How to Make Gulgule: गेहूं के आटे और गुड़ से बनाएं फूले-फूले गुलगुले, इन 3 ट्रिक्स से 5 मिनट में होंगे तैयार

How to Make Gulgule: अगर आपको भी मीठा खाना पसंद है लेकिन बाजार की मिठाई और तली चीजों से बचना चाहते हैं तो आपको एक बार यूपी के फेमस आटे और गुड़ के गुलगुले घर पर जरूर बनाने चाहिए. ये आमतौर पर यूपी में पूजा, जन्मदिन और त्योहार के मौके पर बनते हैं. ये खाने में टेस्टी और बनाने में आसान हैं.

Advertisement
ऐसे बनाएं फूले-फूले गुलगुले (Photo: ITG) ऐसे बनाएं फूले-फूले गुलगुले (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:25 AM IST

How to Make Gulgule: अगर आपको भी अक्सर मीठा और टेस्टी खाने का मन करता है या आप उन लोगों में से हैं जिन्हें खाने के बाद हर रोज कुछ मीठा चाहिए होता है तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको गेहूं के आटे और गुड़ से बने फूले-फूले गुलगुले की एक बेहतरीन रेसिपी बता रहे हैं. यह उत्तर भारत की एक बेहद लोकप्रिय ट्रेडिशनल डिश है जो बाहर से क्रिस्पी और अंदर से बेहद सॉफ्ट और स्पंजी होती है.

Advertisement

इसे बनाने के लिए न तो ज्यादा सामान की जरूरत होती है और न ही घंटों की मेहनत. आइए जानते हैं इसे आसानी से बनाने की पूरी रेसिपी.

रेसिपी 
गेहूं का आटा: 1.5 कप

गुड़: ¾ कप (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ या कद्दूकस किया हुआ)

पानी: 1 कप (गुड़ घुलने के लिए और घोल बनाने के लिए)

सौंफ: 1 छोटा चम्मच (स्वाद और खुशबू के लिए)

इलायची पाउडर: आधा छोटा चम्मच

बेकिंग सोडा (मीठा सोडा): 2 चुटकी (फूले-फूले बनाने के लिए)

रिफाइंड ऑयल या घी: तलने के लिए

सफेद तिल: 1 छोटा चम्मच (वैकल्पिक)

गुलगुले बनाने की विधि
एक बर्तन में ¾ कप गुड़ और 1 कप गुनगुना पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें, ताकि गुड़ पूरी तरह पानी में घुल जाए. अब इस पानी को छान लें ताकि इसमें मौजूद अशुद्धियां निकल जाएं.

Advertisement

एक बड़े बाउल में डेढ़ कप गेहूं का आटा लें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके गुड़ का पानी डालें और एक विस्क (मथनी) की मदद से अच्छी तरह फेंटते जाएं, ताकि गांठें न पड़ें. घोल न ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए और न ही ज्यादा पतला. पकौड़े के घोल जैसा मध्यम होना चाहिए.

इस घोल में सौंफ, इलायची पाउडर और सफेद तिल डालकर अच्छी तरह मिला लें. अंत में 2 चुटकी बेकिंग सोडा डालकर हल्के हाथों से एक ही दिशा में फेंट लें. बैटर को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि आटा अच्छी तरह सेट हो जाए.

एक कढ़ाई में तेल या घी मध्यम आंच पर गर्म करें. जब तेल मीडियम गर्म हो जाए, तब हाथों में थोड़ा सा पानी लगाकर बैटर का छोटा-छोटा हिस्सा लें और कढ़ाई में छोड़ते जाएं (या चम्मच की मदद से डालें).

आंच को मध्यम से धीमा रखें ताकि गुलगुले अंदर तक अच्छी तरह पक जाएं. इन्हें अलट-पलट कर दोनों तरफ से सुनहरे भूरे और क्रिस्पी होने तक तल लें.

कड़ाही से निकालकर इन्हें टिशू पेपर पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए. गरमा-गरम बच्चों के सामने परोसें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »