Homemade Papaya Face Scrub: घर पर बनाएं पपीते का स्क्रब, ऐसे करें इस्तेमाल; हटेगी डेड स्किन और बढ़ेगा नेचुरल ग्लो

Homemade Papaya Face Scrub: अगर चेहरे पर महंगे स्क्रब और फेशियल के बाद भी ग्लो नहीं आ रहा है, तो पपीते का नेचुरल स्क्रब आपके काम आ सकता है. जानिए पपीते का स्क्रब घर पर बनाने का आसान तरीका, इसे लगाने का सही तरीका, इसके फायदे, कितनी बार इस्तेमाल करना चाहिए और किन गलतियों से बचना जरूरी है.

Advertisement
पपीता का स्क्रब चेहरे पर निखार लाने का काम करता है. (Photo: ITG) पपीता का स्क्रब चेहरे पर निखार लाने का काम करता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:34 PM IST

Homemade Papaya Face Scrub: आजकल सभी लोग खूबसूरत और जवां दिखने के लिए पार्लर में महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसा बहाने में बिल्कुल भी कतराते नहीं हैं. हालांकि, इतने पैसे खर्च करने के बाद उन्हे वैसे रिजल्ट नहीं मिल पाता है, जैसा वो चाहते हैं. चेहरे पर महंगे स्क्रब और फेशियल करने के बाद भी अगर स्किन बेजान और रफ नजर आती है, तो इसकी वजह डेड स्किन सेल्स हो सकते हैं. इस समस्या से छुटकारा पाने और स्किन को फिर से ग्लोइंग बनाने के लिए पपीते से बना नेचुरल स्क्रब आपके काम आ सकता है. 

पपीते से बना स्क्रब आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. पपीते में मौजूद पपेन नाम का एंजाइम डेड स्किन को हटाने, चेहरे की रंगत निखारने और त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है. लेकिन इसका पूरा फायदा तभी मिलता है, जब इसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए. आज हम आपको पपीते का स्क्रब घर पर बनाने और लगाने का सही तरीका और इसके फायदे बताने वाले हैं. इसके साथ ही ये भी बताएंगे कि आपको पपीते का स्क्रब लगाते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

स्किन के लिए पपीते का स्क्रब क्यों है फायदेमंद?
पपीते में मौजूद पपेन एंजाइम स्किन की ऊपरी लेयर पर जमी गंदगी और डेड स्किन सेल्स को धीरे-धीरे हटाने का काम करता है. इसमें विटामिन ए, सी और ई भी पाए जाते हैं. ये सभी विटामिंस स्किन को पोषण देने के साथ-साथ नेचुरल ग्लो बनाए रखने में मदद करते हैं.

Advertisement

पपीते का स्क्रब लगाने से ये फायदे मिल सकते हैं-

  1. डेड स्किन हटती है.
  2. चेहरा साफ और चमकदार दिखता है.
  3. ब्लैकहेड्स और बंद रोमछिद्र साफ होने में मदद मिलती है.
  4. स्किन की टेक्शचर पहले से बेहतर होती है.
  5. हल्के दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिल सकती है.

घर पर ऐसे बनाएं पपीते का स्क्रब

1. हर स्किन टाइप के लिए कैसे बनाएं:  

  • सबसे पहले एक बाउल में आधा पका हुआ पपीता लें और उसे अच्छे से मैश करें.
  • इसमें 2 चम्मच शहद मिलाएं.
  • दोनों को अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर लगाएं.


2. सेंसिटिव स्किन के लिए: अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आपको पपीते का स्क्रब बनाने के लिए दही का इस्तेमाल करना चाहिए.

  • आधा पपीता लेकर उसे मैश कर लें.
  • पपीते में 2 चम्मच ओट्स पाउडर मिलाएं.
  • इसमें 1 चम्मच दही डालकर अच्छे से मिलाएं.

ये स्क्रब स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए धीरे-धीरे एक्सफोलिएट करता है.

Advertisement

3. ऑयली स्किन के लिए: अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको ब्राउन शुगर और टी ट्री ऑयल मिलाना चाहिए.

  • ये स्क्रब बनाने के लिए एक बाउल में पपीते को मैश करें.  
  • मैश किए पपीते में 1 चम्मच ब्राउन शुगर डालें.
  • इसके बाद उसमें 2-3 बूंद टी ट्री ऑयल मिलाएं.

ये स्क्रब अतिरिक्त ऑयल हटाने और पोर्स को साफ करने में मदद कर सकता है.

4. ड्राई स्किन के लिए: अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपको दही और जैतून का तेल (ऑलिव ऑयल) मिलाकर स्क्रब बनाना चाहिए.

  • ड्राई स्किन के लिए पपीते का स्क्रब बनाने के लिए आधा पपीता मैश पपीता लें.
  • उसमें 2 चम्मच दही डालें.
  • इसके साथ ही 1 चम्मच जैतून का तेल भी मिला दें.

ये स्किन को एक्सफोलिएट करने के साथ-साथ अच्छी तरह मॉइस्चराइज भी करता है.

5. एजिंग स्किन के लिए

  • मैश किया हुआ पपीता लें.
  • उसें एक चुटकी हल्दी मिलाएं.
  • इसके बाद 1 चम्मच नारियल तेल मिलाकर अच्छे से मिक्स करें.

ये स्क्रब स्किन को पोषण देने और फाइन लाइंस, झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकता है.

चेहरे पर पपीते का स्क्रब लगाने का सही तरीका

  1. पपीते का स्क्रब लगाने के लिए सबसे पहले चेहरे को किसी माइल्ड फेसवॉश से साफ कर लें.
  2. अब हल्के गीले चेहरे पर स्क्रब लगाएं.
  3. उंगलियों की मदद से 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए मसाज करें.
  4. इसके बाद स्क्रब को 5 से 10 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें.
  5. अब गुनगुने पानी से चेहरा धो लें.
  6. आखिर में मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं.

स्क्रब लगाने के बाद ये गलती बिल्कुल न करें
पपीते का स्क्रब लगाने के बाद स्किन थोड़ी सेंसिटिव हो सकती है. इसलिए अगर दिन में बाहर निकल रहे हैं, तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं. इससे धूप से होने वाले नुकसान से स्किन सेफ रहती है.  

Advertisement

मुंहासों और दाग-धब्बों में भी मिल सकता है फायदा
अगर आपकी स्किन पर मुंहासों के निशान या हल्के दाग-धब्बे हैं, तो नियमित रूप से पपीते का स्क्रब इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे फर्क दिख सकता है. हालांकि बहुत गहरे दाग या गंभीर पिग्मेंटेशन के लिए स्किन डॉक्टर की सलाह लेना सही रहता है.

हफ्ते में कितनी बार लगाना चाहिए?
ऑयली स्किन: हफ्ते में 2-3 बार
नॉर्मल स्किन: हफ्ते में 2 बार
ड्राई या सेंसिटिव स्किन: हफ्ते में 1 बार

जरूरत से ज्यादा स्क्रब करने से स्किन रूखी और सेंसिटिव हो सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »