Washing Machine Bad Smell Removing Tips: वॉशिंग मशीन खोलते ही आती है गंदी बदबू? कपड़े धोने के बाद करें ये छोटा सा काम, तुरंत होगी गायब

Washing Machine Bad Smell Removing Tips: क्या महंगे डिटर्जेंट के बाद भी आपके साफ धुले कपड़ों से अजीब सी बदबू आती है? इसकी वजह आपकी वॉशिंग मशीन में छिपी गंदगी और नमी हो सकती है. हम आज आपको वॉशिंग मशीन की बदबू को मिनटों में दूर करने के आसान और असरदार तरीके बताने वाले हैं.

Advertisement
कपड़े धुलने के बाद अगर वॉशिंग मशीन का दरवाजा खुला छोड़ दिया जाए तो उसमें बदबू नहीं बनती है. (Photo: ITG) कपड़े धुलने के बाद अगर वॉशिंग मशीन का दरवाजा खुला छोड़ दिया जाए तो उसमें बदबू नहीं बनती है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:16 AM IST

कपड़े धोकर जब आप उन्हें अलमारी में रखने जाएं और उनमें ताजगी भरी खुशबू की बजाय सीलन या अजीब सी बदबू महसूस हो, तो मन में कई तरह के सवाल उठते हैं. सबसे बड़ी असमंजस ये होती है कि आखिर महंगा डिटर्जेंट पाउडर इस्तेमाल करने के बाद भी कपड़ों से बदबू क्यों आ रही है. ऐसे में आप उन्हें दोबारा धोने की सोचते हैं. लेकिन कई बार समस्या कपड़ों में नहीं, बल्कि आपकी वॉशिंग मशीन में छिपी होती है. जी हां, जिस मशीन पर में आप कपड़े धोते हैं, वही कभी-कभी बदबू की वजह बन सकती है.

Advertisement

दरअसल, वॉशिंग मशीन के अंदर लगातार नमी बनी रहती है. समय के साथ डिटर्जेंट, फैब्रिक सॉफ्टनर और कपड़ों से निकलने वाली गंदगी के छोटे-छोटे कण मशीन के अलग-अलग हिस्सों में जमा होने लगते हैं. यही कारण है कि मशीन के अंदर से बदबू आने लगती है और धीरे-धीरे ये बदबू आपके साफ धुले कपड़ों तक पहुंच जाती है. अगर आपकी वॉशिंग मशीन खोलते ही बदबू आ रही है, तो परेशान न हों. आज हम आपको वॉशिंग मशीन से बदबू मिनटों में दूर करने की ट्रिक्स बता रहे हैं.

कैसे पता करें कि वॉशिंग मशीन को है सफाई की जरूरत? 
अगर आपकी वॉशिंग मशीन में ये समस्याएं दिख रही हैं, तो समझ जाइए कि उसे सफाई की जरूरत है. 

  • मशीन खोलते ही बदबू आना
  • कपड़े धुलने के बाद भी ताजगी महसूस न होना
  • रबर सील या ड्रम पर काली और चिपचिपी परत दिखना
  • कपड़ों पर काले दाग या निशान पड़ना

मशीन की बदबू दूर करने के लिए क्या करें?

1. मशीन को नियमित रूप से साफ करें: अगर आप कई महीने से वॉशिंग मशीन का लगातार इस्तेमाल किए जा रहे हैं, तो उसे साफ करना जरूरी है. महीने में कम से कम एक बार मशीन की डीप क्लीनिंग जरूर करें. इससे ड्रम, पाइप और बाकी हिस्सों में जमा कण हटाने में मदद मिलती है.

Advertisement

2. हर वॉश के बाद दरवाजा खुला छोड़ें: कपड़े निकालने के बाद मशीन का दरवाजा कुछ घंटों या रातभर खुला रहने दें. इससे अंदर की नमी सूख जाती है और फंगस बनने का खतरा कम हो जाता है.

3. डिटर्जेंट ट्रे को भी हवा लगने दें: सिर्फ वॉशिंग मशीन का ड्रम ही नहीं, डिटर्जेंट डालने वाली ट्रे में भी नमी जमा हो सकती है. इसलिए उसे थोड़ा बाहर खींचकर छोड़ दें ताकि वो अच्छे से सूख सके.

4. फिल्टर और रबर सील की सफाई करें: मशीन का फिल्टर और दरवाजे के आसपास लगी रबर सील में भी सबसे ज्यादा गंदगी जमा होती है. ऐसे में इन्हें समय-समय पर साफ करना बहुत जरूरी है.

घरेलू नुस्खे कितने कारगर हैं?
कई लोग वॉशिंग मशीन साफ करने के लिए नींबू, सिरका या बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करते हैं. कुछ मामलों में ये मददगार हो सकते हैं, लेकिन इनका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करना मशीन के कुछ हिस्सों को नुकसान भी पहुंचा सकता है. इसलिए किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी है.

मशीन को फ्रेश रखने के लिए क्या करें?

  • कपड़े धुलने के बाद तुरंत बाहर निकालें.
  • कपड़ों की सफाई के लिए डिटर्जेंट जरूरी है, लेकिन जरूरत से ज्यादा डिटर्जेंट डालना सही नहीं है.
  • महीने में एक बार गर्म पानी वाला खाली वॉश साइकिल चलाएं.
  • फिल्टर, ट्रे और रबर सील की सफाई जल्दी-जल्दी करें.
  • मशीन का दरवाजा बंद रखने की बजाय थोड़ी देर खुला छोड़ें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »