Homemade Bridal Ubtan: शादी हर लड़की के लिए बेहद खास दिन होता है. इस दिन खूबसूरत दिखने के लिए दुल्हन कई दिन पहले से ही अपनी स्किन का ख्याल रखना शुरू कर देती हैं. कोई पार्लर में फेशियल करवाती है, तो कोई महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है. वहीं, कई महिलाएं चेहरे पर कुदरती निखार लाने के लिए घर पर बने उबटन को भी अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करती हैं.
अगर आपकी भी शादी एक-दो महीने में होने वाली है तो आप घर पर उबटन बनाकर चेहरे पर लगा सकती हैं. बेसन, हल्दी, चंदन पाउडर, दूध और शहद जैसी चीजों से बना उबटन स्किन को सॉफ्ट बनाए रखने में मदद करता है. आइए जानते हैं घर पर ब्राइडल उबटन बनाने का तरीका और इसे तैयार करने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.
2 बड़े चम्मच बेसन
डेढ़ बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर
1 बड़ा चम्मच चंदन पाउडर
केसर के 3-4 धागे
2 बड़े चम्मच दूध
1 बड़ा चम्मच शहद
आधा छोटा चम्मच गुलाब का तेल या बादाम का तेल
3 बड़े चम्मच गुलाब जल
उबटन लगाने की सही फ्रीक्वेंसी आपकी स्किन पर डिपेंड करती है. ऑयली स्किन वाले लोग इसे हफ्ते में एक या दो बार आजमा सकते हैं. नॉर्मल फेस के लिए भी हफ्ते में एक या दो बार पर्याप्त हो सकता है. वहीं, रूखी और संवेदनशील त्वचा वालों को इसे कम इस्तेमाल करना चाहिए या पहले स्किन एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए.
उबटन लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
उबटन लगाने से पहले हाथ या बांह के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर करें. अगर लालिमा, खुजली या जलन हो तो इसे चेहरे पर न लगाएं. चेहरे पर मुंहासे, घाव या त्वचा में तेज जलन होने पर भी उबटन लगाने से बचें. इसे चेहरे पर लगाकर जोर से न रगड़ें और साफ पानी से धीरे-धीरे धो लें.
डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क