Leather Care Guide: सालों-साल नए जैसे चमकेंगे लेदर के महंगे जूते, जैकेट और बैग! बस आजमाएं एक्सपर्ट्स के ये 5 सीक्रेट्स

Leather Care Guide: लेदर के जूते, बैग, जैकेट और बेल्ट की सही देखभाल करने से उनकी चमक और मजबूती लंबे समय तक बनी रह सकती है. एक्सपर्ट्स ने इन्हें सालों-साल नए जैसे चमकदार बनाए रखने के लिए कुछ असरदार तरीके बताएं हैं.

Advertisement
लेदर की चमक को बरकरार रखने के लिए उनकी साफ-सफाई ढंग से करना जरूरी है. (Photo: ITG) लेदर की चमक को बरकरार रखने के लिए उनकी साफ-सफाई ढंग से करना जरूरी है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:40 AM IST

How To Take Care Of Leather Products: महंगे लेदर के जूते, स्टाइलिश जैकेट, पसंदीदा बैग या बेल्ट खरीदना तो आसान है, लेकिन उनकी चमक और खूबसूरती को बरकरार रखना थोड़ा चुनौती भरा काम हो सकता है. अक्सर कुछ समय बाद लेदर की चीजों पर धूल, दाग-धब्बे और नमी का असर दिखने लगता है, जिससे वो पुरानी और फीकी नजर आने लगती हैं. ऐसे में कई लोग समझते हैं कि लेदर की चमक वापस लाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत पड़ेगी, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है.

सही सफाई, थोड़ी-सी देखभाल और कुछ आसान ट्रिक्स को अपनाकर आप अपने लेदर बैग, जैकेट, जूतों और यहां तक की बेल्ट को भी लंबे समय तक नया जैसा बनाए रख सकते हैं. खबर में दी गई ट्रिक्स की मदद से आप उन्हें सालों-साल खराब होने से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही आसान और असरदार टिप्स, जो आपके लेदर के सामान की शेल्फ लाइफ को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.

किस तरह का है आपका लेदर?
लेदर के सामान की केयर करने के पहले सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि आपका प्रोडक्ट किस तरह के लेदर का है. हर लेदर एक जैसा नहीं होता. कुछ लेदर ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होते हैं, जबकि कुछ को एक्स्ट्रा देखभाल की जरूरत पड़ती है. खासतौर पर सुएड (Suede) और नुबक (Nubuck) जैसे टेक्शचर वाले लेदर की सफाई नॉर्मल लेदर से अलग होती है. अगर आपको नहीं पता है कि लेदर कौन सा है, तो किसी मोची से सलाह लेना सही रहता है.

रोजाना ऐसे करें लेदर को साफ
लेदर की जैकेट, जूतों, बेल्ट या बैग पर जमी धूल और हल्की गंदगी हटाने के लिए पहले सूखे कपड़े या मुलायम ब्रश से सफाई करें. इसके बाद हल्के हाथों से बेबी वाइप्स या नम कपड़े से पोंछ सकते हैं. लेकिन ध्यान रखें की जोर-जोर से नहीं रगड़ना है. ऐसा करने से लेदर की सतह खराब हो सकती है, इसलिए सफाई हमेशा धीरे-धीरे और हल्के हाथों से करें.

Advertisement

जिद्दी दाग दिखें तो क्या करें?
अगर इस तरह से सफाई करने के बाद लेदर के प्रोडक्ट पर लगे दाग नहीं हट रहे हैं, तो सैडल सोप (Saddle Soap) जैसे लेदर क्लीनर का इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं सुएड और नुबक पर लगे दागों के लिए सफेद सिरका और मुलायम कपड़ा मददगार हो सकता है. हालांकि किसी भी चीज को इस्तेमाल करने से पहले उसे किसी छोटी सी सतह पर टेस्ट कर लें. 

लेदर को भी चाहिए मॉइश्चर
एक्सपर्ट्स का कहना है कि लेदर को स्किन की तरह ही समझना चाहिए. समय-समय पर लेदर पर क्रीम, कंडीशनर या मोम जैसे प्रोडक्ट्स लगाने से वो सूखने और फटने से बचा रहता है. लेकिन जरूरत से ज्यादा कंडीशनिंग भी नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए बैलेंस बनाए रखना जरूरी है.

बारिश में भीग जाए तो न करें ये गलती
अगर आपके लेदर के जूते या बैग बारिश में भीग जाएं, तो उन्हें हीटर, ब्लोअर या तेज धूप में सुखाने की गलती बिल्कुल भी न करें. इससे लेदर फट सकता है और उसकी चमक भी खराब हो सकती है. बेहतर होगा कि उसे रूम टेंपरेचर पर नेचुरल तरीके से सूखने दें.

Advertisement

सही तरह से स्टोर करना भी जरूरी
लेदर की चीजों को हमेशा सूखी और ठंडी जगह पर रखें. सीधी धूप से बचाकर रखने से उनका रंग और क्वालिटी लंबे समय तक बनी रहती है. बैग को डस्ट बैग में और जैकेट को हैंगर पर टांगकर रखना बेहतर माना जाता है.

सेकेंड हैंड लेदर खरीदते समय रखें ध्यान
अगर आप पुराना या विंटेज लेदर खरीद रहे हैं, तो उसकी सिलाई, किनारों और हैंडल को अच्छी तरह से चेक कर लें. अगर कहीं से लेदर सूखा, फटा या कमजोर तो नहीं लेना चाहिए. अच्छी हालत में खरीदा गया लेदर प्रोडक्ट सही देखभाल के साथ कई सालों तक आपका साथ दे सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »