Tips to Make Crispy Bread Pakoda: क्या आपके ब्रेड पकौड़े भी रह जाते हैं नरम? बेसन में मिलाएं ये चीज, बनेंगे एक दम करारे

अक्सर घर पर बने ब्रेड पकौड़े तलने के थोड़ी देर बाद ही मुलायम पड़ जाते हैं और काफी तेल सोख लेते हैं. लेकिन बेसन के घोल में चावल का आटा मिला देने से ब्रेड पकौड़े लंबे समय तक एकदम क्रिस्पी और हलवाई जैसे करारे बने रहते हैं.

Advertisement
ब्रेड पकौड़ा (Photo: ITG) ब्रेड पकौड़ा (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:19 PM IST

बारिश का मौसम हो या शाम की चाय ब्रेड पकौड़े का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. आलू की तीखी स्टफिंग और बेसन की कोटिंग वाला यह स्नैक हर भारतीय का पसंदीदा है. लेकिन कई बार शिकायत रहती है कि घर पर बने ब्रेड पकौड़े बाजार जैसे क्रिस्पी नहीं बनते और कढ़ाई से निकलते ही एकदम सॉफ्ट हो जाते हैं.

Advertisement

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. यहां हम आपको क्रिस्पी ब्रेड पकौड़े बनाने की ट्रिक बता रहे हैं. आइए जानते हैं क्या है वो सीक्रेट चीज और इसे बनाने का सही तरीका.

क्रिस्पी ब्रेड पकौड़ा बनाने की सीक्रेट ट्रिक्स

चावल का आटा मिलाएं: ब्रेड पकौड़े का घोल तैयार करते समय बेसन में 2 से 3 चम्मच चावल का आटा (Rice Flour) जरूर मिलाएं. चावल का आटा तेल सोखने से रोकता है और बाहरी कोटिंग को लंबे समय तक एक्स्ट्रा क्रिस्पी और करारा बनाए रखता है.

बेसन के बैटर में चावल का आटा मिलाने से ब्रेड पकौड़े का क्रंच कई गुना बढ़ जाता है और यह ज्यादा तेल भी नहीं सोखता.

बैटर की कंसिस्टेंसी: बेसन का घोल न तो बहुत ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए और न ही पानी की तरह पतला. अगर घोल पतला होगा तो ब्रेड ज्यादा तेल सोखेगी, और गाढ़ा होगा तो पकौड़ा अंदर से कच्चा रह जाएगा. घोल ऐसा हो जो ब्रेड पर आसानी से कोट हो सके.

Advertisement

तेल का रखें ध्यान: बेसन का स्मूद बैटर बनाने के बाद, उसमें कढ़ाई से 1 छोटा चम्मच धुएं छोड़ता हुआ गर्म तेल डालकर मिक्स कर दें. इस ट्रिक से बिना बेकिंग सोडा डाले भी ब्रेड पकौड़े एकदम फूले-फूले और क्रंची बनते हैं.

सही तापमान पर तलें: ब्रेड पकौड़े को हमेशा मीडियम-हाई फ्लेम पर तलें. धीमी आंच पर तलने से ब्रेड सारा तेल सोख लेगी और पकौड़ा ऑयली हो जाएगा. वहीं बहुत तेज आंच पर यह ऊपर से जल जाएगा और अंदर से क्रिस्प नहीं होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »