Kadhai Cleaning Tips: कड़ाही का हैंडल हो गया चिपचिपा और काला? घर में पड़े टूथपेस्ट में ये चीज मिलाएं, चिकनाई की मोटी परत होगी साफ

Kadhai Cleaning Tips: किचन में रखी कड़ाही में अक्सर चिकनाई और गंदगी की मोटी परत जम जाती है खासकर इसका हैंडल और तली बहुत जल्दी गंदी होती है और आसानी से साफ नहीं होती. यहां हम आपको घर की चीजों से कड़ाही के हैंडल और तली को साफ करने का तरीका बता रहे हैं.

Advertisement
गंदी कड़ाही को ऐसे करें साफ (Photo: ITG) गंदी कड़ाही को ऐसे करें साफ (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:30 PM IST

किचन में खाना बनाते समय अक्सर कड़ाही के किनारों और हैंडल पर तेल की परत जम जाती है  जो समय के साथ इतनी जिद्दी और मोटी हो जाती है कि सामान्य साबुन से साफ करने पर भी नहीं निकलती. इसके अलावा गैस पर ज्यादा इस्तेमाल होने के कारण कड़ाही पर मोटी कालिख भी जम जाती है. अगर आपकी भी कड़ाही गंदी और काली हो चुकी है तो आपको उसे फेंकने या घंटों रगड़ने की जरूरत नहीं है. यहां हम आपको कुछ ऐसे असरदार घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जिनकी मदद से आप बिना ज्यादा मेहनत किए अपनी कड़ाही को एकदम नया जैसा चमका सकते हैं.

Advertisement

कड़ाही साफ करने के 3 घरेलू ट्रिक्स
1. बेकिंग सोडा और नींबू का करें यूज

एक कटोरी में 2 से 3 चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें आधा नींबू निचोड़ लें. इस पेस्ट को कड़ाही के हैंडल और उन जगहों पर लगाएं जहां जिद्दी चिकनाई जमी हुई है. इसे 15 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद, स्क्रबर या स्टील की जूही से रगड़कर साफ कर लें. बेकिंग सोडा का अल्कलाइन गुण और नींबू का एसिड मिलकर चिकनाई को तुरंत काट देता है.

2. सिरका और डिशवॉश लिक्विड का इस्तेमाल
एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें 2 बड़े चम्मच सफेद सिरका और थोड़ा सा डिशवॉश लिक्विड मिला लें. इस पानी को गंदी कड़ाही में डालकर कुछ देर उबाल लें. उबालने के बाद पानी को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर किसी सख्त स्पंज या ब्रश से कड़ाही को रगड़ लें. सिरका जमी हुई कालिख और ग्रीस को आसानी से ढीला कर देता है.

Advertisement

3. नमक और डिटर्जेंट का घोल यूज करें
एक बड़े टब या बर्तन में इतना गर्म पानी लें जिसमें कड़ाही डूब सके. उसमें 3 चम्मच नमक और आधा कप डिटर्जेंट पाउडर या लिक्विड मिलाएं. कड़ाही को इस पानी में रातभर या कम से कम 2 से 3 घंटे के लिए डुबोकर रख दें. पानी में भीगने के बाद हैंडल और सतह पर जमी जिद्दी परत नरम हो जाएगी जिसे अगले दिन आसानी से साफ किया जा सकता है.

4. टूथपेस्ट का करें इस्तेमाल

कड़ाही की कालिख या जिद्दी चिपचिपाहट हटाने के लिए सफेद टूथपेस्ट में थोड़ा सा बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिलाएं. इसे कढ़ाई के काले हिस्से पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद एल्युमिनियम फॉइल या स्टील स्क्रबर से रगड़कर साफ करें, कढ़ाई चमक उठेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »