Tips to make dal Thicken: दाल हो गई पानी जैसी पतली तो घबराएं नहीं, डाल दें ये एक चीज, मिनटों में हो जाएगी गाढ़ी और टेस्टी

दाल एक ऐसी चीज है जो लगभग हर भारतीय घर में रोजाना बनती है लेकिन दाल का स्वाद तभी आता है जब वो बिलकुल परफेक्ट हो. अगर कुकर में पानी ज्यादा होने की वजह से आपकी दाल पानी जैसी पतली हो गई है तो इसे घंटों जलाने की जरूरत नहीं है. किचन में मौजूद सिर्फ एक चीज मिलाकर आप इसका टेक्सचर बिल्कुल ढाबा स्टाइल गाढ़ा और मखमली बना सकते हैं.

Advertisement
पतली दाल को गाढ़ा कैसे बनाएं (Photo: ITG) पतली दाल को गाढ़ा कैसे बनाएं (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:42 AM IST

भारतीय रसोई में दाल-चावल या दाल-रोटी को सबसे कम्फर्ट फूड माना जाता है. दोपहर का लंच हो या रात का डिनर एक कटोरी गरमा-गरम और स्वादिष्ट दाल खाने का मजा ही कुछ और है. लेकिन कई बार जल्दबाजी में या पानी का सही अंदाजा न होने के कारण दाल कुकर में पकने के बाद एकदम पानी जैसी पतली हो जाती है. ऐसी पतली दाल न तो रोटी के साथ खाई जाती है और न ही चावल के साथ इसका स्वाद आता है.

Advertisement

पतली दाल को गाढ़ा करने की कमाल की ट्रिक्स

अक्सर महिलाएं पतली दाल को गाढ़ा करने के लिए उसे गैस पर तेज आंच पर घंटों उबालती हैं. इससे पानी तो कम हो जाता है, लेकिन दाल का स्वाद पूरी तरह बदल जाता है और कभी-कभी नीचे से जलने की महक भी आने लगती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो अब परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान किचन हैक्स बताएंगे जिनकी मदद से आप बिना पानी जलाए अपनी पतली दाल को एकदम गाढ़ा, क्रीमी और स्वादिष्ट बना सकती हैं. 

भुने बेसन का जादू: पतली दाल को तुरंत गाढ़ा करने का सबसे बेस्ट तरीका है भुना हुआ बेसन. एक छोटे पैन में 1-2 चम्मच बेसन को सूखा भून लें. अब इसमें थोड़ा सा पानी या दाल का पानी मिलाकर एक स्मूथ घोल तैयार करें और इसे उबलती हुई दाल में डाल दें. दाल 2 मिनट में गाढ़ी और सोंधी हो जाएगी.

Advertisement

उबला आलू हैक: अगर घर में बेसन नहीं है तो एक छोटे उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें. इस मैश किए हुए आलू को दाल में मिलाकर एक उबाल आने दें. आलू दाल के एक्स्ट्रा पानी को सोख लेगा और ग्रेवी को बढ़िया थिकनेस देगा.

दाल को ही करें मैश: अगर पानी थोड़ा ही ज्यादा है तो कुकर का ढक्कन खोलकर मथानी की मदद से दाल को थोड़े नीचे से अच्छी तरह घोट लें. कुछ दाने पूरी तरह पिस जाने से दाल का पानी और गाढ़ा हिस्सा आपस में अच्छी तरह मिल जाते हैं.

तड़के में लाएं ट्विस्ट: दाल को दोबारा तड़का लगाते समय टमाटर की प्यूरी की मात्रा थोड़ी बढ़ा दें. टमाटर को अच्छी तरह भूनकर जब आप पतली दाल में मिलाएंगे तो उसकी ग्रेवी अपने आप थिक और टेस्टी हो जाएगी.

काजू या पोहा पाउडर: शाही टच देने के लिए आप 4-5 काजू का पेस्ट या फिर भुने हुए पोहे का महीन पाउडर बनाकर दाल में मिक्स कर सकते हैं. यह ट्रिक खासकर अरहर और मूंग की दाल में बहुत बढ़िया काम करती है.

धीमी आंच पर पकाएं: कोई भी हैक इस्तेमाल करने के बाद दाल को तेज आंच पर न उबालें. धीमी आंच पर ढककर केवल 3-5 मिनट पकाएं ताकि सभी चीजें दाल के मसालों के साथ अच्छी तरह एकसार हो जाएं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »