Reuse Old Crop Top: आजकल तेजी से फैशन बदल रहा है और कपड़े जल्दी पुराने हो रहे हैं और इस वजह से पुराने कपड़ों का ढेर अलमारी में बढ़ रहा है. फैशन के बदलने पर हमेशा ही नए कपड़े खरीदना जरूरी नहीं होता है, खासकर क्रॉप टॉप, जो कुछ समय बाद आउट ऑफ ट्रेंड लगने लगते हैं. अगर आपके वॉर्डरोब में भी पुराने क्रॉप टॉप पड़े हैं, तो अब उन्हें फेंकने की जरूरत नहीं है. थोड़ी सी क्रिएटिविटी और स्टाइलिंग के साथ आप इन्हें फिर से नया लुक दे सकती हैं.
आइए आपको कुछ आइडियाज जानते हैं, जो आपके काम आ सकते हैं और इनकी मदद से आप अपने पुराने क्रॉप टॉप को दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं और उनको ट्रेंडी भी बना सकते हैं.
शर्ट या कुर्ती के ऊपर करें लेयरिंग
आप किसी लंबी शर्ट या कुर्ती के ऊपर पुराने क्रॉप टॉप को पहन सकती हैं, क्योंकि लेयरिंग का स्टाइल आपके लुक को नया टच दे सकता है. वैसे भी पिछले कुछ समय से इंडो-वेस्टर्न लुक काफी ट्रेंड में है,खासतौर पर प्लेन कुर्ती के ऊपर प्रिंटेड क्रॉप टॉप बहुत सुंदर लगता है.
हाई-वेस्ट जींस के साथ करें पेयर
अगर आपका क्रॉप टॉप छोटा हो गया है या आपको अब फिट नहीं आ रहा, तो उसे हाई-वेस्ट जींस या स्कर्ट के साथ पहन सकते हैं, क्योंकि इससे आपका लुक बैलेंस हो जाएगा और आप स्टाइलिश भी दिखेंगी. यह कैजुअल आउटिंग के लिए परफेक्ट ऑप्शन है. आप चाहे तो क्रॉप टॉप के ऊपर जैकेट भी पहन सकते हैं, जिससे वो खराब नहीं लगेगा.
साड़ी के साथ बनाएं फ्यूजन लुक
पुराने क्रॉप टॉप को दोबारा इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे बेस्ट है कि आप इसे साड़ी के साथ ब्लाउज की तरह पहन सकते हैं. साड़ी के साथ ब्लाउज की तरह मैचिंग क्रॉप टॉप एक शानदार आइडिया है, इससे आपका लुक यूनिक और ट्रेंडी भी लगेगा. यंग गर्ल्स के लिए खासतौर पर पार्टी या फंक्शन में यह स्टाइल सबका ध्यान खींचेगा.
जैकेट या श्रग के साथ पहनें
अगर क्रॉप टॉप थोड़ा ज्यादा बोल्ड लगता है, तो आप इसे जैकेट या श्रग के अंदर पहन सकते हैं, क्योंकि यह देखने में सुंदर भी लगता है और स्टाइलिश भी लगता है. इससे आपका लुक स्मार्ट और एलिगेंट लगेगा, जो ऑफिस या मीटिंग्स के लिए भी परफेक्ट है.
DIY करके दें नया ट्विस्ट
पुराने क्रॉप टॉप को आप चाहें तो थोड़ा कस्टमाइज भी कर सकती हैं, उसमें लेस, बटन या पैच वर्क लगाकर उसे नया लुक दे सकते हैं. इससे आपका आउटफिट एकदम फ्रेश और यूनिक बन जाएगा, जिसे देखकर हर कोई आपके आउटफिट की तारीफ करेगा.
लहंगे के साथ करें स्टाइल
किसी फेस्टिव या वेडिंग फंक्शन में आप अपने क्रॉप टॉप को लहंगे के साथ भी पहन सकती हैं, यह फ्यूजन स्टाइल आपको ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न टच भी देगा. शादी या किसी पार्टी में आप लहंगे के साथ क्रॉप टॉप बहुत सुंदर लगेगा और इस तरह आप अपने पुराने लहंगे को भी स्टाइल कर पाएंगे.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क