Desi Ghee Easy Tricks: अगर सब्जी-दाल में देसी घी डल जाए और रोटी पर घी लगा दिया जाए, तो उनका स्वाद दोगुना हो जाता है. देसी घी का स्वाद और खुशबू खाने का स्वाद और मजा दोनों की बढ़ा देती है. ऐसे में लोग अक्सर बाजार से 800 रुपये किलो से लेकर 1000 रुपये किलो तक का देसी घी खरीदने से भी पीछे नहीं हटते हैं. लेकिन आजकल महंगे से महंगे घी में भी मिलावट नहीं होगी इसकी कोई गारंटी नहीं देता है. इसलिए लोग घर पर देसी घी निकालना पसंद करते हैं.
लेकिन कई लोग घर पर देसी घी निकालने में आलस कर जाते हैं. दरअसल, उन्हें लगता है कि मलाई को मथना बहुत मेहनत वाला काम है. अगर आप भी यही सोचकर पीछे हट जाते हैं, तो अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको कुछ आसान किचन ट्रिक्स बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर आप बिना ज्यादा मेहनत, बिना ढेर सारे बर्तन गंदे किए और बिना लंबे समय तक मलाई मथे भी घर पर दानेदार और खुशबूदार देसी घी तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं ये आसान तरीके.
1. मिक्सर की 'पल्स' सेटिंग का करें इस्तेमाल: अगर आपको मलाई को लंबे समय तक मथना झंझटभरा काम लगता है, तो घी निकालने में मिक्सर आपकी मदद कर सकता है. मिक्सर में 'पल्स' मोड होता है, जिसे इस्तेमाल करके घी निकालने में आसानी हो जाती है.
कैसे करें?
2. मलाई को सीधे पैन में गर्म करें: अगर आप मलाई से मक्खन निकलाकर घी नहीं निकालना चाहते हैं, तो ये तरीका सबसे आसान है. इसमें आप सीधे मलाई से घी निकाल सकते हैं.
कैसे करें?
3. एक चुटकी बेकिंग सोडा भी आ सकता है काम: अगर मलाई कम है और आप उससे ज्यादा घी निकालना चाहते हैं, तो ये ट्रिक आपके बहुत काम आ सकती है.
क्या करें?
जब मलाई को पैन में गर्म करें, तब उसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा डाल दें. इससे घी निकालने के बाद बचने वाली खुरचन कम हो सकती है और घी ज्यादा साफ नजर आता है.
ध्यान रखें: बेकिंग सोडा डालने से घी की मात्रा दोगुनी हो जाती है, इसका कोई साइंटिफिक एविडेंस नहीं है. इसलिए इसका इस्तेमाल बहुत कम मात्रा में ही करें.
4. गर्मियों में बर्फ वाला तरीका अपनाएं: गर्म मौसम में मलाई को कितना भी मथ लें फिर भी मक्खन अलग होने में परेशानी होती है. ऐसे में बर्फ आपकी मदद कर सकता है.
कैसे करें?
5. घी को खुशबूदार और दानेदार बनाने की आसान ट्रिक: अगर आपका घी बाजार जैसा खुशबूदार और दानेदार नहीं बनता, तो ये तरीका अपनाएं.
क्या करें?
जब घी पूरी तरह तैयार होने वाला हो, तब उसमें 2-3 हरी इलायची या करी पत्ते की एक छोटी डंडी डाल दें. जब आप गैस बंद करने वाले हों, उससे ठीक पहले इसमें पानी की 2-3 बूंदें छिड़क दें. इससे घी में अच्छी खुशबू आ सकती है और उसका टेक्सचर भी बेहतर दिख सकता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क