Moong dal Samosa: आलू समोसे तो खूब खा लिए, अब बनाएं प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल-मटर समोसा, उंगलियां चाटने पर मजबूर हो जाएंगे मेहमान

शाम की चाय के साथ अगर गरमा-गरम और खस्ता समोसा मिल जाए तो दिन बन जाता है. लेकिन रोज-रोज वही आलू स्टफिंग वाला समोसा खाकर अगर आप बोर हो चुके हैं तो अब कुछ नया ट्राई करें. यहां हम आपको मूंग दाल और हरी मटर के चटपटे कॉम्बिनेशन वाले समोसा की रेसिपी बता रहे हैं. यह न सिर्फ खाने में बेहद क्रिस्पी होता है, बल्कि मुंह में जाते ही इसका स्वाद हर किसी को दीवाना बना देता है.

Advertisement
मूंग दाल समोसा (Photo: ITG) मूंग दाल समोसा (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:50 PM IST

भारत में समोसा सिर्फ एक स्नैक नहीं बल्कि एक इमोशन है. बारिश का मौसम हो, दोस्तों की महफिल हो या घर पर मेहमानों का आना. समोसे के बिना हर बात अधूरी लगती है. आमतौर पर समोसे के अंदर आलू और पनीर की स्टफिंग ही सबसे ज्यादा पसंद की जाती है लेकिन बार-बार एक ही चीज खाकर स्वाद थोड़ा फीका लगने लगता है.

Advertisement

साथ ही जो लोग हेवी कार्बोहाइड्रेट्स या आलू से बचना चाहते हैं, वो समोसे से दूरी बना लेते हैं. इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बो यानी मूंग दाल और मटर का समोसा. यह समोसा बाहर से एकदम खस्ता और अंदर से बेहद मसालेदार व जूसी होता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान विधि.

सामग्री (Ingredients)
मैदा: 2 कप

अजवाइन: 1/2 छोटी चम्मच

पीली मूंग दाल: 1/2 कप (2 घंटे भीगी हुई और दरदरी पीसी हुई)

हरी मटर: 1/2 कप (उबली या ताजी)

हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट: 1 चम्मच

मसाले: 1/2 चम्मच सौंफ पाउडर, 1/2 चम्मच धनिया पाउडर, 1/4 चम्मच गरम मसाला, 1/2 चम्मच अमचूर पाउडर, एक चुटकी हींग.

घी या तेल: मोयन (मैदे में मिलाने) और समोसे तलने के लिए

Advertisement

नमक: स्वादानुसार

बनाने का तरीका
मैदे में अजवाइन, नमक और 3-4 चम्मच घी (मोयन) डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक सख्त (कड़ा) आटा गूंथ लें. इसे गीले कपड़े से ढककर 20 मिनट के लिए सेट होने दें.

एक पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें. इसमें हींग, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट और सौंफ-धनिया पाउडर डालकर भूनें. अब दरदरी पीसी हुई मूंग दाल और मटर डालकर धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें जब तक कि दाल का कच्चापन दूर न हो जाए. ऊपर से अमचूर, गरम मसाला और नमक मिलाकर स्टफिंग को ठंडा कर लें.

गूंथे हुए आटे की लोइयां तोड़ें और उन्हें लंबा बेल लें. बीच से काटकर दो हिस्से करें. एक हिस्से को त्रिकोणीय (कोन) आकार दें, उसमें तैयार स्टफिंग भरें और किनारों पर पानी लगाकर अच्छी तरह बंद कर दें.

कढ़ाई में तेल को मध्यम गर्म करें. समोसों को कढ़ाई में डालें और धीमी से मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक अलट-पलट कर तल लें. आपके गरमा-गरम, मुंह में पानी ला देने वाले मूंग दाल और मटर के समोसे तैयार हैं. इन्हें तीखी हरी चटनी और मीठी सोंठ के साथ सर्व करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »