोग बाजार से केमिकल स्प्रे खरीदकर लाते हैं. हालांकि, वो स्प्रे उस वक्त तो इन्हें खत्म कर देते हैं, लेकिन इनका जड़ से सफाया नहीं कर पाते हैं. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी खाने की चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जो कॉकरोचों को दूर भगाने का काम करते हैं. 

ये घरेलू और नेचुरल तरीके आजमाकर आप बिना पैसे खर्च किए आसानी से कॉकरोचों से छुटकारा पा सकते हैं. हालांकि, ये जानना जरूरी है कि ये घरेलू नुस्खे कॉकरोचों को तुरंत नहीं मारते, बल्कि उनका इधर-उधर घूमना कम करते हैं और उन्हें घर से दूर रखने में मदद कर सकते हैं. अगर घर में कॉकरोच बहुत ज्यादा हैं, तो पेस्ट कंट्रोल करवाना ही बेहतर ऑप्शन होगा.

1. बेकिंग सोडा और चीनी का मिश्रण: बहुत से लोग हैं जो कॉकरोच भगाने के लिए बेकिंग सोडा और चीनी वाला नुस्खा अपनाते हैं. चीनी की मिठास कॉकरोचों को अपनी ओर खींचती है, जबकि बेकिंग सोडा उनके शरीर पर असर डाल सकता है. इसे उन जगहों पर थोड़ा-थोड़ा डालें, जहां कॉकरोच अक्सर दिखाई देते हैं, जैसे सिंक के नीचे, फ्रिज के पीछे या दीवारों के किनारे.

Advertisement

2. तेजपत्ता: भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला तेजपत्ता भी कॉकरोचों को दूर रखने के लिए जाना जाता है. इसकी तेज खुशबू कॉकरोचों को बिल्कुल भी पसंद नहीं है. सूखे तेजपत्तों को हल्का-सा मसलकर अलमारी, किचन कैबिनेट और स्टोरेज एरिया के कोनों में रख दें, इससे वहां कॉकरोच आने के चांस कम हो जाते हैं.

3. लहसुन और प्याज का पेस्ट: लहसुन और प्याज की तेज महक भी कॉकरोचों को परेशान कर सकती है. दोनों का मोटा पेस्ट बनाकर दरारों, ड्रेन के पास या उन जगहों पर थोड़ा-थोड़ा लगा सकते हैं, जहां से कॉकरोच आते हैं. हालांकि इसकी महक घर में कुछ समय तक बनी रह सकती है.

4. खीरे के छिलके: कॉकरोचों को घर से भगाने वाले पुराने घरेलू नुस्खों में खीरे के छिलकों का भी जिक्र मिलता है. माना जाता है कि इसकी महक कॉकरोचों को पसंद नहीं आती. ताजे खीरे के छिलकों को सिंक, अलमारी या किचन के कोनों में रख सकते हैं. ध्यान रखें कि छिलके सूखने या खराब होने पर उन्हें तुरंत बदल दें.

Advertisement

5. संतरे या नींबू के छिलके: संतरे और नींबू के छिलकों में मौजूद नेचुरल ऑयल की खुशबू भी कॉकरोचों को दूर रखने में मदद कर सकती है. आप ताजे छिलके या पानी में मिलाकर सिट्रस ऑयल का स्प्रे उन जगहों पर कर सकते हैं, जहां कॉकरोच ज्यादा दिखाई देते हैं. इससे कॉकरोच भगाने के साथ ही घर में फ्रेशनेस बनाए रखने में भी मदद मिलती है.

सिर्फ घरेलू नुस्खों पर न रहें निर्भर
अगर आप सच में कॉकरोचों से छुटकारा चाहते हैं, तो सिर्फ घरेलू उपाय काफी नहीं हैं. इसके साथ-साथ कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है.

  • किचन हमेशा साफ रखें.
  • खाने की चीजें एयरटाइट डिब्बों में रखें.
  • सिंक और पाइप से होने वाली लीकेज तुरंत ठीक कराएं.
  • दीवारों और फर्श की दरारें बंद करें.
  • कूड़ेदान रोज खाली करें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »