Pakistani biryani recipe: पाकिस्तानी बिरयानी का सीक्रेट मसाला... डालते ही आएगा स्वाद, खाकर हर कोई हो जाएगा फैन

Authentic pakistani biryani recipe: पाकिस्तान की बिरयानी अपने तीखेपन और चटपटे स्वाद के लिए दुनियाभर में मशहूर है. इस कहानी में आप जानेंगे कि कैसे वहां के शेफ खास मसालों और 'आलू बुखारा' जैसी चीजों का इस्तेमाल कर इसे एक अलग पहचान देते हैं और क्यों यह बिरयानी अपने स्वाद में इंडियन बिरयानी से काफी अलग होती है.

Advertisement
पाकिस्तान में बनने वाली बिरयानी में कुछ खास चीजें डाली जाती हैं. (Photo: AI Generated) पाकिस्तान में बनने वाली बिरयानी में कुछ खास चीजें डाली जाती हैं. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:18 PM IST

Authentic pakistani biryani recipe: बिरयानी ऐसी डिश है जो हर किसी को पसंद होती है. ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म हों या फिर रेस्टोरेंट, हर जगह बिरयानी की डिमांड सबसे ज्यादा होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं पाकिस्तानी बिरयानी का स्वाद इंडियन बिरयानी से काफी अलग और तेज होता है. पाकिस्तान के मशहूर फूड एक्सपर्ट्स और शेफ का मानना है कि वहां की बिरयानी में इस्तेमाल होने वाले मसाले और कुछ खास इंग्रीडिएंट्स ही इसे 'देगी' स्वाद देते हैं.

Advertisement

इंडियन बिरयानी जहां अपनी खुशबू और स्वाद के लिए जानी जाती है, वहीं पाकिस्तानी बिरयानी अपने चटपटे और मसालेदार प्रोफाइल के लिए मशहूर है. इस बिरयानी की सबसे बड़ी खासियत इसका मसाला और उसमें डलने वाली खटास है जो इसे बाकी डिशेज से बिल्कुल अलग खड़ा करती है.

क्यों खास है पाकिस्तानी बिरयानी का 'सीक्रेट मसाला'?

पाकिस्तानी कुकिंग की दुनिया में मसालों का सही संतुलन ही सबसे बड़ी क्वालिटी है. बिरयानी हाउस डॉर्ड्रेक्ट, पाकिस्तानी बिरयानी में गरम मसाला, लाल मिर्च और ताजे टमाटरों का इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जाता है.

शेफ का कहना है कि वहां की बिरयानी में आलू बुखारा (Dried plums) डालना एक जरूरी स्टेप है. यह छोटा सा फल बिरयानी में एक हल्का सा खट्टापन लाता है जो मसालेदार ग्रेवी के साथ मिलकर स्वाद को बैलेंस कर देता है. इसके अलावा बिरयानी में बिरिस्ता यानी कुरकुरी तली हुई प्याज का इस्तेमाल बहुत जरूरी है जो डिश में मिठास और टेक्सचर का बेहतरीन कॉम्बिनेशन जोड़ती है.

Advertisement

कैसे तैयार होती है यह चटपटी बिरयानी?

अगर आप एक ऑथेंटिक पाकिस्तानी स्टाइल बिरयानी बनाना चाहते हैं तो इसके लिए प्रोसेस बहुत मायने रखता है. शालामार फूड्स की वेबसाइट के मुताबिक, पाकिस्तानी बिरयानी में चिकन को पहले मैरीनेट करना होता है जिसमें चिकन को गाढ़े दही, अदरक-लहसुन पेस्ट और बिरयानी मसाले के साथ कुछ घंटों तक मैरीनेट किया जाता है.

फिर उसे भूनकर एक थिक ग्रेवी तैयार की जाती है. सबसे खास बात यह है कि वहां चावल और मसाले वाली चिकन की परतें लगाते समय केवड़ा वाटर या बिरयानी एसेंस की कुछ बूंदें डाली जाती हैं जो डिश को एक रॉयल खुशबू देती हैं.

दम लगाने का तरीका भी वहां बहुत पेशेंस वाला होता है, जहां धीमी आंच पर भाप में चावल और चिकन का फ्लेवर पूरी तरह घुल-मिल जाता है.

इंडिया और पाकिस्तान की बिरयानी में अंतर

अक्सर लोग इंडियन और पाकिस्तानी बिरयानी में कन्फ्यूज हो जाते हैं. अगर आप एक्सपर्ट्स की मानें तो हैदराबाद की बिरयानी अपने दम और खुशबू के लिए जानी जाती है जबकि पाकिस्तानी बिरयानी अपने मसाला-रिच टेस्ट के लिए पहचानी जाती है. इसके अलावा वहां बिरयानी में डाला जाने वाला आलू बुखारा सबसे अलग स्वाद देता है.

पाकिस्तान में बिरयानी को कभी भी बोल में सर्व नहीं किया जाता, इसे हमेशा बड़े प्लैटर (थाली) में परोसा जाता है ताकि चावल के दाने टूटें नहीं. वहां लोग बिरयानी को रायते और ग्रीन चिली सालसा के साथ खाना पसंद करते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »