How to make Sattu Burfi: गर्मी में जब कुछ मीठा खाने का मन होता है तो ज्यादातर लोग आइसक्रीम ही खाते हैं लेकिन चीनी और कैलोरी से भरपूर आइसक्रीम की जगह अगर आप कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो सत्तू से बनी बर्फी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है. भुने हुए चने का सत्तू न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाता है बल्कि यह प्रोटीन और ऊर्जा का भी पावरहाउस है.
इस रेसिपी की सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने में न तो चीनी का इस्तेमाल किया गया है और न ही खोया (मावा) का, जिससे यह पूरी तरह से पौष्टिक और हल्की रहती है. केवल सत्तू और ड्राई फ्रूट्स के संगम से तैयार यह बर्फी स्वाद में इतनी लाजवाब होती है कि मेहमान भी इसकी रेसिपी पूछे बिना नहीं रह पाएंगे.
तैयार कर लें ये चीजें
1 कप सत्तू (भुने चने का आटा), 1/2 कप गुड़ का पाउडर या खजूर का पेस्ट, 1/2 कप बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू, अखरोट), 2-3 बड़े चम्मच शुद्ध देसी घी और आधा चम्मच इलायची पाउडर.
बनाने का तरीका
एक कड़ाही में देसी घी गरम करें और इसमें सत्तू डालकर मध्यम आंच पर 3-4 मिनट तक भूनें जब तक कि अच्छी खुशबू न आने लगे.
अब इसमें बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और सत्तू के साथ एक मिनट तक और भूनें.
गैस बंद कर दें और मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें.
जब मिश्रण हल्का गुनगुना रहे, तब इसमें गुड़ का पाउडर या खजूर का पेस्ट और इलायची पाउडर अच्छी तरह मिला लें.
एक थाली को घी लगाकर चिकना करें और तैयार मिश्रण को उसमें फैलाकर मनचाहे आकार में काट लें.
आधे घंटे के लिए सेट होने दें. आपकी एनर्जी से भरपूर सत्तू-ड्राई फ्रूट बर्फी तैयार है.
aajtak.in