IPL के बीच पापा बने स्टार क्रिकेटर राशिद खान, बेटे का रखा बेहद पावरफुल नेम! आप भी अपने लाडले के लिए चुनें ये दमदार नाम

IPL 2026 के बीच अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान पिता बन गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर यह गुडन्यूज शेयर की है, इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे का नाम भी रिवील कर दिया है. क्रिकेटर के बेटे का नाम का मतलब काफी पावरफुल है, आप भी अपने बेबी का ऐसा ही शक्तिशाली अर्थ वाला नाम रख सकते हैं, आइए कुछ ट्रेंडी बेबी नेम्स के बारे में जानते हैं.

Advertisement
राशिद खान की बेगम ने बेटे को जन्म दिया है. (PHOTO:ITG) राशिद खान की बेगम ने बेटे को जन्म दिया है. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:56 PM IST

आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच एक बेहद खास खुशखबरी सामने आई है. अफगानिस्तान और गुजरात टाइटंस के स्टार बॉलर राशिद खान के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है. मैदान पर अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को चकमा देने वाला राशिद ने अब अपनी जिंदगी में नन्हें मेहमान का स्वागत किया है. राशिद ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ यह जानकारी शेयर की हैं कि उनके घर बेटे का जन्म हुआ है और वो पापा बन गए हैं. 

Advertisement

दुनिया के नंबर 1 लेग स्पिनर राशिद खान ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'अल्हम्दुलिल्लाह, दुनिया में आपका स्वागत है मेरे छोटे राजकुमार. हमें अपनी दुआओं में रखें.' इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे का नाम भी रिवील किया है, क्रिकेटर ने बेटे का नाम अजलान खान रखा है.

अजलान नाम का क्या मतलब है?

अजलान एक बहुत ही पावरफुल और रॉयल नाम है. इसका अर्थ शेर या बब्बर शेर होता है. यह नाम साहस, ताकत और लीडरशिप का प्रतीक है. क्रिकेटर ने बेटे का रॉयल और पावरफुल नाम रखा है, जो लोगों को काफी इंप्रेस भी कर रहा है. 

इस नाम का अर्थ काफी स्ट्रॉन्ग है और यही वजह है कि आजकल पेरेंट्स अपने बच्चों के लिए ऐसे नाम पसंद कर रहे हैं, जिनका अर्थ मजबूत और प्रेरणादायक हो. 

ट्रेंड में हैं स्ट्रॉन्ग और यूनिक नाम

Advertisement

अगर आप भी अपने बेटे के लिए अजलान जैसा दमदार नाम ढूंढ रहे हैं, तो ये ऑप्शन्स भी आपके काम आ सकते हैं.

  • अस्लान: शेर, बहादुरी का प्रतीक
  • आर्यवीर: श्रेष्ठ और वीर योद्धा
  • रणवीर: युद्ध में जीतने वाला
  • वीरांश:साहस का हिस्सा
  • शौर्य: वीरता और हिम्मत
  • अयान: ईश्वर का आशीर्वाद
  • अद्विक: अनोखा और खास

क्यों खास होते हैं ऐसे नाम?

आज के समय में नाम सिर्फ पहचान नहीं, बल्कि पर्सनालिटी का हिस्सा बन चुका है. इसलिए पैरेंट्स आजकल ऐसे नामों की तलाश करते हैं, जो न सिर्फ सुनने में अलग लगते हैं, बल्कि उनका अर्थ भी शानदार होता है.

 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement