Plants Care In Summers: गर्मियों में बिना पानी दिए भी 5-6 दिन तक नहीं सूखेंगे आपके पौधे, बस करना होगा ये छोटा सा काम

Plant Care Hack: छुट्टियों पर जाने से पहले अक्सर लोग पौधों के सूखने की चिंता में रहते हैं. अगर आप भी उनमें शामिल हैं तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, आप महज एक छोटे से तौलिए की मदद से अपने पौधों को बिना पानी दिए 4-5 दिन तक हरा-भरा रख सकता है.

Advertisement
गीला तौलिया पौधे पर लपेटने से मिट्टी में नमी बनी रहती है. (Photo: Chat GPT) गीला तौलिया पौधे पर लपेटने से मिट्टी में नमी बनी रहती है. (Photo: Chat GPT)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:49 AM IST

घर से एक हफ्ते या कुछ दिनों के लिए छुट्टियों पर बाहर जाना हर किसी को अच्छा लगता है. लेकिन जैसे-जैसे जाने का दिन पास आता है, वैसे-वैसे लोगों के दिमाग में घर में लगे पौधों को लेकर एक अलग ही चिंता शुरू हो जाती है. उनके दिमाग में बार-बार यही ख्याल आता है कि कहीं वापस आने पर ये हरे-भरे पौधे सूखे या मुरझाए हुए न मिलें. थोड़ी सी लापरवाही भी पौधों को सुखा सकती है. ऐसे में छुट्टियों पर भी लोगों का मन नहीं लगता है. 

इसी वजह से लोग कई तरह के जुगाड़ सोचते हैं, जिनसे वो अपने पौधों को सूखने से बचा सकें. वो बाहर जाने से पहले या तो पौधों में ज्यादा पानी दे जाते हैं या फिर किसी से देखभाल के लिए कह देते हैं. लेकिन हर बार ये सब करना आसान नहीं होता. आज हम आपकी इसी परेशानी का एक बहुत ही आसान हल लेकर आए हैं. चलिए जानते हैं क्या है वो तरीका, जिससे आप अपने पौधों को सूखने से बचा सकते हैं.

पौधों को सूखने से बचाएगा गीला तौलिया? 
आप अपने पौधों को गीले तौलिए की मदद से सूखने से बचा सकते हैं. ये एक बहुत ही आसान तरीका है. इसमें आप गमले के चारों तरफ हल्का गीला तौलिया या कपड़ा लपेट देते हैं. ये गीला तौलिया गमले की मिट्टी की नमी को जल्दी सूखने से बचाता है और पौधे की जड़ों के आसपास हल्की ठंडक बनाए रखने में मदद करता है. इससे मिट्टी ज्यादा समय तक नम रहती है और पौधा जल्दी नहीं सूखता. इस छोटे से जुगाड़ से मिट्टी में पहले से मौजूद नमी को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद मिलती है और पौधा नहीं सूखता है.

Advertisement

कैसे अपनाएं ये तरीका?
अगर आप इसे ट्राय करना चाहते हैं, तो आपको छुट्टियों पर जाने से पहले पौधों को अच्छे से पानी देना होगा. इसके बाद

1. एक पुराना तौलिया या कपड़ा पानी में भिगो लें.
2. इसके बाद उसे निचोड़ लें ताकि वो बस नम रहे और उससे पानी टपके नहीं.
3. अब उस तौलिये को गमले के चारों तरफ लपेट दें.
4. गमले को एक ट्रे में रखें और कोशिश करें की उस पर सीधी धूप न पड़े.

ये तरीका मीडियम या बड़े गमलों में लगे पौधों के लिए ज्यादा अच्छा काम करता है.

किन पौधों पर न करें इस्तेमाल?
ये हैक हर पौधे के लिए सही नहीं है. ये सक्यूलेंट्स और कैक्टस जैसे पौधों पर काम नहीं करता है. इसके साथ ही ऐसे पौधों पर भी नहीं, जो सूखी मिट्टी में अच्छे चलते हों. 

इसके साथ ही बता दें, अगर आप 4-5 दिन के लिए कहीं बाहर जा रहे हैं तो ये तरीका पौधों को सूखने से बचाने के लिए बढ़िया है, लेकिन अगर छुट्टियां लंबी हैं तो ये तरीका काम नहीं करेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement