How To Make Neem Oil: बाजार में महंगा बिकता है नीम का तेल, घर पर ऐसे बनाएं 100% शुद्ध तेल; जानें निकालने का पूरा तरीका

How To Make Neem Oil: क्या आप भी मानते हैं कि नीम का तेल पत्तियों से बनता है? दरअसल, असली और शुद्ध नीम का तेल नीम के पके फल यानी नीमौड़ी के अंदर मौजूद बीज से निकाला जाता है. जानिए पके फल इकट्ठा करने से लेकर सुखाने, बीज छांटने और मशीन से तेल निकालने का देसी तरीका.

Advertisement
घर पर नीम का तेल निकालने के लिए पहले पकी हुई नीमौड़ी इकट्ठी करनी होती हैं. (Photo: ITG) घर पर नीम का तेल निकालने के लिए पहले पकी हुई नीमौड़ी इकट्ठी करनी होती हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:13 AM IST

How To Make Neem Oil: नीम का तेल आपने बाजार में कई बार देखा या खरीदा होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि असली नीम का तेल आखिर बनता कैसे है? आमतौर पर लोग मानते हैं कि नीम की पत्तियों से तेल तैयार किया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है. नीम का असली तेल नीम के पके फल के अंदर मौजूद बीज और उसके गूदे से निकाला जाता है. इसे तैयार करने का प्रोसेस भी आसान नहीं होता है. पहले पके नीम के फल चुनने पड़ते हैं, फिर उन्हें साफ करके कई दिनों तक सुखाया जाता है, उसके बाद छिलका और गूदा अलग करके बीज तैयार किए जाते हैं और आखिर में मशीन से तेल निकलवाया जाता है.

Advertisement

गांव के देसी तरीके से करीब 15 दिन की मेहनत के बाद नीम का तेल तैयार किया जाता है. तेल निकालने के बाद बची नीम की खली का इस्तेमाल खेत-पौधों में किया जा सकता है. आइए जानते हैं घर पर शुद्ध नीम का तेल तैयार करने का पूरा तरीका क्या है.

सबसे पहले पेड़ से चुनें पके हुए नीम के फल
नीम का तेल बनाने के लिए सबसे पहले पके हुए नीम के फल यानी नीमौड़ी इकट्ठा की जाती हैं. पेड़ पर एक साथ सारे फल नहीं पकते, इसलिए जमीन पर गिरे हुए पके फलों को रोजाना या दो-तीन दिन के अंतर पर इकट्ठा किया जाता है.  पके फल इसलिए चुने जाते हैं क्योंकि इनके अंदर का गूदा अच्छी तरह तैयार हो चुका होता है और इसी के बीज से आगे तेल निकाला जाता है.

Advertisement

नीमौड़ी को अच्छी तरह धोना जरूरी
जमीन पर गिरे हुए फलों के ऊपर मिट्टी और गंदगी चिपकी होती है. इसलिए इकट्ठा की गई नीमौड़ी को पानी से अच्छी तरह धोया जाता है. सिर्फ एक बार धोना काफी नहीं है. जब तक फल से मिट्टी और गंदगी पूरी तरह निकल न जाए, तब तक कई बार पानी से धोना चाहिए.

धोने के बाद इन्हें धूप में अच्छी तरह सुखाया जाता है. अगर मौसम में बारिश हो जाए तो इन्हें दोबारा सुखाने में समय लग सकता है. इन्हें तकरीबन 8 से 10 दिन तक सुखाया जाता है, ताकि फल के अंदर मौजूद गूदा सूखकर अलग होने लायक हो जाए.

सूखने के बाद गूदा और छिलका अलग करें
नीम के फल अच्छी तरह सूख जाएं तो अगला काम इसके अंदर से बीज निकालना है. पहले के समय में इसके लिए घर की जांता जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता था. अब इसके लिए बेलन की मदद से भी काम किया जा सकता है.

नीम के सूखे फलों को एक जगह फैलाकर उनके ऊपर बेलन चलाया जाता है. इससे सूखा हुआ छिलका और गूदा टूटकर अलग होने लगता है. इसके बाद इन्हें छांटकर बीज अलग किए जाते हैं.

पंखे और सूप से ऐसे अलग होगा नीम का बीज
बीज और छिलके को अलग करने के लिए देसी तरीका भी काफी काम का है. इसके लिए पंखे की हवा की मदद ली जा सकती है. हल्का छिलका हवा के साथ दूर चला जाता है, जबकि भारी बीज नीचे रह जाते हैं.

Advertisement

इसके बाद सूप से भी इन्हें साफ किया जाता है. जो गूदा या छिलका बच जाता है, उसे दोबारा थोड़ा तोड़कर बीज अलग कर लिए जाते हैं. जब बीज पूरी तरह साफ हो जाएं, तब ये तेल निकलवाने के लिए तैयार होते हैं.

घर की मिक्सी से नहीं, मशीन से निकाला गया तेल
घर पर नीम के बीज को मिक्सी में पीसकर तेल निकालने की कोशिश करने पर बहुत कम तेल निकलता है. इसलिए साफ किए गए बीजों को तेल निकालने के लिए मशीन का इस्तेमाल किया जाता है.

मशीन में नीम के बीज डालकर उन्हें दबाया जाता है, जिससे धीरे-धीरे तेल निकलता है. नीम से तेल की मात्रा सरसों के मुकाबले काफी कम निकलती है. अगर उदाहरण से समझें तो करीब 14 किलो सरसों से लगभग साढ़े 4 लीटर तेल निकलता है, जबकि करीब 4 किलो नीम के बीज से लगभग 900 ग्राम के आसपास नीम का तेल निकल पाता है.

यानी नीम के बीज से तेल निकालने में काफी ज्यादा बीज लगते हैं. यही वजह है कि इसे तैयार करने में मेहनत और समय दोनों लगते हैं.

तेल निकलने के बाद बचती है नीम की खली
तेल निकालने के बाद बीज का बचा हुआ हिस्सा नीम की खली के रूप में निकलता है. इसे फेंकने की जरूरत नहीं है. नीम की खली को छोटे टुकड़ों में तोड़कर या पीसकर पानी में भिगोया जा सकता है.

Advertisement

कुछ समय बाद इसका घोल तैयार करके खेत या पौधों के आसपास इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे पौधों में कीड़े लगने की समस्या कम हो सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »