Kathiyawadi Methi Gota: भूल जाएंगे यूपी वाले पकौड़े! बेसन, ताजी हरी मेथी और अजवाइन डालकर बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी काठियावाड़ी मेथी गोटा

Kathiyawadi Methi Gota: अगर आपको भी शाम की चाय के साथ कुछ क्रिस्पी और टेस्टी खाने का मन करता है तो फिर समोसे-पकौड़े छोड़ें और काठियावाड़ी बेसन गोटा ट्राई कीजिए.

Advertisement
काठियावाड़ी मेथी गोटा (Photo: ITG) काठियावाड़ी मेथी गोटा (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:36 PM IST

उत्तर प्रदेश और बिहार के साधारण पकौड़ों का स्वाद तो आपने कई बार चखा होगा, लेकिन अगर आप एक बार गुजरात की मशहूर डिश काठियावाड़ी मेथी गोटा का स्वाद चख लेंगे तो बाकी सभी पकौड़े भूल जाएंगे. ताजी हरी मेथी, बेसन और खास मसालों से बनने वाले ये गोटे ऊपर से बेहद क्रिस्पी और अंदर से बेहद स्पंजी और सॉफ्ट होते हैं. काठियावाड़ी मेथी गोटा एक प्रसिद्ध गुजराती स्नैक और पकोड़ा है जिसे बेसन, ताजी मेथी के पत्तों और खास मसालों से बनाया जाता है.

Advertisement

शाम की गर्मागर्म चाय के साथ जब इन्हें हरी मिर्च और चटनी के साथ परोसा जाता है तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है. अगर आप इसे सही तरीके और दादी-नानी के बताए सीक्रेट्स के साथ बनाएं तो यह बिल्कुल बाजार जैसे तैयार होंगे. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि. 

आवश्यक सामग्री 

• बेसन: 2 कप
• सूजी (रवा): ½ कप (क्रिसिपी बनाने के लिए)
• बारीक कटी हरी मेथी: 2 कप
• हरा धनिया: ½ कप (बारीक कटा हुआ)
• अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट: 1 बड़ा चम्मच
• दरदरा पिसा मसाला: 1 चम्मच सूखा धनिया, 1 चम्मच सौंफ और 1 चम्मच साबुत काली मिर्च को दरदरा कूट लें
• चीनी या गुड़: 1 से 2 चम्मच (मेथी का कड़वापन संतुलित करने के लिए)
• हींग: ½ चम्मच
• हल्दी पाउडर: ¼ चम्मच
• नमक: स्वादानुसार
• तलने के लिए: तेल
• पानी: आवश्यकतानुसार (गाढ़ा घोल बनाने के लिए)

Advertisement

बनाने की विधि 

एक बाउल मे बेसन और सूजी मिला ले.अब इसमे चीनी, नमक,डाल दे.

काली मिर्च पाउडर, साबूत धनिया, हरी मिर्च, डाल कर मिक्स कर ले. थेडा थोडा पानी डालते हुए बैटर तैयार कर ले.

मीठा सोडा डालकर मिलाए. कटा हुआ हुआ हरा धनिया, कटी हुई मेथी डालकर मिक्स कर ले. पानी आवश्यकतानुसार मिलाए.

अब इसमे 2-3 चम्मच गर्म तेल डालकर मिक्स कर ले. कढाई मे तेल गर्म करे. हाथ से पकोडे की तरह बैटर डाले.

इस तरह सभी गोटे गोल्डन ब्राउन होने तक तल ले.

सभी गोटे बना ले. मेथी ना गोटा बन कर तैयार है.

मेथी ना गोटा हरी चटनी या साॅस के साथ सर्व करे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »