शरीर को खोखला किए बगैर ये 5 चीजें घटाती हैं वजन, चर्बी पिघलाने में हैं रामबाण

वजन कम करने के लिए कैलोरी का इनटेक कम करने की जरूरत होती है लेकिन कई बार लोग लापरवाही में खाने में कैलोरी की मात्रा को काफी घटा देते हैं जो आपके स्वास्थ्य को खतरे में डाल सकता है. वास्तव में शोध से पता चलता है कि प्रतिदिन 1,000 कैलोरी से कम का आहार आम तौर पर आपके शरीर को आवश्यक संतुलित पोषण नहीं दे पाता है और इससे आपको गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. 

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 जून 2024,
  • अपडेटेड 6:40 AM IST

अगर आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा शुरुआत कहां से करें तो यहां हम आपको एक तरीका बताते हैं. वजन कम करने के लिए कैलोरी का इनटेक कम करने की जरूरत होती है लेकिन कई बार लोग लापरवाही में खाने में कैलोरी की मात्रा को काफी घटा देते हैं जो आपके स्वास्थ्य को खतरे में डाल सकता है. वास्तव में शोध से पता चलता है कि प्रतिदिन 1,000 कैलोरी से कम का आहार आम तौर पर आपके शरीर को जरूरी संतुलित पोषण नहीं दे पाता है और इससे आपको गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.

Advertisement

इसके अलावा जरूरत से बहुत कम कैलोरी खाने से आपका शरीर खुद को चलाने की ऊर्जा के लिए अपनी मांसपेशियों और अंग के ऊतकों को तोड़ता है. अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ (जैसे आलू के चिप्स, कैंडी, बार, टोस्ट और पेस्ट्री)  में पोषक तत्व और फाइबर कम होते हैं इसलिए वे जल्दी पच जाते हैं. परिणामस्वरूप उन्हें खाने से शुगर के स्तर में तेज वृद्धि होती है जो इंसुलिन को ट्रिगर करता है. ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनका सेवन बिना आपको नुकसान पहुंचाए वेट लॉस की जर्नी में आपके लिए मददगार हो सकता है. 

1. लीन प्रोटीन
चिकन, टर्की और लीन बीफ जैसे लीन प्रोटीन स्रोत आपको भरा हुआ रखने, भूख कम करने और शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं. फलियां, बीन्स और दाल जैसे प्लांट बेस्ट प्रोटीन के भी यही फायदे हैं, और इनमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है, इसलिए ये भूख को दबाते हैं और वजन को संतुलित करते हैं.

Advertisement

2. अंडे
अंडों में लगभग हर जरूरी विटामिन (विटामिन सी को छोड़कर) होता है. साथ ही फॉस्फोरस, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे खनिज भी होते हैं. अंडे प्रोटीन का एक संपूर्ण स्रोत होने के साथ-साथ अलग-अलग स्वाद के लिए भी अनुकूल होते हैं.

3. सब्जियां
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन सभी तरह की सब्जियां वजन घटाने में मदद कर सकती हैं क्योंकि इनमें फाइबर और ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं जो चर्बी को जलाने में मदद करते हैं. उदाहरण के लिए, ब्रोकली, फूलगोभी, ब्रसेल्स, स्प्राउट्स और गोभी जैसी सब्जियां फाइबर और विटामिन से भरपूर होती हैं और पाचन संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद करती हैं. हरी पत्तेदार सब्जियों में प्रोटीन होता है और ये विटामिन, खनिज और फाइबर का एक अच्छा स्रोत हैं. 

4. एवोकाडो
एवोकाडो को ज्यादातर लोग अपनी डाइट में शामिल नहीं कर पाते जबकि इस फल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है. यह स्वस्थ वसा का एक गुणवत्तापूर्ण स्रोत है जो इसे भूख कम करने के लिए एक बढ़िया भोजन बनाता है. लेकिन चूंकि यह वसा का स्रोत है इसलिए एवोकाडो में कैलोरी की मात्रा भी अधिक होती है, इसलिए इसका सेवन संतुलित मात्रा में करना चाहिए.

5. सेब
सेब में फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं. इस फल में सूजन रोकने वाले गुण भी होते हैं और इसमें फाइटोकेमिकल्स और विटामिन सी होता है जो आपके शरीर के साथ ही स्किन को भी पोषण देता है और उसे स्वस्थ रखता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »