How to Make Mango Salad: 10 मिनट में गर्मी में बनाएं खट्टा-मीठा 'मैंगो सलाद', मजे से खाएंगे घरवाले!

खीरा, प्याज और मूली का सिंपल सलाद अग आप रोजाना खाकर पक चुके हैं तो आप इस गर्मी आम से बना स्पेशल टेस्टी मैंगो सलाद ट्राई कर सकते हैं. इसे बनानेे में इस्तेमाल होने वाला सारा समान आपको अपनी रसोई में ही मिल जाएगा और इसे बनाने में आपको बिल्कुल दिक्कत नहीं होगी. आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं.

Advertisement
आम गर्मी मे खूब बिकता है. (PHOTO:ITG/AI) आम गर्मी मे खूब बिकता है. (PHOTO:ITG/AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:48 PM IST

How to Make Mango Salad: आम का सीजन आते ही घरों में लोग आम का अचार, आम पन्ना, मैंगो शेक, मैंगो फिरनी जैसी चीजें बनानी शुरू कर देते हैं. गर्मी के दिनों में आम खाना बहुत मजेदार लगता है. भारत में आम की अलग-अलग डिश बनाई जाती है, जिसे लोग बड़े मजे के साथ खाते भी हैं.

आम से शेक, आइसक्रीम और मिठाइयां तो आपने खूब खाई होंगी, लेकिन क्या कभी मैंगो सलाद ट्राई किया है? यह सलाद खाने में जितना लाजवाब होता है, उतना ही हेल्दी भी माना जाता है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह शरीर को ठंडक देने में भी मदद करता है.

Advertisement

रोटी-चावल खाकर अक्सर लोग बोर हो जाते हैं, ऐसे में गर्मी के सीजन में आप कुछ हल्का, फ्रेश और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो मैंगो सलाद घर पर आसानी से बना सकते हैं.

मैंगो सलाद बनाने के लिए सामग्री

  • 1 हल्का पका आम
  • 1 खीरा
  • 1 टमाटर
  • 1 प्याज
  • थोड़ी सी पुदीना पत्ती
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • नमक
  • थोड़ा काला नमक
  • भुना जीरा पाउडर

ऐसे बनाएं टेस्टी मैंगो सलाद

  1. सबसे पहले आम, खीरा, टमाटर और प्याज को अच्छी तरह धो लें. अब इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  2. इसके बाद एक बड़े बाउल में सारी चीजें डालें और ऊपर से हरी मिर्च, पुदीना पत्ती और नींबू का रस मिलाएं.
  3. अब नमक, काला नमक और भुना जीरा डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. आपका ठंडा और हेल्दी मैंगो सलाद तैयार है.

सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है मैंगो सलाद

मैंगो सलाद में विटामिन C, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. खीरा और पुदीना पेट को ठंडक देते हैं, जबकि आम शरीर को एनर्जी देने का काम करता है. गर्मियों में इसे खाने से डाइजेशन भी बेहतर रहता है.

बच्चों और बड़ों सभी को आएगा पसंद

  • अगर बच्चे सलाद खाना पसंद नहीं करते, तो आप इस मैंगो सलाद को थोड़ा चाट मसाला डालकर और भी मजेदार बना सकते हैं.
  • इसका खट्टा-मीठा स्वाद हर किसी को पसंद आता है. आप इसे लंच, डिनर या शाम के स्नैक में भी खा सकते हैं.
  • यह सलाद उन लोगों के लिए भी बहुत अच्छा है जो हेल्दी डाइट फॉलो कर रहे हैं. 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement