Homemade Chili Oil Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा स्पाइसी चिली ऑयल, 1 चम्मच डालते ही मोमोज का बढ़ जाएगा स्वाद, मांग-मांगकर खाएंगे बच्चे!

घर पर चटपटा और स्पाइसी चिली ऑयल बनाना बेहद आसान है. लाल मिर्च फ्लेक्स, लहसुन, तिल और कुछ मसालों से तैयार यह ऑयल नूडल्स, मोमोज, फ्राइड राइस और स्नैक्स का स्वाद बढ़ा सकता है. जानिए सिर्फ 15 मिनट में स्वादिष्ट चिल्ली ऑयल बनाने की आसान रेसिपी.

Advertisement
चिल्ली ऑयल तीखापन बढ़ा देता है. (PHOTO:AI) चिल्ली ऑयल तीखापन बढ़ा देता है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:18 PM IST

Homemade Chili Oil Recipe: मोमोज, फ्राइड राइस, लाफिंग बाजार में तो सब खाते हैं, लेकिन जब घर पर हम उसको बनाते हैं, तो वो स्वाद नहीं आता है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह होती है कि चाइनीज खाने में स्पाइसी चिल्ली ऑयल डाला जाता है, जो बाजार में चाइनीज बेचने वाले लोगों के पास मिलता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि आप इसे घर पर तैयार नहीं कर सकते हैं. चिल्ली फ्लेक्स की तरह ही रेड चिल्ली ऑयल को भी अपने घर पर मिनटो में बना सकते हैं और इसके लिए ज्यादा मेहनत की भी जरूरत नहीं पड़ती है. चाइनीज खाने के स्पाइसी बनाने के लिए उसमें चिल्ली ऑयल ऊपर से मिलाया जाता है, जो खाने के अलग फ्लेवर भी देता है.

Advertisement

अगर आपके घर में भी लोग चाइनीज खाना पसंद करते हैं और आप उनके लिए मोमोज, लाफिंग और नूडल्स बनाते हैं और बाजार से खरीदकर चिल्ली ऑयल लेकर आते हैं. तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत है, क्योंकि चिल्ली फ्लेक्स और लहसुन से आप इस चिल्ली ऑयल को अपनी रसोई में ही तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं घर पर चटपटा और खुशबूदार चिली ऑयल बनाने की आसान रेसिपी.

चिली ऑयल क्या होता है?

चिली ऑयल एक तरह का फ्लेवर्ड ऑयल है, जिसे तेल में लाल मिर्च और अलग-अलग मसालों का स्वाद मिलाकर तैयार किया जाता है. इसका इस्तेमाल खासतौर पर चाइनीज, थाई और वियतनामी खाने में किया जाता है. इसे नूडल्स, मोमोज, फ्राइड राइस, पास्ता, अंडे, टोस्ट और कई तरह के स्नैक्स के ऊपर डालकर खाया जा सकता है. 

Advertisement

चिली ऑयल बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • 1/2 कप मोटे लाल मिर्च फ्लेक्स 
  • 1 कप न्यूट्रल ऑयल जैसे कैनोला या ग्रेपसीड ऑयल
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन
  • 1 बड़ा चम्मच सफेद तिल
  • 1 छोटी दालचीनी की स्टिक
  • 1 चक्रफूल
  • 1 तेज पत्ता
  • 1/2 छोटा चम्मच नमक
  • 1 छोटा चम्मच ब्राउन शुगर

चिली ऑयल बनाने का तरीका

सबसे पहले एक गर्मी सहने वाले बर्तन में लाल मिर्च फ्लेक्स, बारीक कटा हुआ लहसुन, सफेद तिल, नमक और ब्राउन शुगर डालकर अच्छी तरह मिला लें.

अब एक छोटे पैन में तेल डालकर इसे मिडियम से लो फ्लेम पर गर्म करें. इसमें दालचीनी, चक्रफूल और तेज पत्ता डाल दें. तेल को करीब 10 से 15 मिनट तक धीमी आंच पर गर्म होने दें, ताकि इसमें मसालों की खुशबू अच्छी तरह आ जाए.

तेल गर्म होना चाहिए, लेकिन इसमें धुआं नहीं निकलना चाहिए. लगभग 110 से 120 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर चिली फ्लेक्स के लिए ठीक रहता है. तेल गर्म होने के बाद दालचीनी, चक्रफूल और तेज पत्ता निकाल दें.

अब बहुत सावधानी से गर्म तेल को मिर्च, लहसुन और तिल वाले मिश्रण के ऊपर डालें. तेल डालते ही मिश्रण में तेज आवाज के साथ बुलबुले और सिजलिंग होगी. इसे देखकर घबराने की जरूरत नहीं है. चम्मच से अच्छी तरह मिला दें, ताकि तेल और मिर्च का मिश्रण एकसार हो जाए.

Advertisement

इस तरीके से करें स्टोर 

चिली ऑयल को पूरी तरह ठंडा होने दें. इसके बाद इसे साफ और सूखे कांच के जार में भरकर ढक्कन स्टोर कर ले. इसको गरम-गरम स्टोर नहीं करना है, वरना यह खराब हो सकता है. 

इस बात का रखें खास ध्यान 

चिली ऑयल बनाते समय तेल को बहुत ज्यादा गर्म न करें. अगर तेल धुआं छोड़ने लगे तो मिर्च और लहसुन जल सकते हैं और टेस्ट कड़वा हो सकता है. तेल डालते समय भी सावधानी रखें क्योंकि गर्म तेल मिर्च के मिश्रण के संपर्क में आते ही तेजी से बुलबुले बना सकता है. इस समय अपने चेहरे को थोड़ा दूर ही रखें, वरना मिर्च के आंख में जाने का खतरा हो सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »