How to Make Collegen Serum: बाजार की महंगी सीरम को कहें बाय! अलसी और चावल के पानी से बनाएं नेचुरल कोलेजन सीरम, उम्र से 10 साल छोटी दिखेंगी आप

How to Make Collegen Serum: अगर आप भी बाजार की महंगी सीरम खरीदकर परेशान हो चुके हैं तो आज हम आपको घर में रखे चावल और अलसी से बेहतरीन कोलेजन सीरम बनाने का तरीका बता रहे हैं.

Advertisement
घर पर बनाएं कोलेजन सीरम (Photo: ITG) घर पर बनाएं कोलेजन सीरम (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:42 PM IST

How to Make Collegen Serum: उम्र बढ़ने के साथ त्वचा में नेचुरल कोलेजन का स्तर घटने लगता है, जिससे चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स और ढीलापन साफ नजर आने लगता है. बाजार में मिलने वाले महंगे एंटी-एजिंग सीरम अक्सर केमिकल्स से भरे होते हैं और जेब पर भी भारी पड़ते हैं.

अगर आप प्राकृतिक तरीके से त्वचा का कसाव और निखार वापस पाना चाहती हैं, तो अलसी के बीज , चावल के पानी , एलोवेरा जेल और विटामिन-E की मदद से नेचुरल कोलेजन सीरम बनाएं. अलसी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और राइस वाटर का कोलेजन-बूस्टिंग गुण त्वचा की इलास्टिसिटी को बढ़ाते हैं जिससे स्किन टाइट होती है और आप उम्र से 10 साल जवां नजर आती हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका!

Advertisement

सामग्री:

2 बड़े चम्मच अलसी के बीज 

2 बड़े चम्मच चावल (उबालकर छानने के लिए)

1 कप पानी

1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल

1 विटामिन-E कैप्सूल

1 छोटा चम्मच गुलाब जल या ग्लिसरीन

बनाने का शॉर्ट तरीका

अलसी और चावल का बेस तैयार करें: 1 कप पानी में 2 चम्मच अलसी के बीज और 2 चम्मच चावल डालकर मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक उबलने दें, जब तक कि पानी गाढ़ा और जेल जैसा न हो जाए.

छान लें: मिश्रण को हल्का गर्म रहते ही सूती कपड़े या बारीक छलनी से निचोड़कर एक बाउल में साफ जेल छान लें.

सीरम कंसिस्टेंसी बनाएं: इस तैयार जेल में 1 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 विटामिन-E कैप्सूल का तेल और 1 चम्मच गुलाब जल/ग्लिसरीन मिलाएं. इसे अच्छी तरह फेंटें ताकि एक स्मूथ और पतली सीरम जैसी कंसिस्टेंसी बन जाए.

Advertisement

स्टोर करें और लगाएं: तैयार सीरम को किसी कांच की ड्रॉपर बोतल में भर लें और फ्रिज में 10-12 दिनों के लिए स्टोर करें.

उपयोग करने का तरीका: रोज रात को चेहरा धोने के बाद 3-4 बूंद सीरम लेकर चेहरे और गर्दन पर ऊपर की दिशा में 2 मिनट तक मसाज करें और रातभर के लिए लगा रहने दें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »