Chawal Arsa recipe: न चीनी, न मावा; घर पर चावल से बनाएं पहाड़ी मिठाई अरसा, मुंह में रखते ही घुल जाएगा स्वाद, आसान है रेसिपी

उत्तराखंड की पारंपरिक और मशहूर मिठाई अरसा अब आप घर बैठे आसानी से बना सकते हैं. चावल के आटे और गुड़ से तैयार होने वाली यह डिश बाहर से कुरकुरी और अंदर से बेहद मुलायम होती है. त्यौहार हो या चाय का वक्त, इस आसान रेसिपी से पहाड़ों का देसी स्वाद अपने किचन में लाएं.

Advertisement
गुड़ और चावल को मिलाकर मिठाई बनती है. (PHOTO:AI) गुड़ और चावल को मिलाकर मिठाई बनती है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:42 PM IST

Chawal Arsa recipe: उत्तराखंड की सिर्फ ठंडी हवाएं ही सुकून नहीं देती हैं, बल्कि वहां का खाना और मिठाइयां भी दिल को छू लेती हैं.जब भी बात पहाड़ी मिठाई की होती है तो लोगों के मुंह में पानी आ जाता है और दिमाग में बाल मिठाई, अरसा, सिंगोड़ी की तस्वीर बनने लगती है. इन मिठाइयों का लुफ्त उठाने के लिए लोगों को पहाड़ों का रुख करना पड़ता है, मगर अब घर बैठे ही अरसा का मजा ले पाएंगे. 

Advertisement

पहाड़ की मिठाई अरसा का स्वाद बेहद लाजवाब होता है और इसे आप आसान रेसिपी की मदद से अपने घर पर भी तैयार कर सकते हैं. त्योहार, शादी-ब्याह या किसी शुभ अवसर पर बनने वाली यह मिठाई बाहर से हल्की कुरकुरी और अंदर से बेहद मुलायम होती है. गुड़ और चावल से बनने वाला अरसा स्वाद के साथ-साथ पहाड़ की संस्कृति की भी झलक दिखाता है. आइए आपको इसे बनाने का सिंपल तरीका बताते हैं. 

अरसा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 2 कप कच्चे चावल
  • 1 कप बारीक कुटा हुआ गुड़
  • आधा कप पानी
  • सरसों का तेल या घी (तलने के लिए)

अरसा बनाने की विधि 

  1. सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धोकर 8 से 10 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें.
  2. भीगे हुए चावल का पानी निकालकर उन्हें हल्का सूखने दें और फिर बारीक पीसकर आटा तैयार कर लें.
  3. एक पैन में आधा कप पानी गर्म करें और उसमें गुड़ डालकर घुलने दें. चाशनी को एक तार की जरूरत नहीं है, बस गुड़ पूरी तरह पिघल जाए.
  4. अब इस गुड़ की चाशनी को धीरे-धीरे चावल के आटे में मिलाते हुए नरम आटा गूंध लें. 
  5. तैयार आटे को 2 से 3 घंटे ढककर रख दें ताकि उसका स्वाद और बनावट बेहतर हो जाए. 
  6. इसके बाद छोटे-छोटे गोले बनाकर हल्का चपटा करें, कड़ाही में तेल या घी गर्म करें और अरसे को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक मिडियम आंच पर तलें.
  7. तलने के बाद तैयार अरसे को टिश्यू पेपर पर निकालें और हल्का ठंडा होने दें. 

परोसने का तरीका

Advertisement

गरमा-गरम या ठंडा, दोनों तरह से अरसा बेहद मजेदार लगता है और इसे आप खाने के बाद या फिर पहाड़ी लोग तो चाय के साथ भी इसे खाते हैं. चावल से वैसे तो काफी सारी मिठाइयां बनाई जाती हैं, लेकिन पहाड़ी अरसे का स्वाद कुछ हटकर और टेस्टी लगता है. इससे भी अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में भी इतनी मेहनत नहीं लगती है, आप चाहे तो बाजार वाला चावल का आटा भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन घर पर चावल को सुखाकर पीसने से इस मिठाई का देसी स्वाद बना रहता है. इतना ही नहीं ठंडा होने के बाद आप इनको स्टोर भी करके रख सकते हैं और कुछ महीनों तक खा सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »