Kala Chana Kabab Recipe: डिनर में काले चने से घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसे टेस्टी कबाब, स्वाद होगा लाजवाब, बनाना भी आसान

अगर आप हेल्दी और स्वादिष्ट स्नैक की तलाश में हैं तो काले चने के कबाब जरूर ट्राई करें. शाम के नाश्ते के लिए प्रोटीन और फाइबर से भरपूर ये कबाब घर पर आसानी से बन जाते हैं. पनीर, मसालों और भुने बेसन से तैयार यह रेसिपी मेहमानों और परिवार दोनों को भी खूब पसंद आएगी.

Advertisement
काले चने से प्रोटीन-फाइबर मिलता है- (PHOTO:AI) काले चने से प्रोटीन-फाइबर मिलता है- (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:50 PM IST

Kala Chana Kabab Recipe: वेज और नॉनवेज कबाब तो आपने जरूर ट्राई किए होंगे, काले चने की भी अलग-अलग रेसिपी खाई होगी, मगर क्या आपने कभी काले चने के कबाब खाए हैं. काला चना हेल्दी भी होता है और इससे आप अपने पसंदीदा कबाब भी बना सकते हैं जो खाने में बहुत कमाल लगते हैं. अच्छी बात यह है कि काले चने के कबाब सिर्फ खाने में अच्छे नहीं होते, बल्कि उनको बनाना भी उतना ही सिंपल है. 

Advertisement

काले चने के कबाब में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं और इस वजह से इनको आसानी से हर कोई खा सकता है. ग्लूटेन-फ्री और लैक्टोज-फ्री यह कबाब का टेस्ट भी बाकी कबाब जैसा ही लगता है और इसे लोग बड़े चाव से खाते भी हैं. काले चने के कबाब आप अपने घर पर आसानी से बना सकते हैं और जब घर पर मेहमानों को आप यह खिलांएगे तो वो खुद को आपसे रेसिपी पूछने से रोक नहीं पाएंगे. काले चने के कबाब बनाने का तरीका इस आर्टिकल में आइए जानते हैं. 

काले चने के कबाब बनाने की सामग्री

  • 500 ग्राम काले चने (भीगे हुए)
  • 100 ग्राम पनीर
  • 1 मीडियम साइज प्याज
  • 3 लहसुन की कलियां
  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा
  • 1 हरी मिर्च
  • ½ छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच साबुत धनिया (धनिये के बीज)
  • 2 हरी इलायची
  • 3 लौंग
  • 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा
  • 5 काली मिर्च
  • 100 ग्राम भुना हुआ बेसन
  • 2 बड़े चम्मच कटा हुआ हरा धनिया
  • 2 बड़े चम्मच पुदीना पत्ती
  • स्वादानुसार नमक
  • आवश्यकतानुसार पानी

काले चने के कबाब बनाने का आसान तरीका 

Advertisement
  1. सबसे पहले रातभर भीगे हुए चनों को अच्छी तरीके से धोकर प्रेशर कुकर में डालें. 
  2. फिर साथ में प्याज, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी, लहसुन, हरी इलायची, अदरक, हरी मिर्च, धनिये के बीज और नमक डालकर दो कप पानी भी डाल दें.
  3. सारी चीजें डालने के बाद कुकर का ढक्कन लगाकर इसको गैस पर रखें और चार-पांच सिटी लगाकर चनों को उबाल लें. 
  4. जब चने उबल जायें तब इसको छानकर पानी अलग कर दें. फिर चनों को ठंडा करके मिक्सर जार में पीस लें.
  5. चने पीसने के बाद उसमें मैश किया हुआ पनीर, हरा धनिया, पुदीना पत्ते और भुना हुआ बेसन डालें.
  6. फिर इसमें नमक, जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह से सारी चीजों को मिला दें, उसके बाद इस मसाले को सीक कबाब की शेप दें.
  7. कबाब की शेप देने के बाद एक नॉन स्टिक तवे पर एक चम्मच तेल डालें और इसके गर्म होने पर कबाब को तवे पर सुनहरा होने तक सेक लें. 

इस तरीके से करें सर्व 

कबाब खाने का असली मजा तो धनिया-पुदीना की चटनी और प्याज के सलाद के साथ ही आता है. आप घर पर ही फ्रेश धनिया-पुदीना की चटनी तैयार कर सकते हैं और चटनी के साथ गरमा-गरम कबाब को मेहमानों को सर्व करें. आप चाहे तो शाम की चाय के साथ भी काले चने के कबाब का मजा ले सकते हैं और अपने बच्चों के टिफिन में भी इनको दे सकते हैं, जिन्हें खाकर बच्चे भी खुश हो जाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »