क्या आपकी जींस का रंग भी उड़ जाता है? 5 तरीके खराब होने से बचाएंगे, सालों रहेगी दिखेगी नई जैसी

How to Wash Jeans: अक्सर लोगों को शिकायत रहती है कि उनके जींस का रंग काफी जल्दी हल्का होने लगता है. इसका कारण कई मामलों में जींस धोने का तरीका कारण होता है. तो आइए जानते हैं कि जींस के रंग को कैसे मजबूत किया जा सकता है.

Advertisement
कुछ धुलाई के बाद कई जींस का रंग फेड होने लगता है. (Photo: ITG) कुछ धुलाई के बाद कई जींस का रंग फेड होने लगता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

How to Wash Jeans: बदलते फैशन ट्रेंड्स के साथ, डेनिम ने फैशन की दुनिया में अपनी जगह अभी भी मजबूती से बनाकर रखी है. जींस अब सिर्फ वार्डरोब का एक जरूरी हिस्सा बनकर नहीं रह गई है बल्कि ये आपके मॉडर्न लुक या कैजुअल आउटफिट के लिए एक परफेक्ट फैशन कॉम्बिनेशन की तरह काम करती है. हर जींस का कंफर्ट और फिट इसे हर फैशन प्रेमी की पसंदीदा पसंद बनाता है. जींस की सही फिटिंग से लेकर स्टाइलिश फिनिश तक, हर बार पहनने पर ये आपको एक वर्सेटाइल स्टाइल देती है.

हालांकि कई लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि उनके जींस का रंग काफी जल्दी हल्का (फेड) होने लगता है. जींस को धोने के तरीके से लेकर कितनी बार धोना चाहिए, हर छोटी बात मायने रखती है. तो आइए यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आइए जींस धोने के तरीके जान लीजिए.

Advertisement

जींस को उल्टा करके धोएं

चाहे आप जींस को हाथ से धोएं या मशीन से, सबसे पहला और जरूरी कदम है उसे उल्टा कर देना. ऐसा करने से जींस का रंग फीका पड़ने से बच जाता है. साथ ही धोने के दौरान रगड़ लगने से कपड़े घिस भी सकता है और ऐसे में जींस को उल्टा करने से घिसावट की संभावना कम हो जाती है. अगर आपकी जींस पर कोई डिजाइन है तो उसे उल्टा करके धोने से वह सुरक्षित रहता है.

ठंडे पानी का प्रयोग करें

कुछ कपड़ों की उम्र बढ़ाने के लिए उन्हें गर्म पानी से धोना बेहतर होता है जबकि डेनिम जींस को ठंडे पानी से धोना ही सही है. ठंडे पानी से धोने से रेशों की मजबूती बनी रहती है, सिकुड़न कम होती है और रंग भी बना रहता है. ठंडा पानी डेनिम पर सॉफ्ट होता है इसलिए हर धुलाई के बाद आपको जींस बिल्कुल नई जैसी लगेगी.

Advertisement

हल्की धुलाई करें

जींस की देखभाल का सबसे अच्छा तरीका है उसे हल्के हाथों से संभालना. चाहे आप उसे मशीन में धोएं या नियमित रूप से हाथ से धोएं, हल्के हाथों से धोने का तरीका अपनाएं. कपड़े को तेज़ी से रगड़ने और जोर से निचोड़ने से वह जल्दी खराब हो सकता है. इससे कपड़े जल्दी घिस सकते हैं जिससे जींस की गुणवत्ता खराब हो जाती है. साथ ही हल्के हाथों से धोने से सिलाई भी सुरक्षित रहती है.

हल्के डिटर्जेंट का प्रयोग करें

जींस की गुणवत्ता उसके कपड़े की मजबूती में निहित है. सही डिटर्जेंट का चुनाव ही इस गुणवत्ता को बनाए रख सकता है. ऐसे हल्के और रंग को सुरक्षित रखने वाले डिटर्जेंट का चुनाव करें जो जींस के रंग और टिकाऊपन को बनाए रखने में मददगार हो.

हवा में सुखाएं जींस

कपड़े को सुखाने के लिए तेज गर्मी का इस्तेमाल करने से उसका रंग फीका पड़ सकता है, वह सिकुड़ सकता है या टेढ़ा हो सकता है. इसलिए जींस को हवा में सुखाना सबसे अच्छा तरीका है. हवा में सुखाते समय उसे लटका कर सुखाएं. इससे कई बार धोने के बाद भी जींस नया जैसा बना रहेगा.

सूखने से पहले स्ट्रेच करें

जींस को पूरी तरह सूखने से पहले एक जरूरी काम जरूर करें. जब धुली हुई जींस में नमी कम से कम रह जाए तो उसे हल्के से खींचकर उसके असली आकार में ले आएं. इससे जींस की सिलवटें भी कम होंगी और सही फिटिंग बनी रहेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement