Chukandar Rice: बच्चे-बुजुर्ग नहीं खाते चुकंदर? लंच में बनाएं गुलाबी दही भात, मिलेगा भरपूर पोषण और चेहरे पर आएगा गुलाबी निखार

Chukandar Rice: अगर आप भी रोज-रोज वही बोरिंग सब्जी-रोटी और दाल खाकर बोर हो गए हैं और अपनी डाइट में कुछ नया और टेस्टी जोड़ना चाहते हैं तो यहां हम आपको चुकंदर दही भात की रेसिपी बता रहे हैं. अच्छी बात है कि इसे चुकंदर को नापसंद करने वाले भी चाट-चाटकर खाएंगे.

Advertisement
चुकंदर राइस (Photo: ITG) चुकंदर राइस (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:08 PM IST

Chukandar Rice: रोज-रोज लंच में दाल-चावल या सादा खाना खाकर अगर आप भी बोर हो गए हैं या फिर बच्चे सब्जी-चुकंदर खाने में नखरे दिखाते हैं तो यह रेसिपी आपके बेहद काम आने वाली है. चुकंदर पोषक तत्वों से भरपूर होता है लेकिन इसका स्वाद हर किसी को पसंद नहीं आता. ऐसे में आप बोरिंग कर्ड राइस को एक मजेदार और रंगीन ट्विस्ट देकर चुकंदर दही भात बना सकते हैं.

Advertisement

यह दिखने में जितना अट्रैक्टिव और ब्राइट पिंक होता है, खाने में उतना ही क्रीमी, ठंडा और स्वादिष्ट लगता है. राई और करी पत्ते के तड़के के साथ जब इसे परोसा जाता है तो बच्चे टिफिन से लेकर लंच प्लेट तक सब पूरा चट कर जाते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की सामग्री और सबसे आसान तरीका.

सामग्री

पके हुए चावल (उबले/बचे हुए चावल) - 2 कप

ताजा गाढ़ा दही - 1.5 कप

चुकंदर (कद्दूकस किया हुआ) - 1/2 कप

हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) - 1

अदरक (कद्दूकस किया हुआ) - 1/2 छोटा चम्मच

राई (सरसों के बीज) - 1/2 छोटा चम्मच

उड़द दाल - 1/2 छोटा चम्मच

करी पत्ते - 8 से 10

हींग - 1 चुटकी

काजू या मूंगफली - 1 बड़ा चम्मच

तेल या देसी घी - 1 बड़ा चम्मच

Advertisement

हरा धनिया (बारीक कटा हुआ) - 2 चम्मच

नमक - स्वादानुसार

बनाने का तरीका 

सबसे पहले पके हुए चावलों को एक बड़े बाउल में निकालें और हाथों या मैशर से हल्का सा मैश कर लें ताकि दही अच्छे से मिक्स हो सके.

मैश किए हुए चावलों में ताजा फेंटा हुआ दही और कद्दूकस किया हुआ चुकंदर डालें.

सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं जब तक कि चावल का रंग सुंदर गुलाबी न हो जाए. अब इसमें स्वादानुसार नमक डालकर मिला लें.

एक छोटे तड़का पैन में 1 चम्मच तेल या घी गरम करें. इसमें राई और उड़द दाल डालकर चटकाएं.

अब इसमें काजू/मूंगफली, बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया अदरक, हींग और करी पत्ते डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.

तैयार गरम तड़के को चुकंदर-दही-चावल के मिश्रण के ऊपर डालें और तुरंत ढक दें ताकि तड़के की खुशबू अंदर समा जाए.

1 मिनट बाद ढक्कन हटाएं और तड़के को चावल में अच्छी तरह से मिला लें.

ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर सजाएं. तैयार है स्वादिष्ट और न्यूट्रिशियस 'चुकंदर दही भात'. इसे लंच में या बच्चों के टिफिन में ठंडा-ठंडा सर्व करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »