Anti-aging Cream: दाग-धब्बे और झुर्रियां से चाहिए छुटकारा? लौंग से घर पर बनाएं एंटी-एजिंग क्रीम, चेहरे पर आएगा गजब का निखार!

अगर आप बिना महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के नेचुरल ग्लो पाना चाहते हैं, तो लौंग से बनी ये खास नाइट क्रीम आपके काम आ सकती है. यह स्किन को पोषण देने, दाग-धब्बे कम करने और चेहरे की चमक बढ़ाने में मदद कर सकती है. नियमित इस्तेमाल से त्वचा ज्यादा हेल्दी और फ्रेश नजर आती है.

Advertisement
लौंग स्किन के लिए भी अच्छा माना जाता है. (PHOTO:AI) लौंग स्किन के लिए भी अच्छा माना जाता है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:38 PM IST

Anti-aging Night Cream: उम्र के साथ हमारी स्किन भी डल होने लगती है, इसलिए समय से अपनी स्किन की केयर करना शुरू कर देना चाहिए. वैसे भी दिनभर की भागदौड़, धूल-मिट्टी और तनाव का असर सबसे पहले हमारी स्किन पर भी दिखाई देता है, मगर हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा चमकता हुआ बेदाग हो, जिसके लिए लोग महंगे प्रोडक्ट्स लगाना शुरू कर देते हैं. जबकि उनका असर समय के बाद कम होने लगता है और अगर आप चाहते हैं कि समय के साथ आपकी चेहरे का निखार बढ़ता रहे, तो आज हम आपको एक नाइट क्रीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बनाना भी आसान है और उसके फायदे भी कमाल हैं.

Advertisement

आज भी लोगों के बीच पुराने घरेलू नुस्खे काफी फेमस हैं, क्योंकि उनके साइड इफेक्ट्स भी कम ही देखने को मिलते हैं. इन्हीं में से एक है लौंग से बनी खास नाइट क्रीम, जो स्किन को नेचुरल ग्लो देने में मदद कर सकती है. रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे पर लौंग से बनी क्रीम लगाने से बढ़ती उम्र में भी स्किन का ग्लो कम नहीं होता है.

क्यों फायदेमंद मानी जाती है लौंग?

लौंग में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को साफ रखने और पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करने में मदद कर सकते हैं. इसके अलावा यह स्किन को हेल्दी और फ्रेश दिखाने में भी मददगार मानी जाती है, कई लोग इसे दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन कम करने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं.

घर पर कैसे बनाएं लौंग की नाइट क्रीम?

Advertisement

इस आसान नाइट क्रीम को बनाने के लिए आपको आपके घर में मौजूद ही कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी. 

  • 4 से 5 लौंग
  • 2 चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 चम्मच नारियल तेल
  • 2 से 3 बूंद विटामिन E ऑयल

सबसे पहले लौंग को पीसकर उसका बारीक पाउडर बना लें. अब इसमें एलोवेरा जेल, नारियल तेल और विटामिन E ऑयल मिलाएं. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके एक स्मूद क्रीम तैयार कर लें. आप चाहे तो क्रीम को थोड़ी देर सेट होने के लिए आप फ्रिज में भी रख सकते हैं.

इस्तेमाल करने का सही तरीका

रात को सोने से पहले चेहरा अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद तैयार क्रीम को हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं और धीरे-धीरे मसाज करें. इसे पूरी रात चेहरे पर लगा रहने दें और सुबह ताजे पानी से चेहरा धो लें.

नेचुरल चीजों से बनी यह लौंग की नाइट क्रीम आपकी स्किन केयर रूटीन का एक अच्छा हिस्सा बन सकती है. नियमित देखभाल और सही डाइट के साथ इस क्रीम को लगाने से आपकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बन सकती है.

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है. अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें. लौंग का असर थोड़ा तेज हो सकता है, इसलिए जरूरत से ज्यादा मात्रा में इसका इस्तेमाल करने से बचें. किसी तरह की जलन या एलर्जी महसूस होने पर तुरंत इस्तेमाल बंद कर दें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »