Rust Stain Removal From Floor: डिटर्जेंट-साबुन सब फेल! फर्श से जंग का नामोनिशान मिटा देगी किचन की ये 1 चीज, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

Rust Stain Removal From Floor: सीमेंट या मार्बल के फर्श पर पड़े जंग के जिद्दी दाग हटाना मुश्किल लग सकता है, लेकिन सफेद सिरके की मदद से इन्हें हल्का किया जा सकता है. जानिए जंग के दाग पड़ने की वजह, उन्हें साफ करने का आसान तरीका और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

Advertisement
जंग को साफ करने के लिए सिरके को सही ढंग से इस्तेमाल करना आना जरूरी है.  (Photo: ITG) जंग को साफ करने के लिए सिरके को सही ढंग से इस्तेमाल करना आना जरूरी है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:28 PM IST

लंबे समय से बाहर रखी लोहे की कुर्सियां, गमले, साइकिल या बागवानी के औजार अक्सर सीमेंट या मार्बल के फर्श पर जंग के जिद्दी नारंगी-भूरे दाग छोड़ देती हैं. ये दाग धीरे-धीरे इतने गहरे हो जाते हैं कि आंगन, ड्राइववे, गेराज या छत की पूरी खूबसूरती बिगाड़ देते हैं. लोग इन दागों को छुड़ाने के लिए बार-बार पानी, साबुन या डिटर्जेंट से रगड़ते हैं, लेकिन फिर भी दाग आसानी से नहीं जाते हैं. ऐसे में ये लोगों की सबसे बड़ी समस्या बन जाते हैं. 

Advertisement

अगर आपके घर में भी ऐसी समस्या है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. एक आसान-सा किचन में मिलने वाला घरेलू उपाय इन जंग के दागों को हल्का करने में मदद कर सकता है. सही तरीके से इस्तेमाल करने पर ये ट्रिक बिना ज्यादा मेहनत किए सीमेंट के फर्श को पहले से ज्यादा साफ और चमकदार दिखाने में मदद कर सकती है. चलिए जानते हैं कैसे आप फर्श पर पड़े जंग के निशानों को आसानी से साफ कर सकते हैं.

सीमेंट या फर्श पर जंग के दाग क्यों पड़ते हैं?
जब लोहे की चीजें पानी और हवा के कॉन्टैक्ट में आती हैं, तो उनमें जंग लगने लगती है. सीमेंट की सतह या फर्श थोड़ी छिद्रदार होती है, इसलिए जंग उसके अंदर तक समा जाती है. यही वजह है कि ये दाग हटाना मुश्किल हो जाता है.

Advertisement

कौन-सा घरेलू प्रोडक्ट आ सकता है काम?
अगर दाग बहुत पुराने नहीं हैं, तो सफेद सिरका काफी असरदार माना जाता है. सिरके में मौजूद हल्का एसिड जंग को ढीला करने में मदद करता है, जिससे दाग आसानी से साफ हो सकते हैं.

ऐसे करें इस्तेमाल
1. फर्श से जंग के दाग हटाने के लिए सबसे पहले दाग वाली जगह को झाड़ू से साफ कर लें.
2. अब दाग पर अच्छी मात्रा में सफेद सिरका डाल दें.
3. इसे 10 से 15 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें.
4. इसके बाद टाइट नायलॉन ब्रश से अच्छी तरह रगड़ लें.
5. आखिर में साफ पानी से दाग वाली जगह को धो दें.
6. अगर अब भी दाग रह गया हो तो इसी प्रोसेस को दोबारा दोहरा सकते हैं.

अगर दाग फिर भी न हटें तो क्या करें?
अगर दाग बहुत पुराने या गहरे हैं, तो सिर्फ घरेलू नुस्खे काफी नहीं हो सकते. ऐसे में खास तौर पर कंक्रीट के लिए बने रस्ट रिमूवर का इस्तेमाल करना पड़ सकता है. किसी भी केमिकल क्लीनर को लगाने से पहले उसे एक छोटे और छिपे हुए हिस्से पर टेस्ट जरूर करें, ताकि सीमेंट का रंग खराब न हो.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »